Skip to main content

Posts

BREAKING हरियाणा में अजय चौटाला की गाड़ी का एक्सीडेंट:काफिले के सामने नील गाय आई; विधायक पत्नी के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे JJP नेता

  एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त अजय चौटाला की कार। जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की गाड़ी को शुक्रवार को हरियाणा के जींद में एक्सीडेंट हो गया। चौटाला की गाड़ी के सामने अचानक नील गाय आ गई। हालांकि चौटाला बाल-बाल बच गए, लेकिन नील गाय की मौत हो गई। अजय चौटाला के साथ उनकी विधायक पत्नी नैना चौटाला भी मौजूद थीं। एक्सीडेंट में टूटी अजय चौटाला की गाड़ी। हादसा नरवाना से पहले ढाकल गांव के पास हुआ। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अजय चौटाला सिरसा से चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अजय चौटाला को दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया गया। अजय चौटाला पत्नी नैना चौटाला के साथ चंडीगढ़ जा रहे थे। 2019 में चलती गाड़ी का निकला था पहिया इससे पहले, 8 जनवरी 2019 में नरवाना से जींद जाते हुए अजय चौटाला की गाड़ी का पहिया निकल गया था। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइड से टकरा गई। अजय चौटाला के साथ तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई। आसपास के लोगों ने अ...

हरियाणा CM सैनी ने पढ़ दिया गलत भाषण:10 साल के काम गिनवाए, जिनमें से 7 कांग्रेस काल में शुरू हुए थे; अधिकारी सस्पेंड,कई बड़े अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

  फतेहाबाद रैली में मंच से संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते कल फतेहाबाद जिले में रैली की। रैली में मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के 10 साल के काम गिनवाएं, मगर इन कामों को गिनवाने के दौरान मुख्यमंत्री ने वह 7 काम भी गिनवा दिए जो कांग्रेस की हुड्‌डा सरकार में हुए थे। रैली में जब मुख्यमंत्री अपने काम गिनवा रहे थे तो सामने बैठे लोग हंसने लगे। मंच पर बैठे पूर्व सांसद अशोक तंवर भी हैरान हो गए, क्योंकि मुख्यमंत्री ने जो काम गिनवाए वह खुद तंवर ने कांग्रेस की सरकार में रहते करवाए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाषण खत्म किया। मुख्यमंत्री को पास बैठे नेताओं ने यह बात बताई कि आपके भाषण की स्क्रिप्ट में कोई गड़बड़ है। थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारी आत्माराम कसाना को चीफ सेक्रेटरी ने सस्पेंड कर 48 घंटे के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है। अधिकारी को सस्पेंड करने का ऑर्डर मुख्यमंत्री ने यह काम गिनवाए जो हु...

Haryana: कुमारी सैलजा के पोस्टर से हरियाणा में हलचल! रणदीप सुरजेवाला-बीरेंद्र सिंह को जगह, लेकिन उठे ये बड़े सवाल

  Haryana Congress Sandesh Yatra:  हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज होती दिख रही हैं. लेकिन, कांग्रेस में आपसी कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमा विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के जरिए अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ कुमारी सैलजा भी एक्टिव मोड में नजर आ रही हैं. वे फिर से कांग्रेस संदेश यात्रा के जरिए प्रदेश के इलाकों में पहुंचने वाली हैं. कांग्रेस संदेश यात्रा को लेकर सैलजा ने एक पोस्टर भी जारी किया है. इसमें प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कहीं नजर नहीं आ रहे हैं.  किरण चौधरी गई तो पोस्टर में दिखा नया चेहरा लोकसभा चुनावों से पहले निकाली गई कांग्रेस संदेश यात्रा में जहां कुमारी सैलजा के साथ रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी नजर आते थे, लेकिन अब किरण चौधरी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं तो कुमारी सैलजा खेमे में एंट्री हुई है पूर्व केंद्रीय मंत्री और कद्दावर नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह की. कांग्रेस संदेश यात्रा के...

हरियाणा में एक घंटे में 2 बार आया भूकंप:धरती हिलने से सहमे लोग घरों से बाहर निकले, फरीदाबाद रहा केंद्र; 2.4 रही तीव्रता

  भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में ही जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में रहा। (प्रतीकात्मक तस्वीर) हरियाणा के फरीदाबाद में गुरुवार को भूकंप आया। यहां एक घंटे के अंदर 2 बार भूकंप के झटके महसूस हुए। जिसके बाद लोगों घरों से बाहर आए गए। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के अनुसार इसका केंद्र फरीदाबाद में ही जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में रहा। पहली बार भूंकप सुबह 10:54 बजे और दूसरी बार 11:43 बजे आया। रिक्टर स्केल पर दोनों बार भूकंप की तीव्रता 2.4 रही। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर ने X (पूर्व ट्विटर) पर भूकंप को लेकर डालीं 2 पोस्ट... भूकंप को 4 जोन में बांटा भारत में भूकंप को 4 जोन में बांटा गया है। जिसमें जोन 2, 3, 4 और 5 शामिल हैं। इसको खतरों के हिसाब से आंका जाता है। जोन 2 में सबसे कम खतरा और जोन 5 में सबसे अधिक खतरा होता है। मैप में जोन 2 को आसमानी रंग, जोन 3 को पीला रंग, जोन 4 को संतरी रंग और जोन 5 को लाल रंग दिया गया है। इसमें रोहतक जिले का दिल्ली साइड का क्षेत्र जोन 4 व हिसार साइड का क्षेत्र जोन 3 में आता है। क्या है हरियाणा में बार-बार भूकंप का कारण है? उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा क...

Highcourt: हरियाणा में 2014 से पहले रिटायर कर्मियों को 20 साल की सेवा पर नहीं मिलेगा अधिकतम पेंशन का लाभ

  हरियाणा में 2014 से पहले रिटायर कर्मियों को 20 साल की सेवा पर अधिकतम पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए पेंशन से जुड़े दो दशकों से चल रहे इस विवाद का निपटारा कर दिया है।  साथ ही कहा कि अदालतों को वित्तीय पहलुओं से संबंधित निर्णय में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह कार्यपालिका के विशेष अधिकार क्षेत्र में आता है। कोर्ट से इस फैसले से हरियाणा के हजारों कर्मचारी प्रभावित होंगे। हाईकोर्ट के समक्ष तीन प्रकार के पेंशनभोगी पहुंचे थे और विभिन्न लाभों का दावा किया था। पहले 2006 से पहले रिटायर होने वाले, 1 जनवरी 2006 के बाद और 2009 से पहले रिटायर होने वाले और तीसरे वो जो 2014 से पहले रिटायर हुए थे। हरियाणा सरकार सर्विस व पेंशन रूल 2009 में लाई थी और इसके तहत 2006 से पहले रिटायर होने वाले कर्मियों को 33 साल की सेवा पूरी होने पर अधिकतम पेंशन का लाभ दिया गया था जबकि 2006 के बाद रिटायर होने वाले कर्मियों को 28 साल की सेवा पूरी होने पर अधिकतम पेंशन का लाभ दिया गया था। 2006 से पहले रिटायर होने वाले कर्मियों ने 28 साल की सेवा पर अधिकत...

Haryana News: दंगल गर्ल का बड़ा आरोप,पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए,दीपेंद्र हुड्‌डा पर सदन में झूठे आंकड़े पेश करने के आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा अब कांग्रेस से हिसाब मांगेगा, भाई-भतीजावाद बढ़ाया

  हरियाणा की दंगल गर्ल और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा पर फोगाट बहनों के साथ धोखा करने के आरोप लगाए हैं. बबीता ने कहा कि हुड्‌डा सरकार की खेल नीति के तहत उन्हें और गीता फोगाट को डीएसपी के पद पर नियुक्ति नहीं दी गई. हालांकि, कोर्ट से न्याय मिला और दोनों बहनों को भाजपा की सरकार ने सम्मान से नौकरी ज्वाइन करवाई. कांग्रेस सरकार में बापू-बेटा ने खिलाड़ियों का हक मारते हुए  भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया है दरअसल, बबीता फोगाट मंगलवार को अपने चरखी दादरी निवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही थी और इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हुड्‌डा सरकार के दौरान बबीता और गीता फोगाट को डीएसपी नहीं बनाया तो कोर्ट का सहारा लेकर हक मिला. हुड्‌डा सरकार के दौरान फोगाट बहनों के साथ ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ अन्याय व धोखा किया है. साथ ही उन्होंने दीपेंद्र हुड्‌डा पर सदन में झूठे आंकड़े पेश करने के आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा अब कांग्रेस से ...

कांग्रेसी नेता महाबीर मसानी ने BJP के ‘नॉन स्टॉप हरियाणा’ को ‘फुल स्टॉप हरियाणा’ बताया , 10 साल के राज में बीजेपी ने प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, खिलाड़ियों के सम्मान, फसलों के दाम, शिक्षा व स्वास्थ्य तंत्र विस्तार पर फुल स्टॉप लगाने का काम किया

  रेवाड़ी, 23 जुलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महाबीर मसानी ने बीजेपी के ‘नॉन स्टॉप हरियाणा’ के नारे की परिभाषा  बताते हुए इसे ‘फुल स्टॉप हरियाणा’ बताया है। साथ ही सुझाव दिया कि बीजेपी के लिए ही फुल स्टॉप हरियाणा का नारा फीट बैठता है, क्योंकि 10 साल के राज में बीजेपी ने प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, खिलाड़ियों के सम्मान, फसलों के दाम, शिक्षा व स्वास्थ्य तंत्र विस्तार पर फुल स्टॉप लगाने का काम किया है। बीजेपी सरकार में अगर कुछ नॉन स्टॉप है तो वो अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, नशा और युवाओं का पलायन के मामले में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में एक स्वास्थ्य विश्वविद्यालय, 6 मेडिकल कॉलेज, एम्स और कैंसर इंस्टिट्यूट जैसे बड़े संस्थान बने। साथ ही 641 नए ग्रामीण अस्पताल सीएचसी और पीएचसी बने। लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे इस कार्य पर फुल स्टॉप लगा दिया और प्रदेश में कोई भी बड़ा स्वास्थ्य संस्थान नहीं बनाया।  शिक्षा के क्षेत्र में कांग्रेस ने 12 नए सरकारी विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, 154 पॉलिटेक...

Vyas Media Network

Vyas Media Network