Skip to main content

HBSE Board 10th Paper Leak: दसवीं कक्षा का पेपर भी लीक, 10 मिनट बाद ही वायरल हुआ पेपर

   


भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का वीरवार को शुरू हुआ 10वीं का पेपर लीक होकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पेपर शुरू होने के 10 मिनट बाद ही प्रश्नपत्र बाहर आ गया था। प्रदेश में दूसरे दिन 10वीं (शैक्षिक, री-अपीयर) के तीन लाख 36 हजार 380 परीक्षार्थी, मुक्त विद्यालय के 10वीं (फ्रेश, री-अपीयर) के 42 हजार 72 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इनमें से एक लाख 53 हजार 779 छात्राएं और एक लाख 82 हजार 601 छात्र परीक्षा में प्रविष्ट हो रहे हैं।

प्रदेशभर में 1547 गठित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षाओं में 20 हजार 111 सुपरवाईजर एवं 1547 केंद्र अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा बोर्ड के नकल पर नकेल के लाख प्रयास के बाद भी दूसरे दिन भी नकल का पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव और बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार का कहना है कि नकल पर नकेल लगाने के लिए पूरी तरह से प्रयास किया जा रहा है।

आज सोशल साइंस का पर्चा :

10वीं कक्षा में वीरवार को सोशल साइंस का पेपर रहा। पेपर शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। बच्चों को पूरी जांच के बाद ही परीक्षा हाल में प्रवेश दिया गया। यह पेपर शुरू होने के 10 मिनट बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया। वायरल होने के साथ ही इसकी सूचना बोर्ड को भी गई है।

स्कूल यूनिफार्म और स्कूल पहचान पत्र के साथ दिया गया प्रवेश

बच्चे स्कूल यूनिफार्म और पहचान पत्र के साथ पहुंचे। बिना इनके परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र पर सत्यापित रंगीन फोटो लगानी अनिवार्य की गई। होगी।परीक्षा केन्द्र में इलैक्ट्रोनिक सामान जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर आदि का प्रयोग की जांच की गई। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

कंट्रोल रूम से रखी नजर

परीक्षाओं में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में बने मुख्य कंट्रोल रूम से प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है। बोर्ड मुख्यालय कंट्रोल रूम का वाटसएप नंबर -8816840349 एवं दूरभाष नंबर -01664- 254603, 254604, 254305 व 244175 जारी किया गया। परीक्षा केंद्रों से पल-पल की अपडेट ली जाती रही।

शहर की बजाय ग्रामीण परीक्षा केंद्रों पर नकल का दिखा ज्यादा बोलबाला

शहर में फिर भी नकल पर अंकुश नजर आया पर ग्रामीण इलाकों में नकल का बोलबोला नजर आया। आस पास के गावों में पालुवास, हालुवास, जूई, कितलाना आदि गांवों में परीक्षा केंद्रों के बाहर बाहरी हस्तक्षेप ज्यादा नजर आया। उड़नदस्तों के पहुंचने से पहले ही बाहरी हस्तक्षेप करने वाले जैसे इसकी सूचना दे रहे थे। जब तक उड़नदस्ता पहुंंचे परीक्षा केंद्र के आस पास शांति नजर आ रही थी। ग्रामीणों का परीक्षा केंद्रों पर ज्यादा सहयोग नजर नहीं आया।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...