Skip to main content

स्वस्थ जीवन से ही निरोगी काया संभव विवेक ढींगरा

 



रेवाड़ी:

सामाजिक संगठन हमारा परिवार की ओर से पंजाबी धर्मशाला में पहला सुख निरोगी काया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के प्रधान रमेश सचदेवा, सांसद निधिकोष के संयोजक नगर निगरानी समिति के सदस्य विवेक ढींगड़ा, भारत विकास परिषद के उपप्रधान सुनील भार्गव, सचिव दिनेश सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि मानव शरीर, परमपिता परमात्मा का अनमोल वरदान है। प्रतिदिन, नियमपूर्वक ब्रह्मवेला में एक घंटा हम प्राणायाम, योगासन व ध्यान का अभ्यास करें तो हम अवश्य ही स्वस्थ जीवन का आनंद ले सकते है। हमारा हृदयतंत्र, किडनी व शरीर के अन्य अंग कपालभाति, अनुलोम विलोम और सूर्य नमस्कार के नियमित अभ्यास से शक्तिशाली बने रहते है। इन पर कोई भी रोग अपना प्रभाव नही डाल पाता। विवेक ढींगड़ा ने कहा कि सकारात्मक सोच और समाज के प्रति कर्तव्य समझेंगे तो समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे।

संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरूद्ध यादव, संस्था के प्रधान अरूण गुप्ता, शिक्षाविद बलबीर अग्रवाल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट अनुसार भारत की छह प्रतिशत आबादी किसी न किसी मानसिक समस्या से प्रभावित है। हमारा परिवार में लाफ्टर थेरेपी के माध्यम से खुलकर हंसने से नयी रक्त कोशिकाएं बनती हैं व ब्लड प्रेशर, माइग्रेन, डिप्रेशन में तुरंत लाभ होता है। समाजसेविका तारा देवी, सहयोग एक प्रयास की प्रधान विजय चौहान, महिला प्रधान शशी जुनेजा, शिक्षाविद मधु गुप्ता ने कहा कि आहार का स्वास्थ्य से सीधा संबंध है। फल, सब्जियां, दूध, दलिया आदि भोजन जल्दी पचने वाले व अधिक पोष्टिकता प्रदान करने वाले है। पीज्जा, बर्गर, चिप्स आदि जंकफूड हमारे पाचनतंत्र को हानि पहुंचाते है। सभी ने लाफ्टर थेरेपी व एक्युप्रेशर का अभ्यास किया। जलवा डांस अकेडमी के निर्देशक परवीन ठाकुर के निर्देशन में बाल कलाकारर जुही व संस्कृति ने स्वास्थ्य व स्वच्छता पर नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवा कार्य के लिये समाजसेवी प्रदीप माटा, कृष्ण जांगिड़, रामकिशोर सैनी, डा. अनिल सैनी, नरेश अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आये हुए अतिथियों को संस्था द्वार प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, उपप्रधान परवीन गुप्ता, सोनिया कपूर, पूर्वांशी, ओजस्वी, प्रीति, कपिल कपूर, सुदर्शन, शगुन, सतपाल, हिमांशु सचदेवा, ओमप्रकाश चुघ, अशोक जुनेजा, विनोद गोयल, प्रचार्य राजेंद्र यादव, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, पुरूषोतम नंदवानी, किशोरी नंदवानी, सुदेश चुघ, नेहा मेहता, बाला सोनी, सौरभ, डा. नीरू वर्मा, सुनीता आर्य व साथियों ने सहयोग किया।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...