Skip to main content

Haryana:BJP नेता पर FIR:ग्रुप-डी में नौकरी के नाम पर 3.15 लाख रुपए हड़पे; चुनाव प्रचार में हुई थी मुलाकात



हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित लाडवा में ग्रुप-डी में नौकरी लगवाने के नाम पर कथित बीजेपी नेता ने एक युवक से 3.15 लाख रुपए हड़प लिए। सरकारी नौकरी के नाम पर आरोपी शैलेंद्र विजयवर्गीय हाल निवासी महावीर कॉलोनी ने 5 लाख रुपए मांगे थे। काम न होने पर आरोपी ने युवक के पैसे वापस करने के लिए दो चेक दिए थे, मगर दोनों चेक बाउंस हो गए। अब आरोपी शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

शिकायतकर्ता दीपक निवासी डूडा ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र के साथ चुनाव प्रचार के दौरान उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी खुद को बीजेपी का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बताता था। सांसद, विधायक और नेताओं के साथ आरोपी की उठ-बैठ देखकर उसे विश्वास हो गया। मार्च 2020 में आरोपी ने उसे रेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाया था। आरोपी ने उसे 5 लाख रुपए में ग्रुप-डी की सरकारी नौकरी लगवाने का आश्वास दिया था।

जून 2020 में रेस्ट हाउस में दिए सवा 3 लाख
तीन महीने बाद उसने जून 2020 में रेस्ट हाउस में आरोपी को 3.15 लाख रुपए नकद दिए थे। उसके बाद आरोपी उसे अपने साथ कई बार विधायक के कार्यक्रम में भी लेकर गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने उसे नौकरी पर नहीं लगाया और टालमटोल करता रहा। उसे संदेह हुआ तो उसने आरोपी से अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए।

आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी : थाना प्रभारी
काम न होने पर आरोपी ने उसे दो चेक दिए, जिसे बैंक में लगाया तो दोनों चेक बाउंस हो गए। उसके बाद उसने आरोपी से अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की धारा 406, 420 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना लाडवा प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...