Skip to main content

जिनके अंदर होती हैं ये आदतें, उनके पास कभी नहीं रुकता है पैसा

जब समुद्र मंथन हुआ तो चौदह रत्नों में से एक मां लक्ष्मी भी प्रकट हुईं, जल से प्रकट होने के कारण मां लक्ष्मी को चंचल स्वभाव का माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि लक्ष्मी कभी भी किसी एक स्थान या व्यक्ति के पास नहीं ठहरती है। इसलिए उनका प्रसन्न रहना बहुत आवश्यक होता है। जहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है वहां दरिद्रता रहती है। जो आज के समय में मनुष्य के दुख का सबसे बड़ा कारण..लेकिन कुछ कारणों और हमारी बुरी आदतों की वजह से लक्ष्मी जी हमसे रुठ जाती है। इसलिए हमें ये आदतें छोड़ देना चाहिए। जानते हैं वे कौन सा आदते हैं..  

हमेशा स्वच्छ और साफ स्थान पर ही मां लक्ष्मी का निवास होता है। जिन लोगों के घर में गंदगी रहती है, वहां लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। इसलिए हमें अपने घर की साफ-सफाई के साथ आस-पास भी सफाई रखनी चाहिए। तन के साथ मन का स्वच्छ होना भी आवश्यक होता है। इसलिए दूसरों के प्रति किसी प्रकार का वैर भाव नहीं रखना चाहिए। 

जिनके घर में महिलाओं का अपमान होता है वहां लक्ष्मी जी नहीं ठहरती हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर)3 of 5
जिनके घर में महिलाओं का अपमान होता है वहां लक्ष्मी जी नहीं ठहरती हैं(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SELF
महिलाओं को अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का रूप माना गया है इसलिए महिलाओं का अपमान होता है, उनका सम्मान नहीं किया जाता है। उस घर में सदैव दरिद्रता रहती है। जो लोग अपने माता-पिता या बड़े बुजुर्गों, किसी गरीब या गुरुजनों का अपमान करते हैं, मां लक्ष्मी उनसे भी रुष्ट हो जाती हैं और उनके घर में हमेशा अन्न और धन की कमी रहती है।
पूजा की थाल में ही पूजा सामाग्री रखें। (प्रतीकात्मक तस्वीर)4 of 5
पूजा की थाल में ही पूजा सामाग्री रखें। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कई बार हम लोग पूजा करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं जिसके कारण हमें नुकसान हो सकता है। पूजा करते समय ध्यान रहे कि कोई भी सामग्री जमीन पर न रखें। कुछ लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं, और भूल से कुछ पूजा का सामान जमीन पर रख देते हैं उसी में से भगवान को भी अर्पित कर देते हैं। लेकिन कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए। पूजा  सामाग्री को हमेशा पूजा की थाल में ही रखें। 

maa lakshmi5 of 5
maa lakshmi - फोटो : maa lakshmi
कुछ लोग बाहर से आकर सीधे घर में प्रवेश कर लेते हैं। अपने हाथ-पैर नहीं धोते हैं, सीधे कुछ खाने लगते हैं या फिर बिस्तर सोफे आदि पर बैठ जाते हैं लेकिन ऐसा करना धार्मिक,और वास्तु दोनों की दृष्टि से यह आदत खराब मानी जाती है। सेहत के लिए भी नुकसानदायक है। इसलिए घर में प्रवेश करके सबसे पहले हाथ पैर को स्वच्छ करना चाहिए। इस तरह से आपके साथ बाहर से आई अपवित्रता, नेगेटिव एनर्जी और गंदगी तीनों दूर हो जाएंगी।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...