Skip to main content

हरियाणा में शिक्षकों की भर्तियां रद, कर्मचारी चयन आयोग नए सिरे से आयोजित करेगा परीक्षा

 

         हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षकों की भर्तियों के लिए नए सिरे से परीक्षा लेगा। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़। Haryana Teachers Recruitment: हरियाणा में नए शिक्षकों की भर्तियों की प्रक्रिया को  रद कर दिया गया है। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अब इन भर्तियों के लिए अलग से परीक्षा लेगा।हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षकों की अलग-अलग श्रेणी के 4500 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया को रद किया है

सामाजिक आर्थिक आधार के नियमों में बदलाव के चलते आयोग ने लिया फैसला

इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2019 और 2020 में शुरू हुई थी। स्कूलों में शिक्षक लगने के लिए युवाओं को अब और इंतजार करना होगा। प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक आर्थिक मानदंडों के तहत दिए जाने वाले अंकों में कटौती करने के चलते कर्मचारी चयन आयोग ने यह कदम उठाया है।

राज्य में शिक्षकों के 40 हजार से अधिक पद खाली, सरकार को घेरेगा विपक्ष

अब आयोग द्वारा नए नियमों के तहत इन पदों पर भर्ती की जाएगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 40 हजार से अधिक पद खाली हैं। 4500 पदों की इस भर्ती को रद करने के फैसले को विपक्ष मुद्दा बना सकता है। इससे पूर्व संयुक्त पात्रता परीक्षा के चलते भी आयोग अलग-अलग कैटेगरी की कई भर्तियों को रद कर चुका है। यह परीक्षा जून में करवाए जाने की तैयारी है।

जिन पदों की भर्ती को रद किया गया है, उनमें सेकेंडरी स्कूल के लिए 3827 पद शामिल हैं। मेवात काडर के 37 और एलीमेंटरी एजुकेशन के 176 शिक्षक पदों की भर्ती को रद किया गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 25 मार्च को इन भर्तियों को वापस लेने के लिए आयोग को पत्र लिखा गया था। विभाग के आग्रह के बाद ही आयोग ने यह फैसला लिया है। अब नए सिरे से इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित होंगे।

सामाजिक आर्थिक मानदंड के ये होंगे अंक आधार

अभी तक सामाजिक आर्थिक मानदंडों के तहत 10 अंक देने का प्रविधान था। ये अंक ऐसे उम्मीदवारों को मिलते थे, जिनके परिवार में पहले कोई सरकारी नौकरी नहीं है। जिन उम्मीदवारों के सर से पिता का साया उठ चुका है और विधवा महिलाओं को भी सरकारी नौकरियों के लिए 10 अंकों का प्रविधान था। अब इन अंकों को घटाकर पांच किया गया है। इसी तरह से अविवाहित लड़की को मायके पक्ष के रूप में और विवाहिता को ससुराल पक्ष के हिसाब से पांच अंकों का लाभ मिलेगा।

अब 95 अंकों की होगी लिखित परीक्षा

इन नियमों में बदलाव के चलते ही पुरानी भर्तियों को रद किया जा रहा है। पहले 100 अंकों में से 10 अंक इन नियमों के तहत मिलते थे और 90 अंकों की लिखित परीक्षा होती थी। अब लिखित परीक्षा 95 नंबरों की होगी और पांच अंक सामाजिक आर्थिक मानदंडों के तहत मिलेंगे।


हरियाणा कर्मचारी चयनआयोग ने विज्ञापन संख्या : 13/2019 के तहत 3827 पदों की भर्ती प्रकिया को रद किया है। इनमें बायोलाजी के 127, कैमिस्ट्री के 131, कामर्स के 304, कंप्यूटर साइंस के 1373, अंग्रेजी के 530, फाइन आर्ट्स के 35, हिंदी के 194, इतिहास के 329, गणित के 522, म्यूजिक के 35, फिजिकल एजुकेशन के 241 व उर्दू के 6 पद थे। मेवात काडर में कंप्यूटर साइंस के 37 पदों की भर्ती रद की है। वहीं पंजाबी के लिए 176 पदों की भर्ती नए सिरे से होगी।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...