Skip to main content

सीबीएसई बोर्ड: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीबीएसई का बड़ा एलान, परीक्षा में मिलेगी यह राहत

 


  • सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई, 2021 शुरू होंगी
  • बोर्ड ने छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचाने के लिए एक अहम निर्णय किया
  • कोरोना संक्रमित छात्रों को प्रायोगिक परीक्षाओं में पूरी छूट दिए जाने का एलान
CBSE Board Exam 2021 : सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मई, 2021 से शुरू होने जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जहां एक ओर विशेषज्ञों ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। वहीं, दूसरी सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी छूट देने का एलान किया है। सीबीएसई की ओर से कोरोना पॉजिटिव छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी छूट देने का एलान किया है।

हाल ही देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसी बीच सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राएं अपनी प्रायोगिक परीक्षाओं में व्यस्त हैं। ऐसे में बोर्ड ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला करते हुए छात्रों को प्रायोगिक परीक्षाओं में राहत देने की घोषणा की है।  
सीबीएसई की पहल से बचेगा एक साल
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चार मई, 2021 शुरू होंगी। फिलहाल, विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी बीच बोर्ड ने छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचाने के लिए एक अहम निर्णय किया है। बोर्ड की ओर से छात्रों कोरोना संक्रमित छात्रों को प्रायोगिक परीक्षाओं में पूरी छूट दिए जाने का एलान किया गया है। 
लिखित परीक्षा के बाद में दे सकेंगे प्रायोगिक परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड ने अभिभावकों की चिंताओं और विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया है कि जो भी विद्यार्थी अभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के कारण प्रायोगिक कक्षाओं में भाग ले पाने में असमर्थ हैं, उन्हें प्रायोगिक परीक्षाओं में बैठने के लिए एक और विशेष अवसर दिया जाएगा। संक्रमित पाए गए छात्र-छात्राएं अप्रैल, 2021 में या फिर लिखित परीक्षाओं के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी कोविड-19 की पॉजिटिव जांच रिपोर्ट स्कूल में जमा करवानी होगी। इसके आधार पर ही उन्हें परीक्षा में राहत प्रदान की जाएगी। 
 

विशेषज्ञ बोले, होम बोर्ड परीक्षा का हो आयोजन 
उधर, दूसरी ओर देशभर में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के नए मामलों को लेकर विशेषज्ञ और शिक्षाविदों ने सीबीएसई बोर्ड को इस बार होम बोर्ड परीक्षाएं कराने का सुझाव दिया है। विशेषज्ञों को कहना है कि बोर्ड ऐसा इंतजाम करना चाहिए ताकि छात्र घर बैठे हुए बोर्ड परीक्षाएं दे सकें। इससे लाखों छात्रों के अमूल्य जीवन को संकट में डालने से बचाया जा सकेगा।  

शैक्षणिक सत्र के लिए बहुत ज्यादा देरी होगी 
वहीं, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि 2020-2021 का शैक्षणिक सत्र पहले से ही तीन महीने की देरी से चल रहा है। ऐसे में अगर परीक्षाएं किन्हीं कारणवश टालनी पड़ जाए तो अगले शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए बहुत ज्यादा देरी हो जाएगी। ऐसा करना बेहद मुश्किल है। ऐसे में हमें अभी से ही वैकल्पिक व्यवस्था की ओर ध्यान देना होगा। साथ ही परीक्षा केंद्र बढ़ाने और परीक्षा का समय घटाने जैसे उपाय किए जा सकते हैं। 

कोविड प्रोटोकॉल की पालना जरूरी
इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर छात्रों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य तौर पर करना होगा। पढ़ाई या परीक्षा का तनाव नहीं लेना चाहिए। वे पृथकवास और स्व-संगरोध नियमों का पालन जरूर करें। पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने के बाद ही उनके लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। 


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...