Skip to main content

हैप्पी बर्थ-डे रेवाड़ी:1989 में जिला बना रेवाड़ी, तब से 28 डीसी और 15 विधायक बदले, 31 वर्ष का हो गया अपना जिला

 


31 साल पहले ठीक आज ही के दिन रेवाड़ी जिला अस्तित्व में आया। 1 नवंबर 1989 को महेंद्रगढ़ से अलग कर रेवाड़ी को अलग जिले का दर्जा दिया था। उस समय यह मांग 2 साल पहले ही उठनी शुरू हुई थी। तत्कालीन विधायक रघु यादव ने पूर्व सीएम चौ. देवीलाल के समक्ष मांग रखी थी, जिसे स्वीकृति मिल गई।



तब से रेवाड़ी जिला में 28 डीसी आ चुके हैं। जबकि 3 विधानसभा सीटों पर 15 विधायक रहे चुके। इन 31 सालों में जिले ने विकास का सफर तय किया है। सैनिक स्कूल, आईजीयू मीरपुर जैसे संस्थान मिले हैं। ईएसआई अस्पताल प्रस्तावित है। जिले से 25 हजार से ज्यादा सैनिक व 35 हजार पूर्व सैनिक हैं।

जनसभा में रखी मांग सीएम ने दी मंजूरी
पूर्व विधायक रघु यादव बताते हैं कि वर्ष 1987 में वे चौ. देवीलाल की पार्टी से रेवाड़ी सीट पर विधायक थे। उस समय उन्होंने राव तुलाराम पार्क में जनसभा आयोजित की थी, जिसमें मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल भी पहुंचे थे। इस जनसभा के दौरान विधायक रघु यादव ने रेवाड़ी को अलग जिला बनाने की मांग रखी। इस मांग को चौ. देवी लाल ने माना।

हालांकि जिला बनने से पहले रघु यादव ने दक्षिण हरियाणा के हकों (नौकरियों और नहरी पानी) के मुद्दे पर इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव हुए तो कैप्टन अजय सिंह यादव ने जीत हासिल की। 1989 में 1 नवंबर के दिन रेवाड़ी को अलग जिला बनाया गया।

पहली एसपी दीपा मेहता : पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वर्ष 1989 में जिला के पहले एसपी के तौर पर महिला ऑफिसर ने कमान संभाली थी। आईपीएस दीपा मेहता जिले की पहली एसपी थी। वर्तमान में एसपी अभिषेक जोरवाल यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

दिल्ली के समकालीन है इतिहास...
रेवाड़ी पहले महेंद्रगढ़ जिले का एक उपमंडल और तहसील था। रेवाड़ी का इतिहास दिल्ली के इतिहास के समकालीन है। महाभारत काल के दौरान रेवत नाम के राजा थे। उनकी बेटी रेवती थी। जिसके नाम से राजा ने बेटी के नाम पर “रीवा वाडी” नामक शहर स्थापित किया।

रीवा का विवाह भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम के साथ हुआ और राजा ने अपनी बेटी को दहेज के रूप में “रीवा वाडी” दान किया। बाद में रीवा वाड़ी शहर रेवाड़ी के रूप में जाना गया।

पहले डीसी थे केके जालान : जिले के पहले डीसी केके जालान थे। जिन्होंने 4 नवंबर 1989 को कार्यभार संभाला था। जो कि सिर्फ 38 दिन (11 दिसंबर) तक ही जिले में तैनात रहे थे। वर्तमान में डीसी यशेंद्र सिंह हैं।

इस दौरान ये भी मिले...

1. तीसरा नेशनल हाईवे बन रहा :गोकलगढ़ से नारनौल रोड को जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं बांबड के पास स्थित एनएच-71 से नारनौल रोड को जाेड़ने वाले बाईपास का काम पाइपलाइन में है। दिल्ली-जयपुर एनएच 48 और रेवाड़ी-रोहतक एनएच 352 नेशनल हाईवे के बाद जिले से तीसरा हाईवे रेवाड़ी से नारनौल होते हुए एनएच-11 बनने का काम चल रहा है। 2. आईजीयू अवसर : आईजीयू बनने से यहां शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को बड़ा मौका मिला है। अब विवि से रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के कॉलेज भी जोड़े जा चुके हैं। 3. वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर : यूपी के दादरी से मुंबई तक जाने वाला वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर रेवाड़ी से होकर गुजर रहा है। मालगाड़ी के लिए बनने वाले इस कॉरिडोर से विकास के द्वार खुलेंगे।

1989 के समय से ये रहे विधायक...
रेवाड़ी विधानसभा सीट पर 31 साल में सिर्फ 3 ही विधायक बदले हैं। जिला बनने के समय कैप्टन अजय यादव विधायक थे, जो कि 2014 तक रहे। 2014 में रणधीर सिंह कापड़ीवास तथा अब कैप्टन अजय यादव के ही पुत्र चिरंजीव राव विधायक हैं।
कोसली विधानसभा (पहले जाटूसाना) सीट पर वर्ष 1989 से लेकर अब तक 6 विधायक रहे। इनमें राव नरबीर सिंह, राव इंद्रजीत, जगदीश यादव, राव यादवेंद्र, बिक्रम यादव व वर्तमान विधायक लक्ष्मण यादव अलग-अलग समय में विधायक रहे हैं।
बावल विधानसभा सीट पर भी 6 विधायक रहे। इनमें मुनीलाल, शकुंतला भगवाड़िया, जसवंत सिंह, डॉ. एमएल रंगा, रामेश्वर दयाल व डॉ. बनवारी लाल विधायक रहे हैं।

इनका इंतजार...
1. मनेठी एम्स की सौगात : जिले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बनना प्रस्तावित है। मनेठी में अरावली से बाहर जमीन न मिलने के बाद माजरा की जमीन को लेकर प्रस्ताव केंद्र को भेजा हुआ है। यह विकास के रास्ते खोलेगा।
2. नए बस स्टैंड का भवन : बाईपास पर प्रस्तावित नए बस स्टैंड के निर्माण का इंतजार काफी लंबा हो चुका है। मगर जमीन को लेकर कानूनी अड़चनें रही हैं। अभी भी इसका रास्ता साफ नहीं हो सका है। 20 एकड़ से ज्यादा में आधुनिक बस स्टैंड बनना है।
3. सैनिक स्कूल भवन :जिले में वर्ष 2008 में सैनिक स्कूल शुरू हुआ। इसकी कक्षाएं अभी उधार की बिल्डिंग में चलाई जाती हैं। लंबे समय से इसका भवन गोठड़ा पाली में बनाया जा रहा है, जिसका काम सुस्त गति से चलता आ रहा है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...