Skip to main content

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना, द्वारका एक्सप्रेसवे, फरीदाबाद समेत 32 रूट सिटी बस सेवा से होंगे कनेक्ट



गुरुग्राम: मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड गुरुग्राम(GMCBL) ने 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर रोड मैप तैयार कर लिया है। इसके तहत गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, एसपीआर, दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर मानेसर तक, गुड़गांव-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे को सिटी बस सेवा से कनेक्ट किया है। दावा किया जा रहा है कि अगले साल मार्च तक इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी, जिसके बाद शहरवासियों को आवागमन को लेकर बेहतर ट्रांसपोर्ट मिलेगा। मौजूदा समय में GMCBL के पास 150 सीएनजी बसें हैं। ये बसें करीब साढ़े 4 साल पुरानी हैं। 10 से 15 बसें तो जीएमसीबीएल के सेक्टर 10 डिपो में ठीक होने के लिए खड़ी रहती हैं। बाकी बस 26 रूट्स पर दौड़ती हैं। मौजूदा समय में द्वारका एक्सप्रेसवे, एसपीआर, गुड़गांव-फरीदाबाद एक्सप्रेसवे आदि रूट पर बस दौड़ रही हैं। इन मुख्य सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में रिहायशी सोसायटियां विकसित हो चुकी हैं। लाखों की संख्या में परिवारों ने रहना शुरू कर दिया है। सिटी बस सर्विस नहीं होने के कारण शेयरिंग ऑटो में बैठना पड़ता है।

कौन-कौन से रूट निर्धारित

GMCBL के प्लान के तहत गुड़गांव बस स्टैंड से गांव धर्मपुर, जेबीएम, बजघेड़ा बॉर्डर, राजेंद्रा पार्क और पालम विहार, गांव धनवापुर, बसई चौक, मांकडौला वाया चंदू, पलड़ा, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन वाया पटेल नगर, सेक्टर 15 और सेक्टर 31, राजीव चौक और मेदांता हास्पिटल होते हुए मिलेनियम सिटी सेंटर, शंकर चौक वाया इफको चौक, डीएलएफ ई ब्लॉक वाया सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन, डीएलएफ फेस एक मेट्रो स्टेशन, अर्जुन मार्ग मार्केट, झाड़सा और सेक्टर 15, गुड़गांव-सोहना रोड पर मारुति कुंज तक सिटी बस चलाई जाएगी। इसके अलावा मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 109, शंकर चौक से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन, फरुर्खनगर से डाबौदा होते हुए पटौदी, पचगांव से जमालपुर होते हुए फरुर्खनगर, हयातपुर से पातली होते हुए मुबारिकपुर, न्यू कॉलोनी से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन।

डूंडाहेड़ा से साइबर सिटी होते हुए सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन, कृष्णा चौक से उद्योग विहार, शंकर चौक होते हुए सिकंदरपुर, फरुर्खनगर से जमालपुर होते हुए हेलीमंडी, बसई चौक से सेक्टर चार-सात, न्यू कॉलोनी, सेक्टर 12 होते हुए गुड़गांव बस स्टेंड, वाटिका चौक से आईएमटी मानेसर, भौंडसी से दमदमा होते हुए सोहना बस स्टैंड, बादशाहपुर से आरटीसी भौंडसी, बादशाहपुर से सीआरपीएफ कैंप कादरपुर, राजीव चौक से सीडी चौक होते हुए बेगमपुर खटौला, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से शंकर चौक होते हुए एंबीयंस मॉल, बादशाहपुर बस स्टैंड से सेक्टर 70 होते हुए हसनपुर गांव तक सिटी बस चलाई जाएगी।

कहां-कहां बनाए जाएंगे डिपो

इलेक्ट्रिक बसों को सेक्टर 10 और सेक्टर 65 के बस डिपो में खड़ा किया जाएगा। सेक्टर 10 में 13 एकड़ में बस डिपो है तो सेक्टर 65 में 6.7 एकड़ में बस डिपो तैयार किया जाएगा। दोनों ई-बस डिपो में 50-50 बस को खड़ा करने और चार्जिंग स्टेशन की सुविधा होगा। डीएचबीवीएन में बिजली कनेक्शन के लिए जीएमसीबीएल ने आवेदन कर दिया है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...