Skip to main content

Rajasthan Politics: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, सचिन पायलट के करीबी ने दिया इस्तीफा



Rajasthan News: पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुभाष महरिया (Subhash Maharia) ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मैंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर जी-तोड़ मेहनत की. इसका नतीजा यह निकला कि सीकर लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी को चुनावी सफलता मिली और राजस्थान (Rajasthan ) में कांग्रेस की सरकार अस्तित्व में आई. उन्होंने कहा कि मैंने, किसान व नौजवान को गांव और ढाणियों में जाकर भरोसा दिलाने का प्रयास किया कि कांग्रेस (Congress) नीत सरकार का गठन होने पर घोषणा पत्र में किए गए शत-प्रतिशत वादे पूर्ण किए जाएंगे.

कांग्रेस नेता सुभाष महरिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा. परंतु कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भी समीक्षा बैठक आज तक नहीं की गई. वर्तमान में सत्ताधीन कांग्रेस नीत सरकार घोषणा पत्र के वादों को पूर्णरूप से भुला चुकी है.




इसलिए पार्टी छोड़ने का लिया फैसला

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के किसानों का कर्जमाफी और युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का वादा किया था. प्रदेश की जनता ने पार्टी नेताओं के वादों पर भरोसा कर वोट दिया. अब ऐसा करने वाला प्रदेश का किसान और युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है. सीकर जिले में कांग्रेस पार्टी के जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा हुई है. इन परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहकर कार्य करना मेरे लिए संभव नहीं है. इसलिए मैं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से त्यागपत्र दे रहा हूं.

Comments

  1. Opportunist playing blame game to join bjp

    ReplyDelete
  2. हमारा मत से इस्ताफा नई देना प्रेसिडेंट से बात करते हुए समस्या समाधान करना परेगा

    दल छोड़ ना अपको समर्थक का समस्या समाधान नही होगा @ कांग्रेस को शक्ति शाली होना चाहिए

    जय हिन्द
    Bandemataram

    ReplyDelete

Post a Comment

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

तारीख पर तारीख से मिलेगी निजात... तीन नए कानूनों को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा हरियाणा, पढ़ें क्या होगा खास?

  HighLights हरियाणा में 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को किया गया परिभाषित देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा  Three New Criminal laws in Haryana:  हरियाणा सरकार 28 फरवरी से तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने जा रही है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कर दिया है। बीते शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को अपने यहां लागू करेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 31 मार्च के लक्ष्य के विपरीत हरियाणा (Three New Criminal Laws in Haryana) मे 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये तीन नए कानून क्या हैं और इसमें क्या कुछ नया है। आइए, इस बार में डिटेल से जानते हैं। क्या हैं तीन नए आपरधिक कानून? तीन नए आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 शामिल हैं। ये तीन नए कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संह...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।