Skip to main content

हरियाणा में अब 7 दिन में ठीक होंगे गलत बिजली बिल, देरी पर अफसर पर होगा Action

 


हरियाणा में अब गलत बिजली बिल आने से परेशान उपभोक्‍ताओं को अब बड़ी राहत मिलेगी। राज्‍य में अब गलत बिजली बिलों को सात दिनों में ठीक किया जाएगा। यदि इसमें कोताही हुई तो संबंधित क्षेत्र के बिजली अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सोनीपत, पानीपत, झज्जर व रोहतक के ग्रामीण व अंबाला- कैथल के शहरी क्षेत्रों में दो फीसद मीटर खराब

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने उपभोक्ताओं को बगैर रीडिंग लिए भारी-भरकम बिल थमाने, खराब मीटरों को बदलने में ढिलाई और शिकायतों के समाधान में देरी पर बिजली वितरण निगमों को फटकार लगाई है। सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक के ग्रामीण क्षेत्रों तथा अंबाला और कैथल के शहरी क्षेत्रों में दो फीसद से अधिक मीटर खराब हैं। एचईआरसी ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को 30 सितंबर तक शहरों और 31 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्रों में इन मीटरों को ठीक करने का निर्देश दिया है। सात दिन के भीतर सभी गलत बिल भी ठीक करने होंगे।

बगैर रीडिंग भारी बिल, खराब मीटर बदलने में ढिलाई व शिकायतों के हल में देरी पर एचईआरसी का संज्ञान

एचईआरसी के चेयरमैन आरके पचनंदा व सदस्य नरेश सरदाना ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बिंदुवार सुनवाई की। उन्‍होंने इस संबंध में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) से जवाब-तलबी की। यूएचबीवीएन की ओर से आयोग में रखी गई रिपोर्ट में पाया गया कि बिल संबंधित शिकायतों में सुधार करने में 11 दिन लगते हैं, जबकि नियमानुसार सात दिन के भीतर शिकायतों का निपटरा होना अनिवार्य है।

अकेले पंचकूला जिले में ही गलत बिजली बिलों के कारण उपभोक्ताओं पर 77 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। गुरुग्राम में अधिक बिजली बिल वसूली के आठ हजार मामले हैं। बिलिंग मामले में अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।

कोरोना के दौरान अप्रैल व मई में जारी बिलों पर स्पष्टीकरण मांगते हुए आयोग ने सात दिन में जवाब मांगा है कि इसके लिए कौन अधिकारी जिम्मेदार है और उस पर कितना जुर्माना किया गया है। इस अवधि में 13.75 फीसद बिल अस्थायी तौर पर जारी किए गए, जबकि नियमों के अनुसार सिर्फ 0.1 फीसद बिल ही अस्थायी तौर पर दिए जा सकते हैं।

आयोग ने कहा कि पीक सीजन में बिजली गुल होने की स्थिति में उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए डिस्काम के अधिकारी मुख्यालय पर मौजूद रहें। दोषी अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट अगली सुनवाई पर प्रस्तुत की जाए।

पंचकूला में एचएसवीपी प्रशासक व निगमायुक्त की जवाबदेही तय

पंचकूला में कई जगह ढीले तारों व अव्यवस्थित खंभों पर भी एचईआरसी ने संज्ञान लिया है। पंचकूला के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक व नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि वे तारों व खंभों  के आसपास उगी जंगली घास की सफाई कराएं। उन्हें अगले 15 दिनों में इस संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट देनी होगी।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...