Skip to main content

घर के दरवाजे से बाहर पैर रखते ही मास्क जरूरी, अवहेलना पर होगा मुकदमा दर्ज

 

 (हरियाणा) रेवाड़ी

घर के दरवाजे से बाहर पैर रखते ही मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, इसकी अवहेलना पर धारा-188 के तहत मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। सरकारी कार्यालयों में यदि कर्मचारी बिना मास्क पाया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष की रहेगी और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। वहीं कार या बाइक चलाते समय मास्क नहीं लगाने पर भी 500 रुपये का जुर्माना व महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। इसका बड़ा कारण लगातार बढ़ते कोरोना के आंकड़े हैं। बुधवार को लगातार दूसरे दिन रेवाड़ी शहर में चार कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं, वहीं पांच लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 19 है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कुल 282 सैंपल लिए गए थे।
इन स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी
कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरों से बाहर निकलने पर और सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिए मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति, अधिकारी को किसी भी कार्य के लिए अस्पताल, गली, आफिस, मार्केट इत्यादि स्थानों पर जाने के लिए मास्क को पहनना जरूरी है। अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमता पाया गया तो हर बार नियम तोड़ने पर 500 रुपये का जुर्माना करने का प्रावधान भी है।

राजनीतिक कार्यक्रमों में मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई कब..
कोविड संक्रमण को लेकर आम हो या खास सभी को कोरोना मानकों का पालन करना जरूरी है। लेकिन बीते एक साल के दौरान देखा गया है कि आम लोगों पर आसानी से मुकदमे दर्ज करने से लेकर चालान की कार्रवाई होती है, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रमों में सभी मानकों की पालना होती नहीं दिखाई देती। ऐसे में सवाल है कि आखिर कब इस तरह के कार्यक्रमों में हो रही अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी।
जिले में सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके कार्यालय के कर्मचारी भी मास्क पहनकर ही कार्यालय में आएं। अगर कोई भी आमजन, अधिकारी, कर्मचारी इन नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा (48 ऑफ 1860) के सेक्शन 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। वहीं राजनीतिक कार्यक्रम भी इसी श्रेणी में आते हैं, अवहेलना कहीं पर स्वीकार नहीं की जा सकती है। लोग भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...