Skip to main content

प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

 

रेवाड़ी: शिक्षा निदेशालय की ओर से 2 नवंबर को आयोजित की जाने वाली सुपर-100 कार्यक्रम की प्रवेश परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार प्रवेश परीक्षा निदेशालय द्वारा निर्धारित केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा हेतु निदेशालय द्वारा परीक्षा केंद्र के लिए निर्धारित किए विद्यालय के मुखिया ही अधीक्षक होंगे, जबकि डीएमएस नोडल अधिकारी होंगे। अधीक्षक द्वारा परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए अपने ही विद्यालय में कार्यरत अध्यापक व 



अध्यापिकाओं की बतौर निरीक्षक नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा के दौरान कम से कम एक महिला अध्यापिका ड्यूटी पर रहेंगी। निदेशालय की ओर से परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के अलावा अन्य सामग्री ले जाने पर रहेगी रोक:

दो घंटे तक चलने वाली प्रवेश परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा से आधा घंटा पहले आने की अनुमति रहेगी। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के अलावा किसी भी प्रकार की सामग्री जैसे रबड़, पेंसिल, पेन, कैलकुलेटर, मोबाइल आदि ले जाने पर रोक रहेगी। केंद्र पर परीक्षार्थियों को विभाग द्वारा भेजी गई किट प्रदान की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों पर इन निर्देशों का पालन जरूरी:

- सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी हिदायतों की दृढ़ता से पालना करनी होगी।

- केंद्र पर सभी कक्षा कक्ष परीक्षा से एक दिन पूर्व सैनिटाइज कराने होंगे।

- परीक्षा केंद्र के गेट पर ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करनी होगी।

- हर कक्षा कक्ष में 12 से 18 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था करेंगे तथा एक पंक्ति में छह से अधिक परीक्षार्थी नहीं बैठेंगे।

- परीक्षार्थी के पहचान पत्र मिलाने के बाद ही उसे परीक्षा में बैठने दिया जाएगा।

- परीक्षा केंद्र पर सुबह 11 बजे के बाद केवल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ ही रहेगा तथा समय-समय पर हाथ सैनिटाइज करने होंगे।

- परीक्षा के नकल करते हुए पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई होगी।

------

प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को रोल नंबर के अलावा अन्य सामग्री लेकर आने पर रहेगी। केंद्र पर ही परीक्षार्थियों को किट प्रदान की जाएगी।




Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...