Skip to main content

हरियाणा में घग्गर डेंजर लेवल पार, यमुना ओवरफ्लो:; गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे जाम; कैथल-सोनीपत में बाढ़ का अलर्ट, करनाल में SDM फंसे


कैथल में घग्गर डेंजर लेवल से 28 फुट ऊपर पानी आ गया है। जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

हरियाणा में बारिश के बाद 7 जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। कैथल में घग्गर का पानी डेंजर लेवल को पार कर गया है। घग्गर में पानी का लेवल 28.3 फुट पर पहुंच गया है, जो कि खतरे के निशान से 5 फुट ऊपर है। इससे 35 गांवों में बाढ़ का खतरा हो गया है। करनाल, पानीपत और सोनीपत में यमुना के ओवरफ्लो होने से पानी गांवों में घुस गया है।


गुरुग्राम में गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लगा हुआ है।

वहीं गुरुग्राम में बारिश के कारण गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। जाम की शुरुआत सुबह 9 बजे से हो गई थी, जो अभी तक जारी है। बताया ये भी जा रहा है कि तेज वर्षा के दौरान दिल्ली जयपुर हाईवे हुआ जलमग्न हो चुका है, जिसके चलते खेड़की दौला से राजीव चौक तक करीब 8 किलोमीटर लगा लंबा जाम लगा हुआ है।

अंबाला में बुधवार को 4 लोगों की डेड बॉडी बरामद हुई हैं। इनमें चौड़मस्तपुर के 70 वर्षीय संपूर्ण सिंह की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों को बुजुर्ग का शव पानी में बहता मिला। सदर थाना एरिया के लोबड़ गांव में 20 साल के युवक की डेडबॉडी मिली है, जिसकी पहचान सिरसा के चौपटा गांव निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है।

चौकी नंबर-1 एरिया में युवराज पैलेस के पास पानी में 45 वर्षीय व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई। अंबाला कैंट के शालीमार बाग में डिस्पेंसरी के पास करंट लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। इनमें से अंबाला सिटी एरिया में 3 शव बहते हुए मिले हैं।

सोनीपत में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। पानी अब यमुना किनारे खेतों में खड़ी फसलों में पहुंचना शुरू हो गया है। सोनीपत के लिए बुधवार का दिन काफी अहम है। हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी आज यहां पूरी गति व क्षमता से पहुंच जाएगा।


पानीपत में यमुना के ओवरफ्लो होने की वजह से पानी सड़कों पर आ गया।



कैथल में दरार भरने में जुटे ग्रामीण।


करनाल में राहत एवं बचाव के लिए गए SDM की नांव पानी में फंसी हुई।

मंगलवार दोपहर करनाल के SDM अशोक कुमार गांव कलसोरा से नांव में बैठकर राहत सामग्री पहुंचाने जा रहे थे तो रास्ते में उनकी नांव खराब हो गई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक SDM गोताखोर द्वारा बोट को स्टार्ट करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। बाद में रस्सी के सहारे बोट को बाहर निकाला गया।

अंबाला कैंट एरिया बाढ़ के पानी में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई। 62 वर्षीय अनीता जैन अंबाला कैंट के अर्जुन नगर के घर में ही मृत मिली। NDRF ने उनका शव निकाला। वहीं शहजादपुर के सुरेश धीमान सोमवार रात अंबाला कैंट आए थे, जहां वे डूब गए। उनकी लाश पुलिस ने बरामद की है।

पानीपत में पानी में डूब रही भैंस को बचाने कूदे किसान विक्रम (37) की डूबने से मौत हो गई है। क्षेत्र में पानी से मची तबाही के बाद आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया है। अब NDRF भी बुलाई गई है।

वहीं अब अंबाला होकर गुजरने वाले नई दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर ट्रैफिक बहाल हो गया है।

वहीं आज भी 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें अंबाला, करनाल और पंचकूला शामिल हैं। इसके अलावा कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां चंडीगढ़ मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

24 घंटे के बारिश के आंकड़ों के अनुसार अंबाला में सबसे अधिक बारिश हुई है, यहां 181.8 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। दूसरे नंबर पर यमुनानगर में 163.0 और पंचकूला में 149.0 MM बारिश हुई है।

पानीपत में ओवरफ्लो आकर खेतों में भरा यमुना का पानी।
पानीपत में ओवरफ्लो आकर खेतों में भरा यमुना का पानी।

लगातार बारिश से हरियाणा की जीटी रोड बेल्ट ज्यादा प्रभावित हुई। यहां करीब 9 जिलों के 600 गांव पानी से प्रभावित हैं। सबसे बुरी हालत अंबाला की है, जहां अभी भी 40% हिस्से में पानी भरा हुआ है। इसे देखते हुए अंबाला में स्कूलों की छुट्‌टियां 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई हैं। पहले यह 12 जुलाई तक थी

Comments

Post a Comment

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

तारीख पर तारीख से मिलेगी निजात... तीन नए कानूनों को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा हरियाणा, पढ़ें क्या होगा खास?

  HighLights हरियाणा में 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को किया गया परिभाषित देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा  Three New Criminal laws in Haryana:  हरियाणा सरकार 28 फरवरी से तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने जा रही है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कर दिया है। बीते शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को अपने यहां लागू करेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 31 मार्च के लक्ष्य के विपरीत हरियाणा (Three New Criminal Laws in Haryana) मे 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये तीन नए कानून क्या हैं और इसमें क्या कुछ नया है। आइए, इस बार में डिटेल से जानते हैं। क्या हैं तीन नए आपरधिक कानून? तीन नए आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 शामिल हैं। ये तीन नए कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संह...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।