Skip to main content

एक नवंबर से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आप पर कैसे होगा सीधा असर?



अक्टूबर का महीना खत्म होने जा रहा है और कल से नया महीना शुरू होगा. ऐसे में हर महीने की तरह नवंबर की शुरुआत में भी कई अहम बदलाव (Big Changes) होने जा रहे हैं, जो न केवल आपकी जेब पर असर डालेंगे, बल्कि आपकी जिंदगी को भी प्रभावित करेंगे. महीने की पहली तारीख से गैस सिलेंडर के दाम (Gas Cylinder Price) बदलने के साथ ही इंश्योरेंस क्लेम (Insurance Claim) से जुड़े नियमों में चेंज देखने को मिलेंगे. इसके अलावा भारतीय रेलवे ट्रेनों के टाइम टेबल में भी बदलाव कर सकता है.  

गैस सिलेंडर कीमत में होगा बदलाव
हर महीने की पहली तारीख की तरह ही 1 नवंबरको भी पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया जाएगा और नए रेट जारी होंगे. कंपनियां हर महीने की शुरुआत में 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस की कीमतों में बदलाव करती है. एक अक्टूबर कंपनियों ने राहत देते हुए कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपये की कमी की थी. लेकिन, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में उछाल के मद्देनजर LPG के दाम बढ़ाए जा सकते हैं.

OTP बताने पर सिलेंडर की डिलीवरी 
दूसरा बदलाव भी घरेलू LPG गैस सिलेंडर से ही जुड़ा हुआ है. दरअसल, नवंबर की पहली तारीख से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया में बदलाव किया जा रहा है. इसे वन टाइम पासवर्ड प्रोसेस के तहत डिलवर्ड किया जाएगा. इसके तहत गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बाद ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. इसे डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा और ओटीपी के सिस्टम से मिलान के बाद सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी.

इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ा नियम बदलेगा
बीमा नियामक IRDAI की ओर से भी नवंबर की पहली तारीख से एक बड़ा चेंज देखने को मिल सकता है. इसके तहत 1 नवंबर 2022 से बीमाकर्ताओं के लिए KYC डिटेल देना अनिवार्य किया जा सकता है. अभी तक नॉन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी विवरण देना स्वैच्छिक है, लेकिन कल से ये अनिवार्य किया जा सकता है. इसका सीधा मतलब है कि अगर इंश्योरेंस क्लेम के वक्त केवाईसी डॉक्यूमेंट पेश नहीं किए गए तो क्लेम रद्द किया जा सकता है. 

बिजली सब्सिडी का नया नियम
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और बिजली सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं, तो फिर ये बदलाव आप पर असर डालने वाला है. दरअसल, एक नवंबर से दिल्ली में बिजली सब्सिडी का नया नियम लागू होने वाला है. इसके तहत जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें बिजली पर सब्सिडी के लिए नहीं मिलेगी. इस जरूरी काम को करने के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई थी. गौरतलब है कि दिल्ली के निवासियों को हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली लेने के लिए रजिस्ट्रशन कराना पड़ता है.

GST रिटर्न में कोड देना होगा
जीएसटी रिटर्न (GST Return) के नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं. अब 5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर वाले करदाताओं को जीएसटी रिटर्न में चार अंकों का एचएसएन कोड (HSN Code) लिखना अनिवार्य होगा. इससे पहले दो अंकों का एचएसएन कोड डालना होता था. इससे पहले पांच करोड़ से ज्यादा के टर्नओवर वाले करदाताओं के लिए एक अप्रैल 2022 से चार अंकों का कोड और उसके बाद एक अगस्त 2022 से 6 अंकों का कोड डालना अनिवार्य किया गया है.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...