Skip to main content

हरियाणा में 6600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड में ED की रेड




बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर-2 सिंपी भारद्वाज के पिता देवी दत्ता के घर के बाहर रेड के दौरान तैनात CISF के जवान।

6600 करोड़ रुपए के क्रिप्टो करेंसी केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने द्वारा हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित सिंपी भारद्वाज के पिता देवी दत्त उर्फ देवेंद्र के घर में की गई रेड खत्म हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ED के अधिकारियों ने 24 घंटे से ज्यादा वक्त तक परिवार के सदस्यों से घर में पूछताछ करने के साथ ही कई दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं।

बता दें कि मुंबई से पहुंची ईडी की टीम ने 28 दिसंबर की रात आरोपी सिंपी भारद्वाज के पिता देवीदत्त के बहादुरगढ़ में सेक्टर-2 स्थित कोठी पर छापेमारी की थी। टीम रात के वक्त कोठी पर पहुंची थी और शुक्रवार की रात करीब 10 बजे कार्रवाई करने के बाद टीम वापस लौट गई।

सिंपी के पिता काफी लंबे समय से बहादुरगढ़ की इसी कोठी में रहते है।
सिंपी के पिता काफी लंबे समय से बहादुरगढ़ की इसी कोठी में रहते है।

दरअसल, ED के अनुसार यह भारत का पहला क्रिप्टो केस है। मामले की जांच करते हुए ईडी की टीम बहादुरगढ़ तक पहुंच गई। ईडी टीम के साथ सीआईएसएफ के कई जवान भी मौजूद थे। सिंपी भारद्वाज के पिता और उसके भाइयों से पूछताछ की गई। इतना ही नहीं घर के अंदर मौजूद सभी दस्तावेज भी खंगाले गए। हालांकि 24 घंटे बाद ईडी की टीम वापस लौट गई। मामले में टीम के क्या कुछ हाथ लगा, इसकी पुष्टि अधिकारियों ने अभी नहीं की है।

सिंपी के पिता और परिवार से पूछताछ

सिंपी के पिता के घर के बाहर चार सुरक्षाकर्मी कार्रवाई के दौरान हर वक्त मौजूद थे। उनके परिजनों को पूछताछ के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। बता दें कि 17 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गेन बिटकॉइन पोंजी स्कीम मामले में सिंपी भारद्वाज और अजय भारद्वाज के घर पर सर्च ऑपरेशन किया था।

सिंपी की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में ईडी को काफी कुछ जानकारी हाथ लगी। इसके बाद ही मुंबई से एक टीम सिंपी के पिता के घर तक पहुंची।
सिंपी की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में ईडी को काफी कुछ जानकारी हाथ लगी। इसके बाद ही मुंबई से एक टीम सिंपी के पिता के घर तक पहुंची।

दिल्ली से हुई थी सिंपी की गिरफ्तारी

सिंपी भारद्वाज को 6600 करोड़ से अधिक रुपए के क्रिप्टो करेंसी मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 26 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा था। इसके बाद आरोपी सिंपी को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया था। वहां पर पूछताछ के बाद ईडी की टीम बहादुरगढ़ में उनके पिता के आवास पर रेड के लिए पहुंची। यहां गहनता से टीम ने जांच की। लेकिन क्या कुछ मिला, इस बारे में स्पष्ट नहीं किया।

ईडी के अनुसार, यह भारत का पहला क्रिप्टो केस है। भारद्वाज पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया है। आरोप है कि भारद्वाज सिंगापुर में स्थित वैरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में से एक है, जिसने निवेशकों को बिटकॉइन और कंपनी की अपनी क्रिप्टो करेंसी में उच्च रिटर्न के वादे के साथ लुभाया था।

अपने पति अजय भारद्वाज के साथ मिलकर सिंपी ने जनता को धोखा देने की साजिश रची। ईडी ने दावा किया कि भारद्वाज और अन्य ने वैरिएबल टेक के साथ एक अनुबंध के माध्यम से 18 महीने के लिए प्रति बिटकॉइन 10 प्रतिशत के सुनिश्चित रिटर्न का झूठा वादा करके निवेशकों को गुमराह किया।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...