Skip to main content

अनलॉक-3:साढ़े 4 माह बाद जिम और योग इंस्टीट्यूट खोलने की अनुमति; स्कूल, सिनेमा व धार्मिक कार्यक्रम बंद रहेंगे

 (फाइल फोटो)
  • 31 अगस्त तक बंद रहेंगे जिले में स्कूल-कॉलेजों सहित अन्य शिक्षण और कोचिंग संस्थान
  • कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन रहेगा, मेडिकल इमरजेंसी के अलावा गतिविधियां प्रतिबंधित
  • सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेगी

  • लॉकडाउन की पाबंदियां पूरी तरह खत्म करने के लिए अनलॉक का सिलसिला जारी है। आज 1 अगस्त से अनलॉक-3 शुरू हो जाएगा। इसमें केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कुछ और रियायत दी जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिए। इसमें युवाओं को कसरत के लिए छूट दी गई है। यानी कि जिम को खोलने की अनुमति दी जा रही है। जो कि 5 अगस्त से लागू होगी। 31 अगस्त तक पूरी तरह लागू रहेगा लॉकडाउन हालांकि इसमें तय मानक प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करना होगा। कंटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक पूरी तरह लॉकडाउन लागू रहेगा। यहां मेडिकल इमरजेंसी के अलावा बाकी गतिविधियां पाबंद रहेंगी। धार्मिक आयोजनों के साथ ही सिनेमा आदि के लिए लोगों का अभी और इंतजार करना होगा।
    सरकार के आदेशानुसार स्विमिंग पूल और मनोरंजन पार्क अभी नहीं खुलेंगे
    जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने सरकार द्वारा जारी अनलॉक-3 के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा है कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की नियमावली और समय-समय पर जारी की जा रही मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की पालना करना जरूरी है। लॉकडाउन की पाबंदी एसेंबली जोन में 31 अगस्त तक जारी रहेगी।
    सरकार के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान आदि 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, एसेंबली हॉल भी नहीं खोले जा सकेंगे। इसके अलावा सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व धार्मिक कार्यक्रमों आदि पर भी 31 अगस्त तक पाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 31 अगस्त तक प्रतिबंध रहेंगे।
    एसओपी के अनुसार खोलें जिम
    जिम और योग संस्थान को एसओपी के अनुसार 5 अगस्त से खोलने की अनुमति होगी। यानी यहां पर निर्देशों का पालना करना होगा। जैसे वर्जिश के समय सोशल डिस्टेंसिंग होनी चाहिए। बिना मास्क के किसी भी जगह प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसी भी निर्देशानुसार ही इस्तेमाल हो सकता है। वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह स्वास्थ मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होंगे।
    रक्षाबंधन से पहले रविवार को बंद रहेगा पूरा बाजार
    कुछ जगहों पर त्योहारी सीजन के चलते रविवार को बाजार खोलने की सूचनाएं हैं। मगर रेवाड़ी में बाजार खोलने को लेकर प्रशासन के कोई आदेश नहीं है। कोरोना के ज्यादा मामले आने के चलते प्रशासन का जोर है कि इस पर्व को भी श्रद्धा के साथ समाजहित को ध्यान में रखते हुए घर रहकर सादगी से मनाएं।
    रेवाड़ी में लॉकडाउन सिर्फ अफवाह... ऐसे आदेश नहीं
    सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की खबर चलने से हड़कंप मचा हुआ है। इसमें कहा जा रहा है कि प्रशासन शहर में लॉकडाउन लगाने जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही प्रशासन के पास भी कई लोगों ने पूछताछ की। सोशल मीडिया पर भी लोग एक दूसरे से यही पूछते नजर आ रहे हैं। इस पर डीसी यशेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि रेवाड़ी जिला में लॉकडाउन लगाने जैसे कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
    और ना ही अभी लॉकडाउन लगने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दे। कोविड-19 के संदर्भ में जारी किए जाने वाले हेल्पलाइन नंबर पर सही जानकारी लें। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस भी सख्त है। पहले भी कुछ लोगों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। यदि अफवाह फैलाई तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
    सिर्फ एक दिन खुले थे मंदिर : जिले में 1700 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सबसे अधिक चिंता धार्मिक स्थलों को लेकर है। इसलिए अभी तक इनकी मंजूरी नहीं मिल पाई है। क्योंकि धार्मिक आयोजनों में संभावित भीड़ को बल प्रयोग से रोकना जनभावना के अनुरूप नहीं होगा। सिर्फ शिवरात्रि पर सरकारी आदेश के चलते मंदिर खुले थे। लॉकडाउन में अब तक सभी स्थल बंद किए हैं

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...