Skip to main content

कोवि़ड-19:कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ;जिले में 37वीं मौत टेस्ट कराने वाला प्रत्येक 7वां व्यक्ति संक्रमित

 


बेशक लोगों ने कोरोना को हल्के में लेना शुरू कर दिया है, मगर जिले में इस घातक वायरस का कहर बरकरार है। संक्रमण के चपेट में आने के बाद एक और व्यक्ति ने दम तोड़ा है। जिले में मरने वालो की संख्या अब 37 पर पहुंच गई है। वहीं गुरुवार को 93 नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं। इनके साथ ही संक्रमितों की संख्या 7600 हो गई है।



चिंता की बात ये है कि अब टेस्ट कराने वाला हर 7वें या 8वें व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। पिछले सात दिनों के दौरान मिले मामले यही दर्शा रहे हैं। संभवत: सर्दी की शुरूआत के से तापमान में आई गिरावट इसकी वजह हो सकती है। डॉक्टर भी इस मौसम में अधिक सतर्कता पर जोर दे रहे हैं।

मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को मिले 93 केस में 62 रेवाड़ी शहर के हैं। जबकि 18 धारूहेड़ा, 2-2 बावल, जाडरा व निमोठ तथा एक-एक केस गामड़ी, रामपुरा, लोधाना, जाटूसाना, कोसली, शहबाजपुर खालसा व सुरेहली से संबंधित हैं। गुरुवार को 53 मरीज ठीक भी हुए।

लंबे समय बाद सक्रिय केस 650 पार:

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 89820 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7600 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 674 एक्टिव केस हैं। लंबे समय बाद एक्टिव केस 650 पर हुए हैं, वरना यह आंकड़ा 600 से नीचे ही चल रहा था।

सक्रिय केस में 29 विभिन्न अस्पतालों में व तीन जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 642 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। जबकि 81651 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 569 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

7 दिन में 4142 टेस्ट, 544 कोविड केस
पिछले 7 दिनों के आंकड़े देखें तो कोरोना की तेजी समझी जा सकती है। इस दौरान 4142 टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 544 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। जो कि हर 7 टेस्ट के बाद एक रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जबकि पहले यह औसत 10 से ज्यादा का था।

कोरोना टेस्टिंग 900 से बढ़ाकर 2 हजार रोज करें : डीसी
सचिवालय में कोविड मैनेजमेंट की बैठक लेते हुए डीसी यशेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोरोना टेस्टिंग 900 से बढ़ाकर 2 हजार तक प्रतिदिन करें, ताकि जल्द से जल्द केसों का पता चल सकें। लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल कॉलेजों के साथ-साथ सभी सरकारी संस्थाओं पर कोविड के बारे में अवश्य बताया जाएं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि जो कोरोना पॉजिटिव नागरिक होम आइसोलेशन में है उनकी निरंतर मॉनिटरिंग करें। सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रखते हुए दो गज की दूरी बनाए रखें तथा मास्क का प्रयोग करें। सीएमओ डॉ. सुशील माही ने बताया कि जिले में 22 स्थानों पर सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलिंग के लिए 6 मोबाइल यूनिट भी कार्य कर रही है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...