Skip to main content

LIVE MCD Live: दिल्ली की लड़ाई हाथापाई पर आई, आप और भाजपा पार्षदों के बीच फिर हुई मारपीट



दिल्ली नगर निगम में आज फिर स्थायी समिति के लिए चुनाव होगा। हंगामे के पूरे आसार हैं। बुधवार की रात से शुरू हुआ मतदान का सिलसिला अगले दिन सवेरे तक पूरा नहीं हो सका था। रात भर हंगामा और हाथापाई के बाद कल सवेरे सदन को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। आज सदन में क्या-क्या होगा पढ़ें हर अपडेट....



लाइव अपडेट

07:39 PM, 24-FEB-2023

बीजेपी पर मेयर के साथ मारपीट का आरोप

आम आदमी पार्टी ने  बीजेपी पर मेयर के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। एमसीडी सदन में जमकर हंगामा और मारपीट हुई    
07:36 PM, 24-FEB-2023

आप और बीजेपी पर्षदों के बीच मारपीट

आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर्षदों के बीच जमकर मारपीट हुई, आप ने बीजेपी पर मारपीट का आरोप लगाया है। हंगामे के बीच एक शख्श के घायल होने की खबर है।  
    
07:19 PM, 24-FEB-2023
आप और भाजपा पार्षदों के बीच आज फिर सदन में मारपीट हुई। मेयर ने जैसे ही रिजल्ट एनाउंस करना शुरू किया भाजपा के पार्षद उनकी तरफ तेजी से बढ़े। मेयर का पुलिस ने सुरक्षित निकाला। दोनों पार्टियों के पार्षदों के बीच जबरदस्त लात घूंसे चल गए।
05:17 PM, 24-FEB-2023

मेयर ने दिया री-काउंटिंग का आदेश

स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव होने के बाद वोटों की गिनती को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक वोट इनवैलिड पाया गया। मेयर ने री-काउंटिंग का आदेश दिया।
05:11 PM, 24-FEB-2023

पूर्व मेयर कमलजीत शेहरावत ने मेयर शैली ओबरॉय पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मेयर और मौजूदा भाजपा पार्षद कमलजीत शेहरावत का आरोप, मेयर शैली ओबरॉय दिल्ली चुनाव आयोग के कर्मचारियों और निगम सचिव कार्यालय के अधिकारियों की बात नहीं मान रहीं, जिन्होंने वोट काउंट किया है, मेयर अपनी चला रहीं, जबकि वोटों को लेकर उनको इस तरह फैसला सुनाने का कोई हक नहीं है।
04:59 PM, 24-FEB-2023

एक वोट इनवैलिड पाया गया

अभी तक एक वोट इनवैलिड पाया गया है। इनवैलिड वोट को लेकर विवाद शुरू हुआ। भाजपा ने इनवैलिड वोट को काउंट करने की मांग की। मेयर ने कहा ऐसा नहीं किया जा सकता।
04:54 PM, 24-FEB-2023

बारीकी से हो रही है गिनती

एक एक वोट की गिनती बारीकी से हो रही, कभी आप तो कभी भाजपा के पार्षद मचा रहे शोर
02:56 PM, 24-FEB-2023

काउंटिंग हुई शुरू

कैमरे की निगरानी में निगम सचिव कार्यालय के लोग काउंटिंग में जुट गए हैं।
02:34 PM, 24-FEB-2023

लंच के बाद काउंटिंग की प्रक्रिया होगी शुरू

मेयर शैली ओबरॉय ने सदस्यों का धन्यवाद देते हुए कहा कि शालीनता और सभ्यता से आज स्टैंडिंग कमेटी का वोट दिया। लंच के बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू करेंगे, कोई सदन छोड़कर कहीं नहीं जाएगा।
02:31 PM, 24-FEB-2023

पार्षदों ने की सदन में नारेबाजी

वार्ड 47, 188, 189, 213, 227, 234, 243, 245 के पार्षदों ने वोट नहीं दिया। पार्षदों ने सदन में शेरावाली और श्रीराम के नारे लगाए।
02:27 PM, 24-FEB-2023

250 वार्डों की वोटिंग कंप्लीट

सभी 250 वार्डों की वोटिंग कंप्लीट हो गई है। पार्षद बृजेश सिंह ने आखिर में वोट दिया है। अब मेयर वोट देने जा रही हैं।
02:13 PM, 24-FEB-2023

वार्ड 230 की पार्षद ने डाला वोट

वार्ड 230 की पार्षद रेखा रानी ने मतदान किया। वहीं, अब तक कांग्रेस के केवल एक पार्षद ने वोट डाला है।
02:01 PM, 24-FEB-2023

वार्ड 211 की भाजपा पार्षद ने वोट दिया

वार्ड 211 की भाजपा पार्षद ने वोट दिया, जिसके बाद उन्होंने विक्ट्री का साइन दिखाया। इस बीच आप पार्षदों ने हूटिंग की।
01:59 PM, 24-FEB-2023

आधे घंटे मे वोटिंग कंप्लीट हो जाएगी

वार्ड 210 की वोटिंग जारी है। करीब आधे घंटे मे वोटिंग कंप्लीट हो जाएगी। 
01:50 PM, 24-FEB-2023

सदन में दूसरे के खिलाफ नारेबाजी

वार्ड 175 की वोटिंग जारी है। इस बीच सदन में पार्षद रहरहकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सदन मोदी-मोदी, केजरीवाल-केजरीवाल के नारे लग रहे हैं।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network