Skip to main content

हरियाणा में रिश्वत केस में फंसी HCS अफसर:CMO के साथ 2 बड़े IAS अधिकारी बचाने में जुटे, हुड्‌डा सरकार में भर्ती हुई थीं

 

 मिनट पहले
एचसीएस मीनाक्षी दहिया। - Dainik Bhaskar
एचसीएस मीनाक्षी दहिया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के कार्यकाल में भर्ती हुई HCS ऑफिसर मीनाक्षी दहिया को बचाने की प्लानिंग शुरू हो गई है। मीनाक्षी दहिया मत्स्य विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी हैं। रिश्वत लेने से जुड़े केस में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पंचकूला में FIR दर्ज की है।

हरियाणा में रिश्वत केस में फंसी HCS अफसर:CMO के साथ 2 बड़े IAS अधिकारी बचाने में जुटे, हुड्‌डा सरकार में भर्ती हुई थीं

पहले


इस केस में सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर जोगिंद्र सिंह और सेवादार सत्येंद्र सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं। FIR में मीनाक्षी दहिया का भी नाम है। चीफ मिनिस्टर ऑफिस (CMO) के साथ 2 बड़े IAS अफसर मीनाक्षी को बचाने में जुट गए हैं। ACB की टीम मीनाक्षी दहिया की तलाश कर रही है।

CMO से जुड़ सूत्रों के अनुसार, CMO में मौजूद एक बड़े स्तंभ के साथ ही चंडीगढ़ में DC रहे एक IAS अफसर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गुहांड के एक अफसर, मंडी बोर्ड से रिटायर हो चुके एक अधिकारी, हरियाणा टूरिज्म के एक एक्सईएन, एक सांसद के अफसर भाई, 2 मौजूदा IAS अधिकारी मीनाक्षी को बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

इसलिए एक्टिव हुए अफसर
मीनाक्षी दहिया के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच से हरियाणा के कई अफसरों के राज खुलने का खतरा बना हुआ है। मीनाक्षी की गिरफ्तारी के बाद ACB द्वारा इनके मोबाइल की जांच कराई जाए तो कई ऐसे शांत से नजर आने वाले ब्यूरोक्रेट का भी पर्दाफाश हो जाएगा, जिनसे वॉट्सऐप पर लंबी चैट व चर्चा चलती रही है।

मीनाक्षी के भर्ती पर उठ चुके सवाल
मीनाक्षी दहिया भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दौरान भर्ती हुए उसी 2013 बैच की HCS अधिकारी हैं, जिसमें चयनित होने वालों की संभावित लिस्ट को विपक्ष ने पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उजागर कर दिया था। मीनाक्षी HCS बनने से पहले टीचर थीं, लेकिन अपने फूफा की पहुंच व स्नेह के चलते HCS बनने में कामयाब हो गईं।

साल 2014 में हरियाणा में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा की सरकार बन गई, लेकिन मीनाक्षी ने इसके बावजूद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। कितनी ही बार इन पर सवाल उठते रहे, लेकिन भाजपा सरकार में खुद के दम पर बनाई पहुंच के चलते हर बार बचती रहीं।

मत्स्य विभाग मुख्यालय पंचकूला में कार्यरत संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर जोगिंद्र सिंह और सेवादार सत्येंद्र सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मत्स्य विभाग मुख्यालय पंचकूला में कार्यरत संयुक्त सचिव मीनाक्षी दहिया, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर जोगिंद्र सिंह और सेवादार सत्येंद्र सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

टीचर से बनी HCS अफसर
मीनाक्षी टीचर से सीधे HCS अफसर बनी थीं। कैथल के सफाई घोटाले समेत कई मामलों में मीनाक्षी का नाम तो जरूर आया, लेकिन किसी न किसी कारण से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढने में कामयाब हो गईं।

अब फिर से वही अफसर एक बार फिर भंवर में फंसी मीनाक्षी को बचाने की कोशिश में लगे हैं, जिनके दरबार में 2014 से आना-जाना लगा है। सूत्रों का कहना है कि मीनाक्षी अब न फंसती तो CMO में बैठे बेहद पावरफुल अधिकारी से 4 जून के बाद हॉट सीट पर पोस्टिंग ऑर्डर जारी कराने में कामयाब हो जातीं।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...