Skip to main content

रेवाड़ी और नारनौल के कार्यकर्ता सम्मेलन में बैनरो में गायब नजर आए राव

 



*अहीरवाल में 'राव मुक्त भाजपा' बनाने की पूरी तैयारी!

 

*सीएम मनोहर लाल के रेवाड़ी और नारनौल के कार्यकर्ता सम्मेलन में दिखाई दी उपेक्षा की बड़ी झलक

 *दोनों जगह सम्मेलन के बैनरो में गायब नजर आए राव 

*भाजपा के ही राव विरोधी खेमे को दिया जा रहा पूरा भाव 

*बैनरों से राव को गायब रखने के पीछे भाजपा की बड़ी चाल!

( हरियाणा)

अहीरवाल क्षेत्र में विस्तृत जनाधार के दम पर भाजपा हाईकमान को अपनी शर्तें मनवाने के लिए मजबूर करने वाले राव इंद्रजीत सिंह को अब पार्टी हाईकमान ने भाव देना लगभग बंद कर दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विभिन्न मौकों पर नजरअंदाज करते हुए भाजपा संगठन अब अहीरवाल में बिना राव के अपनी पकड़ मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है। बुधवार को नारनौल और रेवाड़ी में आयोजित सीएम मनोहर लाल के कार्यकर्ता सम्मेलन में से राव और उनके फोटो दोनों का गायब होना इस बात के संकेत दे रहा है कि अब भाजपा हाईकमान राव के बिना भी अहीरवाल में अपना मजबूत वर्चस्व कायम करने की रणनीति पर काम कर रही है। काफी समय से राव को उपेक्षा पर उपेक्षा का शिकार बनाकर भाजपा में उनके विरोधी खेमे को जमकर तवज्जो दी जा रही है।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल के पुराने भाजपा नेताओं को पार्टी में एक तरह से हाशिए पर लाने का काम कर दिया था। लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव के दौरान टिकट वितरण के समय पार्टी हाईकमान को राव की तमाम शर्तें मानने पर मजबूर होना पड़ा था। गत विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण के समय पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव व भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रणधीर सिंह कापडीवास जैसे नेताओं को टिकट से वंचित होना पड़ा था। राव की ही जिद का परिणाम था कि अहीरवाल में जबरदस्त लहर होने के बावजूद पार्टी ने रेवाड़ी और बादशाहपुर सीटों को गंवा दिया था। यह बात और है कि पटौदी और नांगल चौधरी सीटों पर राव की जिद नहीं चल पाई थी और इन दोनों ही सीटों पर राव के दो राजनीतिक विरोधियों ने जीत हासिल की थी। नांगल चौधरी में तो राव समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अभय सिंह यादव का खुलकर विरोध भी किया था, लेकिन क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ के दम पर वह लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचने में कामयाब हो गए थे। विधानसभा चुनाव के बाद भी अहीरवाल के मामले में राव का राजनीतिक हस्तक्षेप लगातार जारी रहा।

अपने मजबूत जनाधार के कारण अहीरवाल क्षेत्र में राव इंद्रजीत सिंह अपनी मर्जी के खिलाफ पार्टी का कोई भी निर्णय स्वीकार करने को तैयार नहीं होते। विधानसभा चुनावों के बाद मंत्रिमंडल गठन के समय डॉ. अभय सिंह को मंत्री बनाने की पूरी तैयारी की जा चुकी थी, लेकिन राव इंद्रजीत सिंह को अपने इस राजनीतिक विरोधी की मंत्री पद पर ताजपोशी मंजूर नहीं थी। राव के दबाव के चलते भाजपा हाईकमान ने ऐन मौके पर डॉ. अभय सिंह यादव को मंत्री पद से वंचित रख दिया, जबकि उनके स्थान पर राव के खास ओमप्रकाश यादव को मंत्री बना दिया। नारनौल की तत्कालीन एसपी सुलोचना गजराज के साथ हुए मंत्री ओमप्रकाश यादव के ऑडियो वायरल प्रकरण के बाद मंत्री की कुर्सी खतरे में पड़ गई थी, परंतु राव इंद्रजीत सिंह ओमप्रकाश यादव का बचाव करने में कामयाब रहे थे। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर ओमप्रकाश यादव को हटाकर डॉ. अभय सिंह यादव को मंत्री बनाने की तैयारी चल रही थी लेकिन राव इंद्रजीत सिंह ने एक बार फिर डॉ. अभय सिंह यादव का रास्ता रोकने पर पूरा जोर लगा दिया था।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से राव इंद्रजीत सिंह को अब एक के बाद एक झटके देने का दौर शुरू कर दिया गया है। राव को सबसे बड़ा झटका उस समय दिया गया, जब गत विधानसभा चुनावों में रेवाड़ी हलके में भाजपा प्रत्याशी का विरोध करने वाले डॉ. अरविंद यादव को हरको बैंक का चेयरमैन बनाया गया। राव इंद्रजीत सिंह और उनके समर्थकों को सीएम मनोहर लाल का यह निर्णय अभी तक रास नहीं आया है। पार्टी संगठन विस्तार के दौरान भी राव इंद्रजीत सिंह समर्थकों को लगभग खाली हाथ रखा गया। इसके विपरीत राव विरोधी खेमे के नेताओं को संगठन में पूरा महत्व दिया गया। राव विरोधी खेमे से जुड़े जीएल शर्मा, संतोष यादव व दूसरे नेताओं को संगठन में स्थान दिया गया, जबकि राव समर्थकों को प्रदेश संगठन से लगभग दूर रखा गया। अरविंद यादव को पंचायत चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल करके एक बार फिर से राव को चिढ़ाने का काम किया गया है। इन मामलों को लेकर अभी तक राव ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। सीएम मनोहर लाल के रेवाड़ी और नारनौल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलनों में लगे बैनरों से राव इंद्रजीत सिंह के फोटो भी गायब थे। भले ही राव समर्थक इसे अनजाने में हुई भूल करार दे रहे हो, लेकिन गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के रेवाड़ी हलके में आयोजित सम्मेलन से राव और बैनर से उनका फोटो गायब होना भूल नहीं माना जा सकता। राजनीतिक जानकारों के अनुसार अब भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अहीरवाल के मामलों में राव के इशारे पर चलने की बजाय राव को अपने इशारे पर चलाने की नीति पर काम कर रहा है। देखना यह है कि बदली हुई परिस्थितियों में राव की आगामी रणनीति क्या होगी?



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...