Skip to main content

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष का उपराष्ट्रपति पर विवादित बयान:बोले- झुका जाट-टूटी खाट किसी काम के नहीं



जींद में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर बयान दिया।

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि झुका हुआ जाट, टूटी खाट किसी काम की नहीं होती। किसान नेता राकेश टिकैत जाट हैं, लेकिन उसके आंसू नहीं दिखे। साक्षी मलिक भी जाट है, लेकिन उपराष्ट्रपति को उसके आंसू नहीं दिखे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लेकर भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विवादित बयान दे चुके हैं।

उदयभान ने ये दिया बयान उदयभान सोमवार को हरियाणा के जींद जिला में पहुंचे थे। यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को निशाने पर लिया। उदयभान ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान भी यह देखना चाहिए था कि उन किसानों में 80% जाट थे। राकेश टिकैत के आंसू भी नहीं दिखे थे, वह भी जाट था।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब महिला पहलवान साक्षी मलिक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी तो हमारी आंखों में भी आंसू आ गए थे। उस समय उपराष्ट्रपति जी को यह नहीं लगा कि ये भी जाट हैं।

भाजपा अध्यक्ष का उदयभान पर पलटवार
वहीं उपराष्ट्रपति पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दलितों का अपमान किया है। भीमराव अंबेडकर का अपमान किया। अब किसान के बेटे उपराष्ट्रपति का अपमान किया। कांग्रेस के समय दलितों का पलायन हुआ। देश देख रहा है। विपक्ष में एक सीट भी नहीं बचा पाएगी कांग्रेस।

पीएम पर भी दे चुके विवादित बयान
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को लेकर अपशब्द कह चुके हैं। उन्होंने 23 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री के लिए कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि घर-परिवार क्या होता है। उदयभान से पानीपत में हुई गैंगरेप की घटना और महिला आरक्षण बिल को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके बाद उन्होंने ये विवादित बयान दिया है।

उदयभान ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया था। उदयभान ने कहा-''मैं अपने बयान पर कायम हूं। उनको अगर कुछ गलत लगता है तो कोर्ट में जाएं, FIR करें''।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...