Skip to main content

UP Liquor rate: शराब के लिए अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, यूपी में मिलेगी और सस्ती, जानिए नया रेट

 


  • उत्तर प्रदेश में अब मिलेगी दिल्ली से भी सस्ती शराब
  • कंपनियों ने 36 प्रीमियम ब्रैंड्स पर एमआरपी कम किया
  • अभी दिल्ली की तुलना में यूपी में शराब महंगी है
नई दिल्ली: महंगाई के इस दौर में शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में प्रीमियम ब्रैंड्स की शराब (premium brands liquor) सस्ती होने जा रही है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के लोगों को सस्ती शराब लेने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूपी में विदेशी ब्रांड की शराब की कीमत दिल्ली से सस्ती होने जा रही है। कीमत में कमी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और शराब बनाने वाली कंपनियों के बीच बातचीत के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अगले कुछ दिनों में राज्य में सस्ती शराब मिलने लगेगी। शराब बनाने वाली कई कंपनियों ने 36 प्रीमियम ब्रैंड्स पर एमआरपी (MRP) कम कर दिया है। इनमें Glenlivet, Chivas Regal, Jameson, Ballantine's, Aberlour और Absolut Vodka शामिल है।

हालांकि जॉनी वॉकर (Johnnie Walker) की पैरेंट कंपनी डियाजियो (Diageo) के अल्कोहल ब्रैंड्स की शॉर्टेज अगले कुछ समय तक बनी रहेगी। एक अप्रैल को नया फाइनेंशियल ईयर शुरू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में इंपोर्टेड ब्रैंड्स की शराब की किल्लत शुरू हो गई थी। लेकिन अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। इसके साथ ही लोगों को सस्ती कीमत पर प्रीमियम शराब मिलेगी।
कैसे कम हुई कीमत
विदेशी ब्रैंड्स के प्राइस स्ट्रक्चर की समीक्षा करने के बाद एक्साइज डिपार्टमेंट को लगा कि राज्य में इसकी कीमत दिल्ली के मुकाबले अधिक है। इंपोर्टेड ब्रैंड्स की कीमत लागत, इंश्योरेंस और फ्रेट के आधार पर तय होती है। बेसिक लेंडिंग कॉस्ट के बाद इस पर कस्टम टैरिफ लगता है। इसके बाद राज्य इस पर एक्साइज ड्यूटी लगाता है। एमआरपी फाइनल करने से पहले कंपनियां इसमें अपना प्रॉफिट जोड़ती हैं। विभाग ने पाया कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली में एक समान ड्यूटी स्ट्रक्चर के बावजूद दिल्ली की तुलना में यूपी में कीमत अधिक है। इसके बाद शराब बनाने वाली कंपनियों को उत्तर प्रदेश में कीमतें कम करके दिल्ली के बराबर लाने को कहा गया। इस तरह अब यूपी में ब्रांडेड शराब की कीमत दिल्ली के बराबर होगी।
एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (एक्साइज) संजय आर भूसरेड्डी ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और एनसीआर के दूसरे जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दिल्ली और गुरुग्राम से शराब खरीदकर आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। एक्साइज कमिश्नर सेंथिल सी पांडियन ने कहा कि नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और दूसरे पड़ोसी जिलों में शराब की कीमत दिल्ली के बराबर हो जाएगी तो फिर लोग दिल्ली से शराब खरीदना बंद कर देंगे। ग्राहकों पर कार्रवाई करने के बजाय हमने कंपनियों को रेट कम करने के लिए मना लिया। इससे उनकी बिक्री भी बढ़ेगी। बाकी कंपनियां भी हमारे संपर्क में हैं। कुछ हफ्ते में उनका स्टॉक भी आ जाएगा।
यूपी के रिटेलर्स का कहना है कि दिल्ली में शराब पर भारी छूट और कई तरह की स्कीमें चलाई जा रही हैं। यूपी में लिकर ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता देवेश जायसवाल ने कहा कि दिल्ली में कई कंपनियां दो बोतल खरीदने पर एक फ्री दे रही हैं। कीमत कम होने से मांग बढ़ेगी लेकिन एक्साइज डिपार्टमेंट को पड़ोसी राज्यों का मुकाबला करने के लिए लॉन्ग टर्म स्ट्रैटजी बनानी चाहिए।

अधिकारियों का कहना है कि यूपी में अधिकांश महंगी शराब की कीमत में कमी की गई है। उदाहरण के लिए 25 साल पुरानी Chivas Regal की 750 मिली की बोतल अब 16780 रुपये में मिलेगी। इसकी कीमत अभी 1990 रुपये है। दिल्ली में इसकी कीमत 22,250 रुपये है। इसी तरह 12 साल पुरानी Aberlour की कीमत उत्तर प्रदेश में 4490 रुपये से घटाकर 3,300 रुपये कर दी गई है। दिल्ली में अभी इसकी कीमत 3625 रुपये है।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...