Skip to main content

जनता की जेब ढीली करने की तैयारी:नगर निगमों के उपभोक्ताओं का बढ़ेगा बिजली बिल, एक प्रतिशत म्यूनिसिपल टैक्स बढ़ाने की तैयारी

 


घाटे में चल रही नगर निगमों को उबारने के लिए उपभोक्तओं की जेब ढीली करने की तैयारी कर ली गई है। सरकार ने एक प्रतिशत म्यूनिसिपल टैक्स बढ़ाने की योजना बनाई है। अभी बिजली बिल की राशि का दो फीसदी टैक्स लिया जाता है। योजना लागू होने के बाद प्रदेश की दस नगर निगमों में उपभोक्ताओं को तीन फीसदी यह टैक्स देना होगा।

सूत्रों का कहना है कि नगर निकाय विभाग की ओर से तैयार किया गया यह प्रस्ताव नगर निकाय मंत्री अनिल विज के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेज दिया गया है। सीएम की मुहर के बाद यह टैक्स लागू हो जाएगा। अभी यह योजना नगर निगमों के लिए तैयार की गई है। लेकिन भविष्य में सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में भी लागू की जा सकती है। हरियाणा में पूर्व में प्रति यूनिट 5 पैसे टैक्स लिया जाता था। परंतु 2017 में पैसे की बजाए कुल बिल की राशि का दो फीसदी टैक्स निर्धारित किया गया था। बता दें कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने नगर निगमों के कमिश्नरों के साथ बैठक की थी। जिसमें निगमों की आय बढ़ाने पर भी मंथन हुआ था।

समझें कैसे बढ़ेगा बिल

माना कि आपका बिल 1500 रुपए का बनता है। अभी दो फीसदी के हिसाब 30 रुपए एमसी टैक्स बनता है। लेकिन अब एक फीसदी की बढ़ोतरी पर यह 15 रुपए और बढ़ जाएगा। कुल 45 रुपए एमसी टैक्स होगा।

इन 10 शहरों के बाशिंदों पर पड़ेगा बिल का बोझ

पंचकूला, फरीदाबाद, गुड़गांव, पानीपत, सोनीपत, हिसार, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक, करनाल नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों को एक फीसदी ज्यादा एमसी टैक्स देना पड़ेगा।

स्ट्रीट लाइट के हैं 3700 पॉइंट, बिल में जुड़ता है टैक्स

प्रदेश में स्ट्रीट लाइट के करीब 3700 पॉइंट हैं। इनका बिल नगर निकायों से लिया जाता है। परंतु स्ट्रीट लाइट के बिल के लिए नगर नगर निकायों द्वारा शहरवासियों से एमसी टैक्स लिया जाता है। बिजली निगम के बिल में एमसी टैक्स जुड़ता है। जितना स्ट्रीट लाइट का बिल बनता है, उतने पैसे रखकर निगम बाकी राशि निकायों को दे देता है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

तारीख पर तारीख से मिलेगी निजात... तीन नए कानूनों को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा हरियाणा, पढ़ें क्या होगा खास?

  HighLights हरियाणा में 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को किया गया परिभाषित देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा  Three New Criminal laws in Haryana:  हरियाणा सरकार 28 फरवरी से तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने जा रही है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कर दिया है। बीते शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को अपने यहां लागू करेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 31 मार्च के लक्ष्य के विपरीत हरियाणा (Three New Criminal Laws in Haryana) मे 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये तीन नए कानून क्या हैं और इसमें क्या कुछ नया है। आइए, इस बार में डिटेल से जानते हैं। क्या हैं तीन नए आपरधिक कानून? तीन नए आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 शामिल हैं। ये तीन नए कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संह...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।