Skip to main content

Vastu Tips for Dustbin : वास्तु टिप्स, डस्टबिन को भूलकर भी न रखें ऐसे, घर से चली जाती है बरकत

 


भूलकर भी इस दिशा में न रखें घर का कूड़ादान

Vastu tips for Dustbin : वास्तु शास्त्र में घर में रखे हर सामान की सही दिशा के बारे में बताया गया है। वास्तु के अनुसार, हर छोटे सामान को इसकी दिशा के अनुसार, ही रखना चाहिए। इसी तरह घर के कूड़ेदान को रखने के भी अपनी एक सही दिशा है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप कूड़ेदान को सही दिशा में नहीं रखते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि कूड़ेदान को रखते समय सही बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ताकि आपको किसी तरह का कोई बड़ा नुकसान न हों।

2/6नार्थ ईस्ट में न रखें कूड़ादान

वास्तु का अनुसार, कूड़ेदान को कभी भी घर के नॉर्थ ईस्ट डायरेक्शन में न रखें। इस दिशा में कूड़ादान रखने से व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इस दिशा में कूड़ादान रखने से आपको तनाव और अनिश्चितता से ग्रस्त महसूस करेंगे।

दक्षिण पूर्व दिशा में न रखें कूड़ादान

वास्तु के मुताबिक अगर आप घर की दक्षिण पूर्व दिशा में कूड़ादान रखते हैं तो आपको धन इकट्ठा करने में परेशानियां आने लगती है। ऐसा करने से आपका धन भी अधिक खर्च होता है और बेकार के कामों में अधिक व्यय होता है।

4/6ईस्ट या पूर्व दिशा में न रखें कूड़ादान


डस्टबिन को आपके घर के पूर्वी क्षेत्र में नहीं रखना चाहिए। यहां रखने से अकेला महसूस करेंगे और लोगों से मिलने और बाहर जाने की इच्छा नहीं होगी। इसके अलावा यह आपके विकास के लिए एक बाधा के रूप में काम करता है।

उत्तर दिशा में न रखें कूड़ादान


वास्तु के मुताबिक जब आप घर की उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखते हैं तो नौकरी और करियर के अवसरों में कमी आने लगती है। इसलिए आपके लिए सलाह है की इस दिशा में भी कूड़ादान रखने से बचें।

6/6दक्षिण पश्चिम दिशा में न रखें कूड़ादान

वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण , दक्षिण पश्चिम दिशा अपव्यय और विसर्जन का क्षेत्र माना जाता है। इसलिए इस दिशा में कूड़ेदान को नहीं रखना चाहिए। यहां कूड़ेदान रखने से व्यक्ति के मन में नकारात्मक विचार नहीं आते और उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रहा है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।





Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...