Skip to main content

एक नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी; सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1500 पुलिसकर्मी



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक नवंबर को ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगी। उनके दिल्ली से सड़क मार्ग से आने की भी संभावना है। ऐसे में उनके आने से करीब दस मिनट पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। राष्ट्रपति के आने को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैसे अभी मिनट्स टू मिनट्स कार्यक्रम नहीं आया है। वैसे राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर से ही आने की संभावना अधिक है, लेकिन दूसरे विकल्प के रूप में सड़क मार्ग भी तैयार रखा जाता है। इसी को देखते हुए तैयारी की जा रही है।

इन रास्तों पर पाबंदी रहेगी

मंगलवार सुबह डीएनडी के जरिए नोएडा आने पर उनके गाड़ियों के काफिले को लूप के जरिए फिल्म सिटी रास्ते पर उतारा जाएगा। यहां से सीधे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होते हुए सीधे एक्सपो मार्ट ले जाया जाएगा। ऐसे में उनके नोएडा की सीमा में प्रवेश करने से करीब 10 मिनट पहले इस रूट को जोड़ने वाली सभी रास्तों पर ट्रैफिक रोका जाएगा। इन रास्तों में मुख्य रूप से चिल्ला, कालिंदी कुंज, सेक्टर-37, 82 समेत अन्य कट व रास्ते हैं जो फिल्म सिटी और एक्सप्रेसवे पर आकर मिलते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनका काफिला निकलने के पांच से सात मिनट बाद ट्रैफिक धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दूसरे जिलों से 5 ट्रैफिक इंस्पेक्टर, 15 ट्रैफिक सबइंस्पेक्टर और 100 कांस्टेबल मांगे गए हैं।

सुरक्षा में पीएसी भी होगी तैनात

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसमें अर्ध सैनिक बल और पीएसी के अलावा आगरा व मेरठ जोन के पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी रहेगी। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में एक से पांच नवंबर तक इंडिया वाटर वीक का आयोजन होगा। इसका उद्घाटन एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी।

इस कार्यक्रम में देश-विदेश के 2000 से अधिक प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रपति और देश-विदेश से आने वाले मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एक्सपो मार्ट के चारों तरफ चाक-चौबंद बंदोबस्त रहेंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें अर्धसैनिक बल, पीएसी और आगरा व मेरठ जोन के पुलिसकर्मी भी शामिल है। ट्रैफिक को लेकर भी पूरा रूट मैप तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोई चूक न हो इसके लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है। कार्यक्रम से 24 घंटे पहले एक्सपो मार्ट के बाहर और भीतर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। देश-विदेश से आने वाले मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।

सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी

एक्सपो मार्ट के अंदर और बाहर चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा एक कंट्रोल रूम के मध्यम से सीसीटीवी की मदद से पूरी निगरानी की जाएगी। पूरा कार्यक्रम स्थल कैमरे की नजर में रहेगा।

फायर उपकरणों की जांच की जा रही है

एक्सपो मार्ट में लगे फायर सिस्टम और उपकरणों की भी सही ढंग से जांच की जा रही है। फायर के एक एक उपकरण को चेक किया जा रहा है। इसके अलावा दमकल विभाग की गाड़ी भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगी। आग से निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

हेलीपैड से लेकर मंच तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एक्सपो मार्ट में हेलीपैड के आसपास भी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर बने मंच तक सुरक्षा कड़े बंदोबस्त रहेंगे। पुलिस के आला अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...