Skip to main content

आईसीयू-ऑक्सीजन के 90% बेड भरे, सिफारिशों से भी नहीं मिल रहे, मदद के लिए अस्पतालों के नंबर जारी

  


हरियाणा रेवाड़ी

कोरोना संकट काल में अस्पतालों में बिस्तर मिलना भी मुश्किल हो रहा है। लोग मरीज को भर्ती कराने जाते हैं तो उन्हें जवाब मिलता है कि बेड खाली नहीं है। बड़ी संख्या में कोविड मरीजों के भर्ती होने के चलते ये हालात बने हुए हैं।

शहर में संख्या बढ़ाकर अब 21 अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों का इलाज शुरू हो चुका है तथा यहां बेड भी उपलब्ध कराए गए हैं, मगर फिर भी ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटीलेटर के 458 में से 411 यानी करीब 90% बेड फुल हो चुके हैं। बड़े अस्पतालों में तो बिस्तर पहले ही कम पड़ रहे हैं।

एक मरीज को छुट्टी मिलती है तो और भर्ती हो जाते हैं। बिना ऑक्सीजन के सामान्य बेड पर भी मरीज भर्ती हो रहे हैं। सिविल अस्पताल समेत कुल 130 बिना ऑक्सीजन सिलेंडर लगे बेड हैं, जिनमें से 64% भरे हुए हैं। यहां 47 बेड खाली हैं। जिला प्रशासन ने इस परेशानी को समझते हुए नोडल अफसरों के साथ ही कोविड का इलाज कर रहे निजी अस्पतालों के भी नंबर जारी किए हैं, ताकि लोग बिस्तरों की स्थिति की जानकारी लेकर अपनों का इलाज करा सकें।

अस्पतालों में यहां से लें जानकारी

प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार कोविड मरीजों के लिए पुष्पांजलि अस्पताल में अनिल 9050782581, विराट अस्पताल में धर्मेंद्र 9467641788, मातिृका अस्पताल में अस्पताल में कश्तिेन्द्रा 7404514244, सिग्नस अस्पताल में विकास 9588526074, यदुवंशी अस्पताल में दिवाकर 7404146196, देव ज्योति अस्पताल में सचिन 8684012200, शांति यादव अस्पताल में उदय 8930644545, वेदांता अस्पताल में विरेन्द 9671777714, कत्याल में कांता 7496095966, मेडिओम अस्पताल धारूहेड़ा में 8700034654 पर, कमला नर्सिंग होम रेवाड़ी में सुनील 9050767328, डा केके नागर अस्पताल में पुनीत 8684817717, ओम अस्पताल धारूहेड़ा में डा देशववाल 9813869076, फैमिली हेल्थ एज अस्पताल/अपोलो रेवाड़ी में डॉ. हीना 9896864979, मार्श अस्पताल में डा द्विवेदी 9871172686, सुषमा देवी अस्पताल बावल में 9817264838 पर, एसएमसीसी अस्पताल सैक्टर 5 रेवाड़ी में डा संजय 9416581668, डा आरबी यादव अस्पताल में अंशु 9416665403 से संपर्क किया जा सकता है।

नोडल ऑफिसर , 25 डॉक्टर संभाल रहे जिम्मेदारी

1.कोविड-19 से संबंधित नोडल ऑफिसर नियुक्त किए हैं। इनमें प्राइवेट अस्पताल में बेड प्रबंधन के लिए डॉ. अनिल 9812693199, डॉ.. प्रदीप 8684060607, नवल 9813813469, होम आइसोलेशन प्रबंधन के लिए डॉ. लाल सिंह 9529944674, डॉ.सीमा 9416396369, कोविड केयर सैंटर के लिए डॉ. सुरेश कटारिया 941648976, डेड बॉडी प्रबंधन के लिए डॉ. सर्वजीत थापर 9416273492 व प्रवीण 8053144273 को नोडल ऑफिसर बनाया है।

2. डॉ. एके रंगा 9416577075 व धर्मेंद्र 9416709599, लेब टेस्टिंग व रिपोर्ट प्रबंधन के लिए डॉ. जोगेन्द्र तंवर 9468016410, ऑक्सीजन सप्लाई प्रबंधन के लिए डॉ. सुधीर 7988424439 व डॉ. विशाल राव 9416609146, कोविड-19 पोर्टल एवं आईटी सैल के लिए डॉ. दीपक वर्मा 9315595527 व मुनेश यादव 9416891311, कोविड ऑफिस प्रबंधन के लिए सतबीर सिंह 9416130935 नोडल ऑफिसर हैं।

3.वैक्सीनेशन प्रबंधन के लिए डॉ. अशोक कुमार 9466355166, कंटेनमेंट जोन प्रबंधन के लिए डॉ. रजनीश 9991677770 व पवन कुमार 7015525250, कॉनटेक्ट ट्रेसिंग प्रबंधन के लिए डॉ. सुरेन्द्र कुमार 9416908767 व शीला यादव 7015999092, कोविड एंबुलेंस प्रबंधन के लिए डॉ. राजबीर सिंह 9416194222 व योगेश 9996033557, कोविड सैंपलिंग प्रबंधन के लिए डॉ. रितु 9896889864 व डॉ. गिरीश 9896328081 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

501 ऑक्सीजन सिलेंडर चालू, 163 का बैकअप : डॉ. दीपक

अर्बन नोडल ऑफिसर डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि जिला में 21 अस्पतालों में में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस समय 441 कोविड के मरीज इन अस्पतालों में एडमिट हैं, जिनमें से 102 अन्य जिलों से हैं। पोर्टल के डाटा के अनुसार इन अस्पतालों में नॉन ऑक्सीजन के 130 बेड हैं, जिनमें से 83 भरे हुए तथा 47 रिक्त हैं।

ऑक्सीजन बेड 297 हैं, जिनमें से 265 भरे हुए तथा 32 रिक्त हैं। आईसीयू में ऑक्सीजन बेड 138 है, जिनमें 11 खाली तथा 23 वेंटिलेटर हैं, जिनमें से 19 भरे हुए हैं। ऑक्सीजन के 501 सिलेंडर चल रहे हैं तथा प्रशासन के पास 163 सिलेंडर का बैकअप अलग से है।

हेल्पलाइन :

कोरोना हेल्पलाइन-1950 मोबाइल नंबर- 9466777510 लैंडलाइन नंबर- 01274-250764



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...