Skip to main content

हरियाणा के मंत्रियों में विभागों का फेरबदल इसी महीने:डिप्टी सीएम समेत 4 मंत्रियों की घटेगी पावर; अनिल विज पर संशय, CM होंगे मजबूत



हरियाणा सरकार में विभागों के विलय के बाद डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला सहित 4 मंत्रियों की पावर घटेगी। वहीं अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मजबूत होंगे। कुछ मंत्रियों के बड़े विभागों को काटकर सीएम के पास आ जाएंगे। कैबिनेट में विभागों के फेरबदल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी महीने कैबिनेट में इस बड़े बदलाव को लागू कर दिया जाएगा।

दुष्यंत के इन विभागों में होगी कटौती
कैबिनेट में विभागों के फेरबदल के तहत डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के पास से लोक निर्माण विभाग (PWD) और आबकारी एवं कराधान विभाग वापस लिए जाएंगे। इन विभागों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने पास रखेंगे। इसके बदले में दो अन्य विभाग दुष्यंत चौटाला को दिया जाएगा। यह विभाग कौन से होंगे, इसको लेकर जनवरी के पहले सप्ताह में फैसला हो जाएगा।

मूलचंद शर्मा से जाएगा माइनिंग
हरियाणा कैबिनेट में मंत्री मूलचंद शर्मा के विभागों में भी कटौती होगी। इनके पास से माइनिंग वापस लिया जाएगा। इसकी वजह यह भी बताई जा रही है कि अवैध खनन को लेकर काफी शिकायतें मिल रही हैं। कुछ घटनाएं ऐसी हुई हैं जिनको लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई। चूंकि 2023 चुनावी वर्ष से पहले का साल है इसलिए सरकार किसी तरह के विवादों में नहीं फंसना चाहती।

विज के विभागों को लेकर पेंच
विभागों के विलय होने के बाद गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के भी विभागों पर संकट है। हालांकि 2021 में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में भी एक विभाग विज का काटा जा चुका है। इस कारण जनवरी 2023 में होने वाले कैबिनेट फेरबदल में उनके विभागों को घटाने पर अभी संशय बना हुआ है।

संदीप सिंह पर फैसला टला
जूनियर महिला कोच के छेड़छाड़ जैसे सनसनीखेज आरोप से उपजे विवाद के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह को लेकर अभी फैसला टाल दिया गया है। सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। अब सरकार जांच रिपोर्ट आएगी के आधार पर ही फैसला लेगी। अभी विभाग हटाया गया तो इससे मंत्री और सरकार के बारे में गलत मैसेज जा सकता है। हालांकि इससे पहले संदीप सिंह से युवा मामले विभाग वापस लिया जाना वाला था, जो मूलचंद शर्मा को देने की तैयारी थी।

दलाल और चौटाला के विभागों पर असर नहीं
हरियाणा कैबिनेट में जनवरी में होने वाले इस बदलाव के दौरान दो मंत्री सेफ जोन में रहेंगे। इनमें कृषि मंत्री जेपी दलाल और बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का नाम शामिल है। इसकी वजह यह भी है कि हाल ही में हरियाणा में विभागों के विलय में इनके मंत्रालय में न तो कोई महकमा घटा है और न ही कोई बढ़ा है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...