Skip to main content

रिश्वत लेते गिरफ्तार JE-पटवारी:आरोपी के घर से 19.93 लाख बरामद, कंप्लीशन सर्टिफिकेट की ऐवज में लिए थे पैसे


सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के करनाल जिले में रिश्वतखोरी के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले दो दिन में करनाल विजिलेंस ने तीन आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम को विजिलेंस टीम में हुडा विभाग के जेई को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए और निगदू तहसील के पटवारी को 5 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

हरियाणा स्टेट विजिलेंस करनाल के इंस्पेक्टर सचिन ने जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-13 निवासी जूनियर इंजीनियर प्रदुमन शर्मा करनाल के हुडा विभाग में तैनात हैं। बुधवार को आरोपी प्रदुमन शर्मा ने विभाग की तरफ से जारी होने वाले कंप्लीशन सर्टिफिकेट की ऐवज एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन व्यक्ति आरोपी जेई को पैसे नहीं देना चाहता था।

शाम को शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत दी। कार्रवाई करते हुए टीम द्वारा पैसों पर पाउडर लगाकर शिकायतकर्ता को दिए गए। देर शाम आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता को अपने घर पर बुलाया और रिश्वत के पैसे लिए। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से पैसे लिए तो जेई को टीम ने पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

घर से रिश्वत के 19.93 लाख बरामद

इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि जब आरोपी को 50 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया गया तो आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। उसके बाद टीम द्वारा आरोपी के घर से 50 हजार के अलावा 19 लाख 93 हजार 100 रुपए बरामद किए गए। आरोपी ने खुद कबूला कि यह पैसा उसने सरकारी काम करवाने की ऐवज में लोगों से लिया हुआ है।

नोटों पर लगी हुई थी पर्ची

मिली जानकारी के अनुसार, जब विजिलेंस की टीम ने आरोपी के घर से पैसे बरामद किए तो नोटों पर पर्ची लगी हुई थी। कुछ नोट मकान के नक्शे के अंदर थी। नोटों पर आखिर पर्ची क्यों लगी हुई थी, नक्शे के अंदर पैसों की गड्डियां क्यों थी, इसकी विजिलेंस टीम जांच कर रही है।

जेई खोल सकता है और भी कई राज

विभाग के जेई के पास रिश्वत के इतने पैसे बरामद होने के बाद अब विजिलेंस टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इस खेल में और कौन-कौन शामिल हैं। इसकी परतें भी जल्द विजिलेंस खोलने का काम करेगी।

आज दोपहर को करेंगे आरोपियों को अदालत में पेश

इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने बताया कि आज दोपहर बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत को अर्जी दी जाएगी। हुडा विभाग के जेई द्वारा किन किन लोगों से पैसे लिए गए है और इस खेल में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं, इसको लेकर पूछताछ की जाएगी।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...