Skip to main content

Delhi Mayor Election Live: दिल्ली मेयर चुनाव से ठीक पहले BJP ने वापस लिया नामांकन, निर्विरोध जीतीं AAP उम्मीदवार शैली ओबेरॉय


आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय एक बार फिर से दिल्ली की निर्विरोध मेयर चुनी गई हैं। भाजपा प्रत्याशी शिखा रॉय ने अपना नाम वापस ले लिया। पीठाशीन अधिकारी मुकेश गोयल ने शैली के नाम का एलान किया। वहीं, डिप्टी मेयर फिर से आले इकबाल चुने गए।

'AAP उम्मीदवारों को दिया गया 10-10 करोड़ का ऑफर'

दुर्गेश पाठक ने बड़ा बयान देते हुए कहा, 'भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के बाद हमारे पार्षदों को 10-10 करोड़ तक का ऑफर दिया गया. हमारे पार्षदों को तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस तक का सहारा लिया गया. लोकतंत्र में इससे ज्यादा गिरी हुई हरकत कोई नहीं कर सकता है. आज इन्हें पता था कि इनके पास नंबर नहीं है और हो सकता था कि कई भाजपा पार्षद AAP को वोट देते. इसलिए BJP ने AAP के सामने सरेंडर कर दिया. यह AAP और अरविंद केजरीवाल के मूल्यों की जीत है.'

एलजी ने पीठासीन पदाधिकारी के लिए मना कर दिया था: दुर्गेश पाठक

दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि, 'दो महीने पहले मुकेश गोयल के नाम को एलजी ने पीठासीन पदाधिकारी के लिए मना कर दिया था लेकिन इस बार उसे अप्रूव करना पड़ा. आज भाजपा उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद शैली ओबरॉय मेयर बनीं और आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर.'

भाजपा ने आप के आगे सरेंडर कर दिया: AAP नगर निगम प्रभारी

मेयर चुनाव जीतने के बाद AAP नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, आज पहली बार मोदी जी की भाजपा ने केजरीवाल की आप के सामने सरेंडर कर दिया. इनमें मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ने की भी क्षमता नहीं रही. एक हफ्ते से इनका सरेंडर सप्ताह चल रहा है.'

शैली ओबेरॉय मेयर तो आले मोहम्मद इकाबल होंगे डिप्टी मेयर

MCD चुनाव से ठीक पहले बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेते ही AAP उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत हो गई. डॉ शैली ओबेरॉय ने दूसरी बार मेयर, जबकि आले मोहम्मद इकबाल ने दूसरी बार डिप्टी मेयर का चुनाव जीता है. सीएम ने भी उन्हें बधाई दी है. 

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने MCD की दूसरी बार मेयर बनने पर डॉ शैली ओबेरॉय को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इस बार निर्विरोध मेयर और उप मेयर बनने पर शैली और एले को बधाई. दोनों को शुभकामनाएं. लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं. उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करें.'

AAP उम्मीदवार डॉ शैली ओबरॉय को निर्विरोध मेयर घोषित किया गया

बीजेपी उम्मीदवार के नामांकन वापस लेते ही AAP उम्मीदवार डॉ शैली ओबरॉय को निर्विरोध मेयर घोषित कर दिया गया है. एक बार फिर दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबरॉय बन गई हैं.

मेयर चुनाव से ठीक पहले बीजेपी उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन

दिल्ली मेयर चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए अपना नामांकन वापस ले लिया है. भाजपा मेयर उम्मीदवार शिखा राय ने कहा, 'सबसे बड़ी पार्टी की तरफ से मैंने उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था. लेकिन हमारी पार्टी का ध्येय यह नहीं रहता है कि हमें केवल सत्ता चाहिए. पिछले दिनों हम उम्मीद कर रहे थे कि स्टेंडिंग कमेटी चुनाव भी होगा. लेकिन कोर्ट में यह मामला लंबित है और उसमें डेट पर डेट लिया जा रहा है. इसलिए जब तक बाकी संवैधानिक प्रक्रिया पूरी नहीं होती, मैं यह मांग करते हुए कि कमेटी का गठन हो, अपना नाम वापस लेती हूं.'

Delhi Mayor Election Live News: 2 माह के भीतर दूसरी बार मेयर चुनाव 

दिल्ली नगर निगम का चुनाव दो माह के भीतर दूसरी बार हो रहा है. ऐसा डीएमसी एक्ट के मुता​बक हो रहा है. डीएमसी एक्ट में हर साल चुनाव कराने का प्रावधान है. हर साल 31 मार्च को मेयर का कार्यकाल समाप्त हो जाता है. नये मेयर का चुनाव नया वित्तीय शुरू होने के बाद अप्रैल में कराना होता है. यही वजह है कि दो माह के अंदर दूसरी बार मेयर का चुनाव हो रहा है. दरअसल, दिल्ली नगर निगम का चुनाव देर से होने के कारण पहले साल के दौरान चुने गए मेयर का कार्यकाल दो माह से कम कर रहा.


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...