Skip to main content

सिपाही भर्ती: हाईकोर्ट पहुंचे 2190 अभ्यर्थियों का दोबारा मापा जाएगा कद, आयोग ने जारी किया शेड्यूल, दस्तावेज भी जांचे जाएंगे

 


पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले 2190 अभ्यर्थियों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने दोबारा शारीरिक माप परीक्षण और दस्तावेजों की जांच का मौका दिया है। 


सिपाही भर्ती में शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) में गड़बड़ी के मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले 2190 अभ्यर्थियों का कद अब दोबारा मापा जाएगा। इनके दस्तावेजों की जांच भी दोबारा होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने इन सभी अभ्यर्थी को 3 से 6 फरवरी तक बुलाया है।

5500 पुरुष सिपाही पदों की भर्ती चल रही है। इस भर्ती में कद को लेकर विवाद सामने आया था। काफी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी थे, जिनका सब इंस्पेक्टर भर्ती में कद पूरा था लेकिन सिपाही भर्ती में कद कम बताकर बाहर कर दिया गया। इसी प्रकार महिला सिपाही भर्ती में भी ऐसे मामले सामने आए थे। इसकी शिकायत करते हुए अभ्यर्थियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

हाईकोर्ट ने आयोग और सरकार को नोटिस जारी किया था। शक्रवार को आयोग ने दोबारा से शारीरिक परीक्षण जांच के लिए नोटिस जारी किया। तीन फरवरी को महिला सिपाही की उम्मीदवारों की दो शिफ्ट में बुलाया गया है, इसमें तकरीबन 265 उम्मीदवार शामिल हैं। 3 फरवरी को ही पुरुष सिपाही भर्ती के तकरीबन 280 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। इसके बाद चार और 5 फरवरी को 560-560 और 6 फरवरी को तकरीबन 525 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। ये सभी उम्मीदवार चार शिफ्टों में बुलाए गए हैं। सुबह आठ बजे, 10 बजे, दोपहर 12 व 2 बजे इन उम्मीदवारों का शारीरिक माप परीक्षण और दस्तावेजों की जांच होगी।

आयोग ने जारी की हिदायत 
आयोग की ओर से शारीरिक माप परीक्षण और दस्तावेजों की जांच में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को हिदायत जारी की गई है। संबंधित उम्मीदवार निर्धारित समयावधि के पर रिपोर्ट करेंगे। 2.30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र, एक फोटो पहचान प्रमाण-पत्र और आवश्यक दस्तावेज जो भी उम्मीदवारों द्वारा उल्लेखित किए गए हैं। उनकी सत्यापित फोटो कॉपी और डाउनलोड किया गया आवेदन पत्र भी साथ लाना होगा। आयोग की ओर से उन्हीं दस्तावेजों को जांचा जाएगा, जिनका उल्लेख उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में किया गया है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...