Skip to main content

आयुष्मान भारत योजना:गोल्डन कार्ड बनाने को आज से चलेगा अभियान 2011 की सूची में शामिल लोग ही बनवा सकेंगे

 

 फाइल फोटो

  • कार्ड बनवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर भी सुविधा उपलब्ध है
  • बीपीएल सूची में बाद में नाम शामिल हुआ है तो नहीं बनवा सकेंगे कार्ड
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत वे ही लोग आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवा सकेंगे, जिनका नाम वर्ष 2011 की सूची में शामिल है। ऐसे लाभार्थियों के एक से 15 मार्च तक गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। योजना के लाभार्थी वेबसाइट https://mera.pmjay.gov.in/ पर अपना नाम देख सकते हैं। कार्ड बनवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर भी सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए आधार कार्ड, राशनकार्ड व मतदाता पहचान पत्र ले जाना होगा तथा महज 30 रुपए फीस देनी होगी। 4 सरकारी सहित 16 प्राइवेट अस्पताल चयनित: जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए 4 सरकारी अस्पताल चयनित किए गए हैं। इनमें नागरिक अस्पताल, उप-डिवीजन अस्पताल कोसली, 28वीं आईटीबीपी और एसडीएच रेलवे अस्पताल रेवाड़ी शामिल हैं।

    इसके अलावा 16 प्राईवेट अस्पताल हैं, जिनमें विराट, पुष्पांजलि, एसपी यादव, आरबी यादव, सिगनस, रिति आई केयर, आईक्यू विजन, कैप्टन नंदलाल, धीर अस्पताल कोसली, आरके यादव सर्जिकल, सावित्री देवी, ललिता मेमोरियल, देव ज्योति, सिंगला, दीप व मार्स अस्पताल शामिल हैं।
    कौन बनवा सकते हैं आयुष्मान गोल्डन कार्ड

    आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. विशाल राव ने बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए वे ही व्यक्ति पात्र हैं, जिनका वर्ष 2011 में की गई सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना के डेटाबेस में नाम मौजूद हैं। वह खुद ही आयुष्मान भारत योजना के पात्र हैं, उनको ही इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिनका बीपीएल सूची में अब नाम शामिल हुआ है, वे व्यक्ति गोल्डन कार्ड नहीं बनवा सकेंगे। बताया कोशिश रहेगी कि इस पखवाड़े के दौरान ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाए जाएं, ताकि उनको परेशानी नहीं उठानी पड़े।

    5 लाख रुपए तक का नि:शुल्क इलाज

    आयुष्मान कार्ड धारक को जरूरत पड़ने पर जिला के 0 सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख तक का नि:शुल्क उपचार मिलेगा। लाभार्थी देशभर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले प्राईवेट अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं। जिले में 45 हजार 595 परिवार आयुष्मान की सूची में शामिल हैं। इन परिवारों में 2 लाख 5 हजार 177 लाभार्थी हैं, जिनमें से 71 हजार 99 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बन चुका है। आयुष्मान योजना के बारे में टोल फ्री नंबर 14555 पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...