Skip to main content

जल्द ही खुलेगा भारत का सबसे ऊंचा Mall, गर्दन थक जाएगी लेकिन फ्लोर खत्म नहीं होगा



भारत के हजारों मॉल्स को देखने के बाद आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर भारत का सबसे ऊंचा मॉल कहां है और कौन सा है। तो बता दें, अभी तक ऐसा कोई मॉल देश में नहीं है, लेकिन जल्द ही नोएडा को इसका अवसर प्राप्त होने वाला है। 2025 तक थोड़ा आपको इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश का नोएडा भारत का सबसे ऊंचा मॉल उस समय तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। साया स्टेटस नाम से, भारत का सबसे ऊंचा मॉल साया ग्रुप द्वारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 129 में बनाया जाएगा। चलिए आपको इस मॉल के बारे में बताने वाले हैं। (All Representative photo credit: pexels.com)

​मॉल का 25 प्रतिशत काम पूरा ​

-25-

एक बड़े क्षेत्र में फैला ये मॉल 150 फीट ऊंचा होगा और इसमें नौ मंजिल होंगी। प्रत्येक फ्लोर पर लग्जरी ब्रांड्स के कई सारे स्टोर्स भी होंगे। कंपनी ने मॉल के निर्माण में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने की बात कही है, जो कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। कंपनी का लक्ष्य भारत में एक शानदार शॉपिंग डेस्टिनेशन बनाना है। इमारत को डीपी आर्किटेक्ट्स द्वारा डिजाइन किया गया है, जो सिंगापुर की प्रसिद्ध फर्म है।


रेस्तरां, पब और बार भी होंगे यहां ​

​रेस्तरां, पब और बार भी होंगे यहां ​

कंपनी 70 प्रतिशत क्षेत्र अपने पास रखेगी जबकि 30 प्रतिशत हिस्सा इन्वेस्टर्स को बेचेगी। खबर है कि रिटेल स्पेस 18000 रुपए से 40,000 रुपए प्रति वर्ग फुट पर बेचा जाएगा। डिजाइन की बात करें, तो हाइपरमार्केट ग्राउंड फ्लोर पर होगा। मॉल में बेसमेंट पार्किंग स्थल के साथ चौथी से नौवीं मंजिल तक मल्टी लेवल पार्किंग होगी। 1600 कारों को खड़ा करने के लिए बड़ा पार्किंग स्पॉट भी बनाया जाएगा। मॉल में दिल्ली और नोएडा के कुछ टॉप के रेस्तरां भी होंगे। यहां कुछ प्रसिद्ध पब और बार भी होंगे।

नोएडा में बेस्ट मॉल कौन से हैं ​

​नोएडा में बेस्ट मॉल कौन से हैं ​वीकेंड पर अगर आप नोएडा के बेस्ट मॉल देख रहे हैं, तो नोएडा सेक्टर 18 में डीएलफ मॉल जा सकते हैं, यहां हर ब्रांड्स के स्टोर्स हैं, फिर चाहे आप एडिडास पर चले जाएं या फिर जापानीज ब्रांड यूनिक्लो देख लें। यहां खाने-पीने के लिए एक बड़ा फूड कोर्ट भी है। वहीं नोएडा सेक्टर 18 में जीआईपी मॉल भी है, यहां भी आपको कई ब्रांड्स दिखेंगे, जिनके कलेक्शन आपका दिल जीत लेंगे। यहां बच्चों के खेलने-कूदने के लिए भी कई स्टोर्स हैं। यही नहीं, लॉजिक्स सिटी सेंटर, सेंटर स्टेज मॉल और स्पाइस मॉ
वीकेंड पर अगर आप नोएडा के बेस्ट मॉल देख रहे हैं, तो नोएडा सेक्टर 18 में डीएलफ मॉल जा सकते हैं, यहां हर ब्रांड्स के स्टोर्स हैं, फिर चाहे आप एडिडास पर चले जाएं या फिर जापानीज ब्रांड यूनिक्लो देख लें। यहां खाने-पीने के लिए एक बड़ा फूड कोर्ट भी है। वहीं नोएडा सेक्टर 18 में जीआईपी मॉल भी है, यहां भी आपको कई ब्रांड्स दिखेंगे, जिनके कलेक्शन आपका दिल जीत लेंगे। यहां बच्चों के खेलने-कूदने के लिए भी कई स्टोर्स हैं। यही नहीं, लॉजिक्स सिटी सेंटर, सेंटर स्टेज मॉल और स्पाइस मॉल भी काफी बढ़िया है।

नोएडा कैसे पहुंचे ​

​नोएडा कैसे पहुंचे ​

हवाई मार्ग से:नोएडा पहुंचने के लिए दिल्ली तक फ्लाइट पकड़नी होगी। दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद, नोएडा पहुंचने के लिए कैब किराए पर ले सकते हैं।

सड़क मार्ग से: दिल्ली सड़क परिवहन निगम की कई बसें नियमित अंतराल पर नोएडा और दिल्ली के बीच चलती हैं। उत्तर भारत के किसी भी हिस्से से नोएडा पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका दिल्ली तक राज्य या निजी बस ले सकते हैं।

रेल मार्ग से : नोएडा सीधे रेल मार्ग से नहीं जुड़ा है। पास का रेलवे स्टेशन आनंद विहार और गाजियाबाद हैं। इनमें से किसी भी स्टेशन तक ट्रेन पकड़ी जा सकती है, फिर भी ट्रेन से नोएडा पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका नई दिल्ली या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक आना है और यहां नोएडा के लिए बस, मेट्रो या कैब ले सकते हैं।

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...