Skip to main content

बावल:नगर पालिका हाउस भंग, एसडीएम ने बतौर प्रशासक संभाला कार्यभार

 


चुनाव और शपथ होने तक संभालेंगे जिम्मेदारी


रेवाड़ी-धारूहेड़ा के चुनाव देरी से हुए, बावल में न हो ऐसी स्थिति

 हरियाणा/ रेवाड़ी

नगर पालिका बावल के सदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद बावल एसडीएम संजीव कुमार ने नपा प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया है। प्रशासक का पद संभालते ही उन्होंने अपने कार्यालय में नगर पालिका के अधिकारियों को बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। नगर पालिका के पिछले चुनाव वर्ष 2016 में हुए थे।

उस समय 24 जून को पार्षदों ने शपथ ली थी। इसके साथ ही नगर पालिका सदन का कार्यकाल शुरू हो गया था। इस हिसाब से इस 24 जून (गुरुवार) को कार्यकाल पूरा होते हुए हाउस भंग हो गया। शुक्रवार को एसडीएम ने बतौर प्रशासक कार्यभार संभाल लिया है। जिले में तीन नगर निकाय हैं।

रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा व बावल नगर पालिकाएं हैं। रेवाड़ी व धारूहेड़ा नगर निकायों के चुनाव दिसंबर 2020 में संपन्न हो चुके हैं। रेवाड़ी का शपथ ग्रहण जनवरी में तथा धारूहेड़ा में हाल ही में पार्षदों ने शपथ ली है। अब नगर पालिका बावल का भी कार्यकाल पूरा होते हुए चुनाव कराए जाने पर पर सभी निगाहें हैं। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अगस्त-सितंबर में चुनाव कराए जाने की संभावना है।

हालांकि इस बारे में सरकारी निर्देशों का इंतजार है। इस बार नगर पालिका के चेयरमैन पद के चुनाव प्रत्यक्ष होंगे। जनता सीधे ही प्रधान चुनेगी। हालांकि कोरोना के प्रभाव पर चुनाव का आयोजन निर्भर करेगा। बता दें कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा के चुनाव भी लंबी देरी के बाद हो पाए थे। रेवाड़ी के पिछले चुनाव 2013 में हुए थे।

इस हिसाब से 2018 में चुनाव प्रस्तावित थी, मगर वार्डबंदी की खींचतान में मामला लंबा खिंचता चला गया। कुछ लोग कोर्ट में भी गए, लेकिन स्टे नहीं होने के चलते चुनाव संपन्न हो गए थे। बावल में इस तरह की देरी न हो। हालांकि वहां फिलहाल किसी तरह का विवाद नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर अगर प्रभावित करती है तेा ही देरी हो सकती है। अब ये सरकार पर निर्भर करेगा कि कितने समय में चुनावी अधिसूचना जारी होती है।

प्रशासक ने जिम्मेदारी संभालते ही की बैठक

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई करवाएं। बाजार में जो अतिक्रमण है उसे हटवाने बारे कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कस्बा में जल भराव न हो, इसके लिए अभी से प्लान बनाकर कार्य किया जाए। प्रशासक ने कहा कि बरसात शुरू होते ही वन विभाग से मिलकर पौधारोपण का कार्य भी किया जाएगा।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

तारीख पर तारीख से मिलेगी निजात... तीन नए कानूनों को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा हरियाणा, पढ़ें क्या होगा खास?

  HighLights हरियाणा में 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को किया गया परिभाषित देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा  Three New Criminal laws in Haryana:  हरियाणा सरकार 28 फरवरी से तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने जा रही है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कर दिया है। बीते शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को अपने यहां लागू करेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 31 मार्च के लक्ष्य के विपरीत हरियाणा (Three New Criminal Laws in Haryana) मे 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये तीन नए कानून क्या हैं और इसमें क्या कुछ नया है। आइए, इस बार में डिटेल से जानते हैं। क्या हैं तीन नए आपरधिक कानून? तीन नए आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 शामिल हैं। ये तीन नए कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संह...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।