Skip to main content

Lok Sabha Election 2024: देवीलाल के वारिसों का भविष्य तय करेंगे नतीजे, INLD पर चुनाव चिह्न छिनने का बढ़ा खतरा

 


चंडीगढ़।  हरियाणा में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) के नतीजे पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल (Tau Devi Lal) के वारिसों का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में 1.89 प्रतिशत और विधानसभा चुनाव में 2.44 प्रतिशत वोट पर सिमटे इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का प्रदर्शन इस बार नहीं सुधरा तो क्षेत्रीय दल की मान्यता पर खतरा बढ़ जाएगा।

इसी तरह इनेलो से अलग हुई जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिए भी परीक्षा की घड़ी है। दस में से पांच विधायक बागी हो चुके हैं तो संगठन भी बिखर चुका है। इसका पूरा असर लोकसभा के चुनावी नतीजों पर दिखाई देगा।

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल द्वारा बनाई हरियाणा विकास पार्टी (हविपा) और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल की हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) आज खत्म हो चुकी हैं।

पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल ने 1987 में इनेलो बनाया था, जिसकी कमान उनके बेटे व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला तथा प्रपौत्र अभय सिंह चौटाला के हाथ में है।

जजपा-इनेलो का अस्तित्व बचाए रखने के लिए जद्दोजहद

वर्तमान में हरियाणा में इनेलो और जजपा ही दो क्षेत्रीय दल हैं, जो अब अस्तित्व बचाए रखने के लिए जूझ रहे हैं। 2014 के लोस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर के बावजूद हिसार और सिरसा में शानदार जीत दर्ज करने वाला इनेलो पिछले संसदीय चुनावों में अधिकतर सीटों पर जमानत भी नहीं बचा पाया था।

विधानसभा चुनाव में भी अभय चौटाला ही जीत सके। ऐसे में चार जून को घोषित होने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजे इनेलो के लिए निर्णायक साबित होने वाले हैं।

ऐसे छिन जाता है क्षेत्रीय दल का दर्जा

दरअसल किसी भी राजनीतिक दल को लगातार दो चुनाव (लोकसभा व विधानसभा) में निर्धारित वोट नहीं मिलते हैं तो उसका क्षेत्रीय दल का दर्जा छिन जाता है। लोकसभा चुनाव में छह प्रतिशत वोट और एक सीट या विधानसभा में छह प्रतिशत वोट और दो सीटें होनी चाहिए।

अगर लगातार दो चुनाव (दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव) में यह सब नहीं होता है तो पार्टी का चुनाव चिन्ह भी छिन सकता है।

कांटे के मुकाबले में फंसे रणजीत, अभय, नैना और सुनैना हिसार लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और ताऊ देवीलाल के पुत्र रणजीत सिंह चौटाला और कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश जेपी में सीधी टक्कर है 

सुनैना चौटाला की जीत की संभावना बहुत कम

यहां पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मां और जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला की विधायक पत्नी नैना चौटाला और इनेलो की उम्मीदवार सुनैना चौटाला की जीत की संभावनाएं बेहद कम हैं।

इसी तरह कुरुक्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल और आइएनडीआइए गठबंधन के डा. सुशील गुप्ता के बीच सीधी टक्कर को इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला ने त्रिकोणीय बनाने की कोशिश तो की है, लेकिन इसमें कितने सफल रहे, यह चुनाव नतीजे ही बताएंगे।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...