Skip to main content

Haryana: कांग्रेस पार्टी प्रभारी बोले- हुड्‌डा CM चेहरा नहीं; इसका अंतिम फैसला हाईकमान करेगा



हरियाणा कांग्रेस की चंडीगढ़ में पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया की अध्यक्षता में अहम बैठक चल रही है। आज इस बैठक का दूसरा दिन है। पहले दिन बाबरिया ने सभी विधायकों और नेताओं के साथ वन टू वन चर्चा की। इस दौरान बाबरिया ने हरियाणा कांग्रेस में CM फेस को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की।

उन्होंने BJP की स्ट्रैटजी को लेकर कहा कि भाजपा कौन सी स्ट्रैटेजी से भूपेंद्र हुड्डा को टारगेट कर रही है, मैं नही जानता। शायद उनको लगता है कि हुड्डा कांग्रेस का चेहरा है, लेकिन इसका अंतिम फैसला तो हाईकमान करेगा।

पहले दिन जमकर हंगामा
हरियाणा कांग्रेस की अहम बैठक के पहले दिन पार्टी के नए प्रभारी दीपक बाबरिया के सामने ही खूब हंगामा हुआ। पार्टी के नेता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा बीच में ही बैठक से निकल गईं। समर्थकों ने उनके नाम के भावी CM के नारे भी लगाए।

हालांकि कुमारी सैलजा ने कहा कि यहां तो सभी नेता सीएम हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि उनका कार्यक्रम पहले से ही तय था, कुछ जरूरी काम है, इसलिए उन्हें जाना पड़ रहा है।

बैठक के पहले दिन पार्टी के सभी दिग्गज नेता प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ मंच पर एक साथ बैठे दिखाई दिए।
बैठक के पहले दिन पार्टी के सभी दिग्गज नेता प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ मंच पर एक साथ बैठे दिखाई दिए।

मीटिंग में नारेबाजी करना गलत
बैठक के बाद कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने नारेबाजी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नारेबाजी को मैं ज्यादा तवज्जो नहीं देता, नेताओं के समर्थक करते रहते हैं, लेकिन मीटिंग में नारेबाजी करना गलत है। उन्होंने कहा कि पार्टी की यूनिटी को बरकरार रखना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही छोटी-छोटी बातों को लेकर मीडिया में चले जाना, यह सही नहीं है। जो कोई भी एक दूसरे के खिलाफ गलत बयानबाजी करेगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन बनाना, ग्रास रूट तक कनेक्टिविटी बनाना जैसा है। उन्होंने कहा कि राज्य में परिवर्तन लाना है, इसको लेकर सभी कांग्रेस नेताओं ने सहमति जताई है। पार्टी आदेशों का पालना होगा।

हरियाणा दौरे का आज अंतिम दिन
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नई जिम्मेदारी मिलते ही अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। गुजरात के राजनीतिक मामलों से निपटने के बाद दीपक बाबरिया ने हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात का सिलसिला शुरू कर दिया है।

दीपक बाबरिया अपनी नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं। वह दो दिन हरियाणा दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वह वन टू वन सभी पदाधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं।

Ik

Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...