Skip to main content

AAP ने दिखाई प्रिजाइडिंग अफसर की करतूत:चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों पर टिक लगाने का VIDEO शेयर किया; केजरीवाल बोले- दिनदहाड़े बेईमानी



AAP नेताओं ने वीडियो शेयर कर यह दिखाया है कि प्रिजाइडिंग ऑफिसर सिग्नेचर करने के बाद बैलेट पेपर पर अलग से भी कट लगा रहे हैं।

चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में BJP के हाथों मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह और इलेक्शन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। AAP नेताओं ने वोटिंग के बाद काउंटिंग से पहले हाउस के अंदर अनिल मसीह की ओर से वोटों पर साइन करने के दौरान टिक करने से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा और स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि इन वीडियो में अनिल मसीह सरेआम बेईमानी करते हुए नजर आ रहे हैं

इस फुटेज में प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह बैलेट पेपर में सिर्फ सिग्नेचर कर उसे अलग रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस फुटेज में प्रिजाइडिंग ऑफिसर अनिल मसीह बैलेट पेपर में सिर्फ सिग्नेचर कर उसे अलग रखते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेयर इलेक्शन के लिए प्रिजाइडिंग अफसर बनाए गए अनिल मसीह चंडीगढ़ नगर निगम के नॉमिनेटिड पार्षद हैं। उन्हें चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के गवर्नर की ओर से नॉमिनेट किया गया है। अनिल मसीह चंडीगढ़ में BJP के अल्पसंख्यक सेल के महासचिव हैं और पार्षद नॉमिनेट होने के बावजूद उन्होंने इस पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अनिल मसीह की ओर से वोटों पर साइन और टिक करने से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि अनिल मसीह वोटों पर मार्क करते हुए स्पष्ट दिख रहे हैं। AAP सुप्रीमो और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि BJP ने चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह बेईमानी की है, वो चिंताजनक है। यदि एक मेयर के चुनाव में यह लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो यह किसी भी हद तक जा सकते हैं।

आप नेताओं द्वारा शेयर किए वीडियो में यह तीसरा वीडियो है, जिसमें अनिल मसीह सिग्नेचर करने के बाद बैलेट पेपर पर कट लगा रहे हैं।
आप नेताओं द्वारा शेयर किए वीडियो में यह तीसरा वीडियो है, जिसमें अनिल मसीह सिग्नेचर करने के बाद बैलेट पेपर पर कट लगा रहे हैं।

AAP के किस नेता ने क्या कहा...

चड्ढा बोले- यह देशद्रोह जैसा काम
राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने कहा, "ये दिखाता है कि भाजपा अगर मेयर जैसे छोटे से चुनाव में इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक हरकत कर सकती है तो लोकसभा चुनाव में अपनी हार को सामने देखकर ये लोग क्या कुछ कर सकते हैं? क्या BJP इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही न हों?’
राघव ने कहा, ‘आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान जो कुछ देखा, वह न केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज थी, बल्कि देशद्रोह भी है। इसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह कहा जा सकता है।‘

कहा जा सकता है।‘

AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने मेयर चुनाव का रिजल्ट आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाए।
AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने मेयर चुनाव का रिजल्ट आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर आरोप लगाए।

पाठक बोले- पूरी चुनाव प्रक्रिया की जांच हो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस लेवल की बेईमानी दिखी, वह बेहद चिंताजनक है। यदि ऐसी बेईमानी स्थानीय चुनाव में हो सकती है, तो यह हमारे राष्ट्रीय चुनाव की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हम पूरी चुनावी प्रक्रिया की गहन जांच की मांग करते हैं।

गुप्ता बोले- तानाशाही से बनाया मेयर
आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि पहले BJP ने पीठासीन अधिकारी के बीमार होने का बहाना करके चुनाव को टाला और अब I.N.D.I.A. अलायंस के 8 पार्षदों के वोट को अवैध तरीके से रद्द करके तानाशाही तरीके से भाजपा का मेयर बना दिया।
पूरे देश ने देखा कि एक छोटे से चुनाव में भाजपा ने इतनी बड़ी हेराफेरी की। इस लिहाज से लोकसभा और विधानसभा चुनाव में यह पार्टी कितनी बड़ी हेरा-फेरी करती होगी?

प्रिजाइडिंग अफसर बोले- चुनाव कानून के मुताबिक
उधर पूरे विवाद के बीच प्रिजाइडिंग अफसर अनिल मसीह ने दावा किया है कि उन्होंने पूरा चुनाव कानून के मुताबिक कराया है। पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। पंजाब म्युनिसिपल एक्ट और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डायरेक्शन के मुताबिक पूरा चुनाव संपन्न कराया गया। जिन आठ पार्षदों के वोट रद्द हुए हैं वह भी कानून के मुताबिक हुए। AAP और कांग्रेस की ओर से उन पर धोखाधड़ी के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह झूठे और बेबुनियाद हैं।

नए मेयर बोले- निष्पक्ष हुआ चुनाव
चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर मनोज सोनकर ने AAP और कांग्रेस के धांधली के आरोपों को बेबुनियाद बताया। सोनकर ने कहा कि उनका चुनाव एकदम निष्पक्ष रूप से कराया गया और इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग हुई है। प्रिजाइडिंग अफसर ने बैलेट पेपर पर अपने साइन किए। जब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को अपनी हार सामने दिखने लगी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।

सोनकर ने कहा- विपक्ष शांति रखता तो उनके सामने सबकुछ होता
मेयर ने कहा कि विरोधी दलों के पार्षदों ने बैलेट पेपर फाड़ने की कोशिश की। अगर वह शांति से चुनाव होने देते तो उन्हें सभी वोट दिखाए भी जाते और उनके सामने ही सारे वोट सील पैक किए जाते। AAP और कांग्रेस पार्षदों ने सदन का बॉयकॉट कर सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...