Skip to main content

Haryana:भाजपा प्रत्याशी समर्थकों-किसानों में हाथापाई:चूली खुर्द में बिना भाषण दिए निकले रणजीत चौटाला; कुलदीप बिश्नोई के गढ़ में विरोध

 


भाजपा प्रत्याशी की सभा में किसानों व समर्थकों में हो रही धक्का मुक्की। - Dainik Bhaskar
भाजपा प्रत्याशी की सभा में किसानों व समर्थकों में हो रही धक्का मुक्की।

हरियाणा के हिसार में चुनावी सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला समर्थकों व किसानों में झड़प हो गई। चुनावी सभा में खूब हाथापाई व हंगामा हुआ और भाजपा प्रत्याशी को गांव चूली खुर्द में बिना भाषण दिए ही लौटना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी का किसान पहले भी कई गांवों में विरोध कर चुके हैं।

जानकारी अनुसार हिसार के आदमपुर हलके, जहां से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भाजपा के विधायक हैं, के गांव चूली खुर्द में भाजपा के प्रत्याशी चौ. रणजीत सिंह चौटाला की चुनावी सभा थी। उनके समर्थकों ने गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया था। रणजीत चौटाला यहां पहुंचे तो किसान भी अपने सवालों के जवाब लेने के लिए झंडे लेकर यहां पहुंच गए। रणजीत समर्थकों ने किसानों को रोकना चाहा, इसके बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। बात धक्का मुक्की तक जा पहुंची।

बिना भाषण दिए लौटे रणजीत चौटाला।
बिना भाषण दिए लौटे रणजीत चौटाला।

ऐसे बिगड़ी बात

किसान नेता सतीश बेनीवाल ने बताया कि चूली खुर्द में भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला का कार्यक्रम था। करीब 30-35 किसान वहां पहुंचे हुए थे। जब कार्यक्रम में चौटाला पहुंचे तो उनसे सवाल जवाब करने के लिए किसान आगे बढ़े। प्रत्याशी के समर्थकों ने उन्हें रोक लिया और कहा कि एक से दो किसान रणजीत चौटाला से सवाल जवाब कर सकते हैं।

गांव फ्रांसी में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला।
गांव फ्रांसी में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला।

किसानों ने कहा कि हम संसद में नहीं खडे हैं, हम हमारे गांव की चौपाल में खड़े है। सभी किसान सवाल जवाब करेंगे। इसके बाद रणजीत चौटाला के समर्थक और किसान आमने-सामने हो गए और आपस में धक्का मुक्की करने लगे। इसके बाद रणजीत चौटाला बिना भाषण दिए हुए वहां से चले गए।

आदमपुर विधानसभा के गांव फ्रांसी में भी किसानों ने की नारेबाजी।भाजपा प्रत्याशी का किया विरोध।
आदमपुर विधानसभा के गांव फ्रांसी में भी किसानों ने की नारेबाजी।भाजपा प्रत्याशी का किया विरोध।

चूली कलां में सुनी किसानों की बात

चूली खुर्द के भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के साथ हुई धक्का मुक्की के बाद पुलिस प्रशासन ने किसानों से बातचीत की और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चौधरी रणजीत सिंह चौटाला से सवाल जवाब करें। इसके बाद किसान चूली कला गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। वह मौजूद रणजीत चौटाला ने किसान संगठन के नेताओं से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया।

किसान नेता सतीश बेनीवाल ने बताया कि किसानों से जुड़े मुद्दे पर रणजीत चौटाला से सवाल जवाब किए गए। वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी को काले झंडे दिखाते हुए किसान।
नारनौंद में भाजपा प्रत्याशी को काले झंडे दिखाते हुए किसान।

एक दिन पहले नारनौंद में हुआ विरोध

हिसार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला शुक्रवार को नारनौंद में पहुंचे तो किसानों ने उनका विरोध किया। किसानों से बिना बात किए ही वह अगले कार्यक्रम के लिए चले गए। भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला शुक्रवार को नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों के लिए पहुंचे थे। उस दौरान नारनौंद के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत चले तो कुछ ही दूरी पर किसानों ने उनका विरोध किया और काले झंडे दिखाए।

किसान उनकी गाड़ी के पास सवाल जवाब करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी को नहीं रोका और वह अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए। इस दौरान किसानों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उनका विरोध जताया।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...