Skip to main content

हरियाणा कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी की नसीहत:कहा- गुटबाजी छोड़ दें, इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे; जिसे पार्टी की नीति और फैसले पसंद नहीं वे बेशक छोड़कर जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ा है

 

दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक में मौजूद हरियाणा के नेता। - Dainik Bhaskar
दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक में मौजूद हरियाणा के नेता।

कांग्रेस आलाकमान की आज दिल्ली में हुई बैठक में राहुल गांधी ने हरियाणा के नेताओं को गुटबाजी भूलकर आगे बढ़ने की सीधी हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि गुटबाजी किसी की भी सहन नहीं की जाएगी। सभी नेता यूनिटी बनाएं, आक्रामकता के साथ जनता के मुद्दों के लिए लड़ें, लोगों के बीच रहें और टिकट वितरण में सावधानी से काम लें।

राहुल गांधी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों, खासकर मीडिया के सामने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी न करें। हरियाणा सरकार की खामियों को उजागर करें। हरियाणा लोकसभा चुनाव में जो मुद्दे रहे हैं, उन्हें ज्वलंत रखा जाए। किसानों, जवानों और बेटियों के मुद्दे उठाएं।

दिल्ली में करीब ढाई घंटे चली बैठक में हरियाणा के 38 नेता शामिल हुए। इसकी अध्यक्षता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। शुरुआत में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने राहुल के सामने लोकसभा चुनाव के संदर्भ में बनाई रिपोर्ट रखी। इसके बाद खड़गे ने सभी से चुनावों को लेकर फीडबैक लिया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीटिंग में पहुंचे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीटिंग में पहुंचे।

पार्टी छोड़कर जाने वालों से सहानुभूति नहीं
राहुल ने मीटिंग में दल बदलने वाले नेताओं को भी नसीहत दी। उन्होंने किरण चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे समय में पार्टी छोड़कर जाने वालों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। जिसे पार्टी की नीति और फैसले पसंद नहीं, वे बेशक छोड़कर जाएं। उससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। राहुल ने साफ कहा कि जो बुरे समय में पार्टी के साथ नहीं खड़ा है, अवसरवादी है, उसके लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हैं।

इन 5 मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी

  • अग्निपथ योजना
  • बेटियों पर अत्याचार
  • एमएसपी पर कानून
  • बेरोजगारी
  • सरकार की नाकामी
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया मीडिया से बातचीत करते हुए।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया मीडिया से बातचीत करते हुए।

राहुल गांधी जल्द हरियाणा का दौरा करेंगे

बैठक खत्म होने के बाद दीपक बाबरिया ने बताया कि हरियाणा में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। राहुल गांधी जल्द ही प्रदेश का दौरान करेंगे। हम एक बड़ा कार्यक्रम प्रदेश में करेंगे। प्रदेश में अग्निवीर, किसानों, बेटियों पर अत्याचार, शिक्षा, आरोग्य और अर्बन लोकल बॉडीज के मुद्दों को उठाएंगे। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। परिवार में आपस में झगड़े होते हैं, मगर सब एक होकर एक छत के नीचे रहते हैं।

कांग्रेस ने एक होकर लड़ेंगी वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने यूनिटी की बात कही। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पूरी कांग्रेस यूनिटी के साथ लड़ेगी। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। उधर, गुरुग्राम से लोकसभा उम्मीदवार रहे राज बब्बर ने कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा मीडिया से बातचीत करते हुए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा मीडिया से बातचीत करते हुए।

खड़गे ने एकजुट होकर आवाज बुलंद करने को कहा
मीटिंग के बाद खड़गे ने हरियाणा के नेताओं से कहा कि वीर देशभक्त जवानों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। मोदी ने अन्नदाता किसानों का MSP डेढ़ गुना करने का वादा हरियाणा में ही किया था, पर आज तक पूरा नहीं हुआ। बेटी बचाओ योजना भी हरियाणा में शुरू हुई थी, लेकिन ओलिंपिक चैंपियन बेटियों को अपने सम्मान के लिए सड़कों पर धरना देना पड़ा। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है। हम सब को एकजुट होकर जनता की आवाज बुलंद करना है।

कांग्रेस की बनाई सूची में टॉप टेन में बीरेंद्र सिंह
खास बात यह है कि कांग्रेस की तरफ से बैठक की जो सूची बनाई गई है, उसमें बीरेंद्र सिंह को टॉप 10 में जगह मिली है। सैलजा से ऊपर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा का नाम है। वहीं, दीपेंद्र हुड्‌डा से नीचे बीरेंद्र सिंह का नाम है। इस सूची में हिसार की बरवाला विधानसभा के पूर्व विधायक और भूपेंद्र हुड्‌डा के करीबी राम निवास घोड़ेला का नाम सबसे अंत में जोड़ा गया है। बैठक में कुल 42 लोग हिस्सा ले रहे थे।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...