Skip to main content

DC के निर्देश; केमिस्ट व अस्पतालों को लगानी होगी कोरोना दवा की रेट लिस्ट

 



 (हरियाणा)रेवाड़ी, 29 अप्रैल

डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा है कि सबकी जिंदगी अनमोल है। हमें जिला के प्रत्येक कोविड मरीज को बचाने का प्रयास करना है। इसके लिए हम हर आवश्यक प्रबन्ध करेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश जिस मरीज की कोविड के कारण मृत्यु हो जाती है, उसका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसी दिन करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतक की डिस्चार्ज समरी जल्द से जल्द तैयार करें, ताकि परिजनों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। वे आज जिला सचिवालय सभागार में क्राईसिस कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि वे होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों की प्रत्येक दूसरे दिन घर पर जाकर जांच कराने की व्यवस्था करें तथा उन्हें दवाइयां, आयुष किट और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाएं। इसके साथ ही मरीजों को नियमित परामर्श के लिए चिकित्सकों के नाम एवं फोन नम्बर अखबारों में प्रकाशित करवाएं, ताकि होम आईसोलेशन में रह रहे कोविड मरीज उनसे सम्पर्क कर सकें।

उपायुक्त ने बताया कि जिला में 21 निजी व सरकारी अस्पतालों में जहां कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। वहां ऑक्सीजन बैडस तथा वेंटिलेटर सहित अन्य जरूरतों का खाका प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों या अन्य स्थलों पर बैड क्षमता को बढ़ाने को कहा है, ताकि कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जैन स्कूल रेवाड़ी व रिको कंपनी धारूहेड़ा के अलावा किसी बेंक्वेट हाल में क्रिटिकल कोरोना केयर सैंटर बनाए जाएं। वहीं उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगों से ऑक्सीजन सिलेंडर एकत्र करें, ताकि हम अधिक से अधिक ऑक्सीजन ले सकें। उन्होंने कहा कि जिला के कोविड मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन मंगवाई जाएगी।

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कोविड काल में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की मेडिकल आधार पर छुट्टियां केवल सीएमओ की तसदीक पर ही स्वीकृत की जाए। डीसी ने जिला के तीनों उपमंडल अधिकारी नागरिकों को निर्देश दिए कि अपने-अपने डिवीजन में कोविड मृतकों के दाह संस्कार की साईट चिन्हित करके सूचना दें, ताकि परिजनों को परेशान न आए।

- एक मई से लगेगी वेक्सीन :

डीसी ने कहा कि एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड वेक्सीन का टीका लगाया जाएगा, जिसके लिए तथा आरोग्य सेतू एप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण कराने के बाद जो भी तिथि व स्थान मिले वहां पर जाकर अपना टीकाकरण करवाएं।

- डीसी ने कहा तय रेट पर ही करें दवाईयों की बिक्री :

कोरोना वायरस की आड़ में दवा और खाद्य पदार्थों आदि में कालाबाजारी का खेल नहीं खेलने दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्ती शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कोरोना से संबंधित दवाओं को तय रेट से अधिक कीमत पर बेचने से रोक लगा दी है। मेडिकल स्टोर संचालकों को व कैमिस्ट तथा अस्पताल संचालकों को भी दवाईयों की रेट लिस्ट चस्पा करनी होगी। ये दवाएं सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही बेची जानी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से मेडिकल स्टोर्स, कैमिस्ट शॉप व अस्पताल पर जाकर जांच करें कि रेट लिस्ट लगी हुई है या नहीं और उसकी सूचना दें।

बैठक में एसपी अभिषेक जोरवाल, एसडीएम रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीेओ एचपी बंसल, डीआरओ राजेश ख्यालिया, सीएमओ डा. सुशील माही, एसएमओ डा. विजय प्रकाश, एसएमओ डा. अशोक, डा. दीपक वर्मा, डा. विशाल राव, ईओ नप मनोज यादव, डीईटीसी प्रियंका यादव, एसडीसीओ सुनील दहिया, सचिव जिला रेडक्रास वाजिद अली, अग्रवाल ऑक्सीजन सप्लायर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...