Skip to main content

दिल्ली-नोएडा में नए साल का जश्न मनाने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने



नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राजधानी के होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और बैंक्विट हॉल नए साल के जश्न के लिए तैयार हैं। सभी ने भीतर और बाहर सजावट कर ली है। कोरोना की वजह से दो साल नए साल का जश्न फीका रहा, लोग अपने घर पर ही रहने को मजबूर रहे। इस साल लोगों ने पहले से ही 31 दिसंबर की रात के लिए दिल्ली-एनसीआर में अपनी बुकिंग पक्की कर ली है। वहीं दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। रेस्टोरेंट और क्लब के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाली सभी जगहों और सड़कों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस ने भीड़ को देखते हुए कुछ सड़कों और मेट्रो स्टेशन को भी बंद किया है। अगर आप भी नए साल का जश्न दिल्ली-नोएडा में मनाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए।

कनॉट प्लेस में जा रहे हैं तो...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में सबसे ज्यादा लोग पहुंचते हैं, इसलिए यहां 31 दिसंबर की रात 8:00 बजे किसी भी गाड़ी को जाने की इजाजत नहीं होगी। कनॉट प्लेस के बाहरी इलाकों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां लोग अपनी गाड़ियों को खड़ी कर सकते हैं। कनॉट प्लेस के इनर, आउटर और सेंट्रल सर्किल में सिर्फ वैध पास वाली गाड़ियां जा सकेंगी। कनॉट प्लेस की ओर आने वाले यात्री डीडी रोड पर गोले डाक खाना, पटेल चौक, मंडी हाउस, मिंटो रोड के पास अपने वाहन पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा जो लोग सीपी मेट्रो से जाना चाहते हैं, वो राजीव चौक न उतरें। दिल्ली मेट्रो की तरफ से भी रात 9:00 बजे राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। लेकिन यहां से मेट्रो बैठने वालों के लिए गेट खुले रहेंगे। अंतिम मेट्रो छूटने तक लोगों की एंट्री होती रहेगी।

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर जा रहे हैं तो...
जो लोग नए साल पर इंडिया गेट और कर्तव्यपथ पर जश्न मनाने के प्लान कर रहे हैं, उन्हें भी कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इंडिया गेट की तरफ भी ट्रैफिक को नहीं आने दिया जाएगा। यहां के ट्रैफिक को अलग-अलग जगह डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपनी गाड़ी के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, ताकि जाम और पार्किंग की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

चिड़ियाघर पर जश्न मनाने वालों के लिए गाइडलाइन जारी
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि दिल्ली चिड़ियाघर में बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने के कारण मथुरा रोड पर भीड़भाड़ होने की आशंका को देखते हुए, आम जनता और वाहन चालकों को हजरत निजामुद्दीन और प्रगति मैदान के बीच भैरों रोड, मथुरा रोड से बचने की सलाह दी गई है

इन इलाकों में भी रहेगी भीड़

इसके अलावा दिल्ली के पीतमपुरा, मॉडल टाउन, हडसन लेन, मुखर्जी नगर, करोल बाग, शाहदरा में क्रॉस रिवर मॉल, कनॉट प्लेस, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट, ग्रेटर कैलाश का एम एंड एन ब्लॉक मार्केट, डिफेंस कॉलोनी क्लब, आईएनए मार्केट, साउथ एक्सटेंशन मार्केट, लोधी इंस्टीट्यूशनल एरिया, हौज खास विलेज, कुतुब मीनार, छतरपुर, द्वारका में वेगास मॉल, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर, पंजाबी बाग और तिलक नगर मार्केट में भी लोग जमा हो सकते हैं। इन जगहों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।
नोएडा में जश्न की तैयारी करने वाले ध्यान दें
जो लोग दिल्ली से सटे नोएडा में नए साल का जश्न मनाने का प्लान बना रहे हैं उसके लिए भी नोएडा पुलिस ने ट्रैपिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, 31 दिसंबर शाम 4 बजे से सेक्टर-38ए स्थित जीआइपी माल, गार्डन गलेरिया, सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ के अलावा सेंटर स्टेज, मोदी, लाजिक्स, स्पेक्ट्रम, स्काईवन, स्टार्लिंग, गौर, अंसल और ग्रैंड वेनिस शापिंग माल स्थित मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसके साथ ही सेक्टर -18 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर -18 बाजार जाने वाली सड़क बंद कर दी जाएगी। वहीं सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के बीच अट्टापीर चौक की ओर जाने वाली सड़क को नो-पार्किंग जोन बना दिया गया है। इसके अलावा सेक्टर -18 गुरुद्वारा से सेक्टर- 18 के बाजार जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। अगर आप नोएडा में सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इन अलर्ट का ध्यान रखें।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...