Skip to main content

बिना जन्मपत्री इस तरह जानें पितृदोष, पितृ पक्ष में जरुर करें ये उपाय



कड़ी मेहनत करने पर भी विपरीत परिणाम मिलें, घर के सदस्यों के बीच अकारण ही मन-मुटाव और तनाव बढ़ने लगे, धन-दौलत और परिवार समृद्ध होने पर भी घर में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं हो पा रहे हों, तो समझना चाहिए कि किसी कारणवश पितरों का आशीष परिजनों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अगर पितृदोष का उपाय किया जाए तो अवश्य ही पितृपक्ष में पितरों की कृपा सरल एवं सहज रूप से प्राप्त होगी। ग्रहों के योग से बनने वाला पितृदोष व्यक्ति की सफलता एवं सुख-सुविधा में बाधक होता है। अगर किसी कारणवश व्यक्ति के पास जन्मपत्रिका का अभाव हो अथवा जन्म का सही समय, तारीख आदि का ज्ञान न हो, तो व्यावहारिक जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातों द्वारा स्पष्ट रूप से पितृदोष का संकेत प्राप्त होता है।

  • *पितृदोष होने पर घर-परिवार में कोई भी काम पूरा होने वाला हो, तभी उसमें रूकावट आती हैं।
  • *चिन्ता और रोग से लगातार धनहानि होने लगती है।
  • *अच्छी कमाई और धन होने पर बचत नहीं हो पाती।
  • *पुत्र या पुत्री, शिक्षित और आत्मनिर्भर होने पर भी, उनके विवाह में देरी या बाधाऐं आने लगती हैं।
  • *मन में एक अन्जाना भय हमेशा बना होना पितृदोष की निशानी है।
  • *जीवन में सब सुख-सुविधा होने के बावजूद भी किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है।
  • *डॉक्टरी जांच में सब कुछ नार्मल होने पर भी जब संतान न हो, घर में कलह-क्लेश का बोलबाला हो।
  • *मुकदमे के कारण धन, समय एवं स्वास्थ्य की हानि हो रही हो, तो यह सब पितृश्राप के लक्षण बताए गए हैं।


पितृ प्रसन्न तो देवता प्रसन्न -
धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि मनुष्य के सारे जप-तप, पूजा-पाठ, अनुष्ठान, मन्त्र साधना आदि तभी सफल होते हैं जब उसके पितृगण प्रसन्न होते हैं। पितरों के प्रसन्न होने पर ही सारे देवता प्रसन्न होते हैं, पितृगण के अतृप्त होने पर जीवन में अनेक प्रकार की बाधाएं आती हैं।

पितृपक्ष में यमराज करते हैं पितरों को मुक्त ताकि अपने वंशजों द्वारा तृप्त होने पर दे सकें आशीर्वाद - ब्रह्मपुराण के अनुसार यमराज पितृपक्ष में यमालय (यमपुरी) से पितरों को स्वतंत्र कर देते हैं जिससे पितृगण अपनी संतानों से पिण्ड दान लेने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इस समय पितरों को यह आशा रहती है कि उन्हें पिण्डदान मिलेगा तथा पीने के लिए जल की प्राप्ति होगी लेकिन पिण्डदान आदि न प्राप्त होने पर पितरों की आशा, निराशा में बदल जाती है और वह दुःखी मन से श्राप देकर लौट जाते हैं। श्राद्ध से तर्पित हुए पितर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं, पितरों की कृपा से सब प्रकार की समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

श्राद्ध न करने पर पितृ देते हैं श्राप - श्राद्ध न करने पर पितरों को पितृलोक में अन्न-जल के अभाव की पीड़ा सहन करनी पड़ती है जिससे श्राद्ध न करने वाले वंशजों को भीषण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पितरों को अतृप्त भेजने वाले को वर्ष पर्यन्त अनेक कष्टों को भोगना पड़ता है। “पितृकोप” से अभिशप्त परिवार के सदस्यों का सौभाग्य, दुर्भाग्य में बदल जाता है और उन्हें अकारण ही रोग-शोक, दुःख-दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। अन्न-जल पाने के लिए पितृगण पितृपक्ष के दिनों में अपने पुत्र-पौत्रों के घर के दरवाजे पर आकर बैठ जाते हैं। यदि पितृपक्ष की अमावस्या तक उन्हें तृप्त नहीं किया जाता है तो वह आशीर्वाद की जगह श्राप देते हैं जो व्यक्ति के दुर्भाग्य का कारण बनता है। ज्योतिष के ग्रन्थों में इसे ’पितृदोष‘ कहा गया है। पितृदोष के कारण व्यक्ति की प्रगति रुक जाती है और वह जीवन भर दुःखी एवं अभावग्रस्त रहता है।

पितृदोष शांति उपाय - 
पितृदोष हर व्यक्ति को परेशान कर सकता है, इसलिए इसका निवारण बहुत जरूरी है। पितृगणों की स्मृति में प्याउ लगवाना चाहिए तथा भूखे गरीबों को भोजन की व्यवस्था पितृपक्ष में अवश्य करनी चाहिए। प्रत्येक अमावस्या को तर्पण एवं ब्राह्मणभोज करने से पितृदोष का निवारण होता है।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...