Skip to main content

हरियाणा CM की छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत:व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना लागू, शहरों में छूट पर मिलेंगे बूथ, रेहड़ी मार्केट होंगी पक्की



हरियाणा के CM मनोहर लाल ने राज्य के छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने राज्य में व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना लागू कर दी है। अब राज्य के शहरों में रियायती दरों पर बूथ मिलेंगे। साथ ही सूबे की सभी रेहड़ी मार्केट को भी पक्का किया जाएगा। योजना के लागू होने के बाद स्मॉल बिजनेसमैन को सामान्य बीमा दर पर आग, बाढ़ आदि से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।

पंचकुला के सेक्टर-9 में छोटे व्यापारी रेहड़ी बाजार पुनर्वास योजना का CM मनोहर लाल ने शुभारंभ किया। CM ने अंत्योदय मार्केट का भी शिलान्यास किया और हवन में पूर्ण आहुति दी। उन्होंने 8 अलॉटियों को पजेशन लेटर वितरित किए और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का ब्रोशर भी जारी किया।

राज्य की सभी रेहड़ी मार्केट होंगी पक्की

CM ने घोषणा की कि गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित राज्य की सभी रेहड़ी मार्केट को पक्के बूथ बनाकर अलॉट किए जाएंगे। पंचकूला की सेक्टर 7, 11 व 17 में भी रेहड़ी मार्केट के पक्के बूथ बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को एचएसवीपी द्वारा मार्केट रेट में 25 प्रतिशत की रियायत भी प्रदान की जाएगी, लेकिन यह छूट कब्जाधारियों पर लागू नहीं होगी। प्राधिकरण की रियायत के बाद 63 स्क्वेयर फीट के बूथ की लगभग 13 लाख रुपए कीमत होगी और इस पर सेंट्रल बैंक की और से 75 प्रतिशत ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

GST रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं

CM ने कहा कि स्मॉल बिजनेसमैन को GST में रजिस्टर अवश्य करवाना चाहिए। यदि व्यापारियों का कम GST भी बनता है तब भी उन्हें अवश्य रजिस्टर करवाना चाहिए। गत माह के दौरान देश में एक लाख पचास हजार करोड़ रुपए से ऊपर का राजस्व एकत्र हुआ है।

134 जलकर हो गई थीं राख

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में एक सितंबर को आग से लगभग 134 दुकानें जलकर राख हो गई थी। CM ने तुरंत राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपए पीड़ित दुकानदारों को दिए थे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण भी छोटे दुकानदारों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...