Skip to main content

गुरुग्राम और पंचकूला में अब नहीं लगेंगे बिजली कट, 24 घंटे बिजली सप्‍लाई, होंगे इनवर्टर फ्री शहर

 


हरियाणा के दो प्रमुख शहराें गुरुग्राम और पंचकूला इनवर्टर फ्री हो जाएंगे। जुलाई के अंत से यहां 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी और कोई बिजली कट नहीं लगेगा।  हरियाणा के बिजली मंत्री रंजीत चौटाला ने कहा कि जुलाई माह के अंत तक गुरुग्राम और पंचकूला जिलों को इनवर्टर फ्री कर दिया जाएगा। चौटाला के अनुसार यह दोनों जिले माडल के रूप में तैयार किए जा रहे हैं।

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि इन जिलों के इनवर्टर फ्री होने के बाद राज्य के बाकी जिलों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करते हुए उन्हें भी इनवर्टर फ्री किया जाएगा। बिजली मंत्री ने अधिकारियों को पृथला के गांव झांरसेतली में बनने जा रहे 66 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर को करीब दो सो मीटर की दूरी पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

राज्य में बिजली की खपत 11 हजार मेगावाट, उपलब्धता 12 हजार मेगावाट की

बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने यह जानकारी हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन नयनपाल रावत द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान करते हुए कही। बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास और प्रबंध निदेशक बलकार सिंह भी बातचीत में शामिल हुए। पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ने अधिकारियों के सामने पलवल और फरीदाबाद जिलों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का मुद्दा उठाया। रावत ने खेतों में नीचे तक लटकी तारें बदलवाने, गांवों में बिजली का शेड्यूल किसानों के अनुकूल करने तथा टूटे हुए खंभे व तारें बदलवाने की मांग रखी।

चेयरमैन नयनपाल रावत ने बिजली मंत्री के समक्ष उठाई किसानों व ग्रामीणों की समस्या

बिजली मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के बाद कहा कि राज्य के पास बिजली की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में 12 हजार मेगावाट बिजली की उपलब्धता है, जबकि खपत आज तक 11 हजार मेगावाट से अधिक कभी नहीं पहुंची। राज्य के 6800 गांवों में से 5300 में 24 घंटे बिजली दी जा रही है।

उन्‍होंने कहा कि कई गांव ऐसे भी हैं, जहां 16-16 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। कुछ गांव अभी भी बिजली के बिल नहीं भर रहे। उन्हें प्रेरित करने के लिए हमने बिजली पंचायतें लगाने की परंपरा शुरू की है। लोगों को बिजली के बिल भरने को कहा जा रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य राज्य के हर गांव में 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का है।

रणजीत चौटाला ने बताया कि प्रदेश का लाइन लास 31 प्रतिशत से घटकर 16 प्रतिशत पर आ चुका है। दो प्रतिशत लाइन लास और कम करने का लक्ष्य है। दो प्रतिशत लाइन लास घटने से हर साल करीब 1500 करोड़ रुपये की बचत होती है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम व फरीदाबाद इंडस्ट्रीयल हब बन रहे हैं। पंचकूला इसकी ओर अग्रसर है।

 उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार जुलाई माह के अंत तक गुरुग्राम व पंचकूला को इनवर्टर फ्री जिले बनाते हुए वहां 24 घंटे बिजली की सप्लाई करेगी। नीति आयोग ने भी हरियाणा की बिजली उत्पादन, लाइन लास घटाने तथा समुचित आपूर्ति के लिए तारीफ की है। राज्य की बिजली कंपनियां हर साल करीब 30 हजार करोड़ रुपये की खरीद करती हैं, जिन्हें जनहित में इस्तेमाल किया जाता है।




Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...