Skip to main content

Posts

हरियाणा में बोगस वोटिंग पर दो पूर्व CM आमने-सामने:हुड्‌डा ने पूछा- सरकार आपकी, बोगस वोटिंग हुई कैसे; एक्शन लेने के लिए पावर चाहिए

  हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सिरसा और रोहतक में बोगस वोटिंग पर दिए बयान पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने पलटवार किया है। दिल्ली में पूर्व सीएम हुड्‌डा ने कहा है कि बोगस वोटिंग पर एक्शन लेने वाले के लिए पावर होनी चाहिए, फिर किस अधिकार से एक्शन लेने की बात की जा रही है। हुड्‌डा ने कहा कि जब केंद्र और राज्य में सरकार उनकी थी, पोलिंग एजेंट भी उनके थे, तब आखिर बोगस वोटिंग कैसे हो गई। कांग्रेस के CLP लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने पर पर भी सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा है कि वह किस हैसियत से अधिकारियों को धमका रहे हैं। हरियाणा में शांति पूर्वक वोटिंग वोटिंग को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा में बोगस वोटिंग कही नहीं हुई है। पूरे प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान हुआ है, इसके लिए मैं पूरे हरियाणा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हुड्‌डा दावा किया कि कांग्रेस हरियाणा में क्लीन स्वीप करने जा रही है। इस बार हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर थी। इसकी वजह यह रही कि बीजेपी ने जो वादे किए वह पूरे नहीं किए। इसके अलाव...

खट्‌टर-भाजपा नेताओं की धमकी पर भड़के कर्मचारी:ECI से शिकायत, PBSS अध्यक्ष बोले- पूर्व CM नाकामियों का ठीकरा कर्मियों पर फोड़ रहे, एक भी बूथ से नहीं मिली शिकायत,काउंटिंग से पहले धमकाने पर उठ रहे सवाल

  हरियाणा में पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर और भाजपा नेताओं द्वारा कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकी देने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसको लेकर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है। पेंशन बहाली संघर्ष समिति (PBSS) के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। इसकी शिकायत भारतीय चुनाव आयोग (ECI) से कर दी है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्‌टर इस समय सिर्फ लोकसभा कैंडिडेट हैं, इसके बावजूद वह लगातार प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी को धमकी दे रहे हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले CM नायब सैनी ने कहा था कि अफसरों की मनमानी हम सरकार में नहीं चलने देंगे। लिस्ट तलब कर ली गई है। वहीं पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा था कि आज तुम्हारा टाइम है, 4 जून के बाद हमारा टाइम आएगा। विजेंद्र धारीवाल ने X (पूर्व ट्विटर) पर डाली पोस्ट... एक भी बूथ से नहीं मिली शिकायत PBSS प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने कहा है कि पूरे राज्य में एक भी बूथ पर कोई शिकायत नहीं आई है। कर्मचारियों, अधिकारियों ने हमेशा ईमानदारी से चुनाव कार्य का निर्वहन किया है। पूर्व सीएम अपनी नाकामियों का ठीकरा कर्मचारियों, अधिकारियों पर फो...

हरियाणा में गिराई जाएगी बिल्डिंगों की चौथी मंजिल:शहरों में स्टिल्ट प्लस के लिए आदेश; खट्‌टर सरकार की बनाई पॉलिसी रद्द

  हरियाणा सरकार ने शहरी क्षेत्रों में स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला बिल्डिंगों के निर्माण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि चौथी मंजिल बनाने वाले बिल्डरों और भवन मालिकों को अवैध निर्माण ढहाना होगा। भवन को पहले वाली मूल स्थिति में लाना जरूरी होगा। यही नहीं, सरकार ने चौथी मंजिल पर बने निर्माणों को लेकर किसी प्रकार की खरीदफरोख्त पर भी रोक लगा दी है। नगर आयोजन विभाग को ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर की सरकार ने पिछले साल की शुरुआत में स्टिल्ट प्लस 4 मंजिला भवनों के निर्माण को मंजूरी की नीति बनाई थी, लेकिन इस पर विवाद होने पर 23 फरवरी 2023 को विभाग के तत्कालीन महानिदेशक टीएल सत्यप्रकाश ने नीति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में आर्किटेक्ट्स ने ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट (OC) जारी किए, जहां इस प्रतिबंध के लागू होने से पहले चौथी मंजिल के लिए बिल्डिंग प्लान को मंजूरी नहीं दी गई थी। कॉमर्शियल सर्टिफिकेट नहीं होंगे जारी 23 फरवरी 2023 से पहले स्वीकृत भवन योजना के बिना चौथी मंजिल के लिए OC जारी किया गया है। ऐसे निर्...

हरियाणा में इनेलो उम्मीदवार आचार संहिता उल्लंघन में फंसे:वोटिंग के बीच EVM-वीवीपैट की वीडियो सोशल मीडिया पर डाली; प्रशासन ने कल तक जवाब मांगा

   मिनट पहले इनेलो प्रत्याशी सरदार गुरप्रीत सिंह। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अंबाला से इनेलो प्रत्याशी सरदार गुरप्रीत सिंह को एमसीसी के नोडल अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। प्रत्याशी को नोटिस का जवाब 30 मई को 11 बजे प्रस्तुत करने को कहा गया है। एमसीसी नोडल अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि उनके संज्ञान में आया है कि 25 मई मतदान के दौरान दोपहर बाद 3:31 बजे एडवोकेट सरदार गुरप्रीत सिंह सहोता के सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो पोस्ट की गई है। इसमें एक व्यक्ति को मोबाइल फोन से तकरीबन 17 सेकेंड की वीडियो में EVM मशीन का बटन दबाते हुए व VV पैट मशीन में मतदान करते हुए दिखाया गया है। अंबाला में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरते एडवोकेट गुरप्रीत सहोता। इस वीडियो पोस्ट पर कैप्शन 'अम्बाला रचने जा रहा है इतिहास, अपने बेटे गुरप्रीत के साथ' लिखकर अपलोड किया गया है, जोकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया है। आदर्श आचार संहिता की अवहेलना करने पर INLD प्रत्याशी के विरूद्ध नियमानुसार आगामी कार्यवाही करने के पू...

हरियाणा में कांग्रेस के बाद BJP में बवाल:कैंडिडेट बोले- मेरी लोकसभा में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के लिए वोट मांगे, मेरे पास ऑडियो-VIDEO

  मोहन लाल बड़ौली को भाजपा ने सोनीपत से उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा में कांग्रेस के बाद अब भाजपा में भी पार्टी लोकसभा उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को लेकर बवाल हो गया है। सोनीपत से भाजपा के उम्मीदवार मोहन लाल बड़ौली ने खुले मंच पर आकर कहा है कि उनके पास ऐसे कुछ ऑडियो और वीडियो हैं, जिनमें यह स्पष्ट हो रहा है कि पार्टी के ही नेता कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बड़ौली ने यह भी कहा है कि समय आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ेगा। मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि इस पूरे मामले को वह प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने रखेंगे। इसके बाद जो भी पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जानी है, वह की जाएगी। भितरघात में सांसद-विधायक भी शामिल सोनीपत से भाजपा उम्मीदवार ने यह भी दावा किया कि उनके पास चुनाव में जो भितरघात के सबूत हैं, उनमें पार्टी के विधायक, सांसद और अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि, उनके दुष्प्रचार का चुनाव में कोई असर नहीं हुआ है। भाजपा सोनीपत से अच्छे मार्जिन के साथ जीतेगी। उन्होंने कहा कि ...

हरियाणा में 10 करोड़ का घोटाला करने वाले गिरफ्तार:XEN-JE और ठेकेदार समेत 7 पकड़े; सफाई के लिए आई ग्रांट हड़पी, फर्जी बिल बनाए

  कैथल में एसीबी ने गिरफ्तार किए अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार। हरियाणा के कैथल में करीब 10 करोड़ रुपए के सफाई घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को कार्रवाई की। घोटाले में शामिल पंचायती राज विभाग के एक्सईएन, जेई, अकाउंटेंट और ठेकेदारों समेत 7 को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य कर्मचारियों को हिरासत में लेने के लिए ACB की करीब 15 टीमें फील्ड में उतरी हैं। ACB की कार्रवाई के बाद कैथल में मामले से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार 2021 में ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जिला परिषद में 16 करोड़ 64 लाख रुपए की ग्रांट आई थी। इसमें से करीब 10 करोड़ की राशि गांवों में स्वच्छता अभियान पर खर्च होनी थी। यह पैसे कागजों में तो खर्च हुए दिखाए गए, लेकिन गांव में सफाई नहीं हुई। यही नहीं फर्जी बिल तैयार कर 8 फर्मों को पैसे जारी कर दिए। मामले के बारे में जानकारी देते हुए कैथल ACB के इंचार्ज महेंद्र। भाजपा विधायक ने दी थी शिकायत भाजपा के विधायक लीला राम की ओर से सरकार को इसको लेकर ​शिकायत दी गई थी। इसके बाद ACB को इस मामले की जांच सौंपी गई। ACB...

46 किमी लंबाई, 12 पुल, 13 अंडरपास... जनवरी में मिलेगी गुड़गांव-रेवाड़ी हाइवे की सौगात

  गुड़गांव:  साइबर सिटी से पीतल नगरी रेवाड़ी और बीरबल के नगर नारनौल जाने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। नए साल यानी एक जनवरी से इन शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को नए हाइवे की सौगात मिलने वाली है। इन वाहन चालकों को अब दिल्ली-जयपुर हाइवे पर जाम के बीच यात्रा करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। हालांकि इसके बड़े हिस्से पर (वजीरपुर से रेवाड़ी करीब 37 किलोमीटर) अक्टूबर में ही वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। NHAI का दावा है कि इस हिस्से में 90 फीसदी काम पूरा हो गया है। अक्टूबर के अंत तक बाकी के 10 फीसदी हिस्से को भी कंपलीट कर लिया जाएगा। जबकि वजीरपुर से हीरो होंडा चौक तक का हिस्सा जनवरी में तैयार हो पाएगा। 25 से 30 फीसदी कम होगा जयपुर हाइवे का ट्रैफिक लोड NHAI का दावा है कि इस के निर्माण के बाद दिल्ली-जयपुर हाइवे पर 25 से 30 फीसदी ट्रैफिक लोड कम हो जाएगा। रेवाड़ी और नारनौल से आने वाले वाहन NH-48 की बजाय इस हाइवे से सीधे गुड़गांव पहुंच सकेंगे। दिल्ली जाने वाले वाहन चालक भी गुड़गांव में हीरो होंडा चौक होते हुए दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे से दिल्ली जा सकेंगे। इसके शुरू होने के ...

Vyas Media Network

Vyas Media Network