Skip to main content

दिल्ली, गुड़गांव, आगरा, अलीगढ़, नोएडा...किस शहर से कितने किलोमीटर दूर है जेवर एयरपोर्ट, जानिए सबकुछ

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का शिलान्यास करने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री शिलान्यास से पहले वहां एयरपोर्ट के मॉडल को देखेंगे। नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का निर्माण 3 चरणों में होगा। दिल्ली-एनसीआर के शहरों से इसकी दूरी अधिकतम 75 किमी होगी।


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास
  • जेवर में बन रहे इस इंटरनैशनल एयरपोर्ट का निर्माण 3 चरणों में होगा
  • दिल्ली-एनसीआर के शहरों से इसकी दूरी अधिकतम 75 किमी होगी
  • 29 सितंबर 2024 से पहले प्रारंभ हो जाएगी नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उड़ान
  • नोएडा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport) का शिलान्यास करेंगे। उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहेंगे। इस मौके पर दुनिया भर की कई विमान कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। सभास्थल के पास तीन हेलिपैड बनाए गए हैं। सीएम भी यहीं हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री शिलान्यास से पहले वहां एयरपोर्ट के मॉडल को देखेंगे। सभास्थल पर सवा लाख कुर्सियां लगाई गई हैं। पूरे कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट भी होगा।

    शिलान्यास से पहले जेवर एयरपोर्ट से जुड़े आंकड़ों पर एक नजर

    • 3 चरणों में होगा नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट का निर्माण
    • 1334 हेक्टेयर में प्रथम चरण का निर्माण होगा
    • 6200 हेक्टेयर में दो टर्मिनल व 5 रनवे बनेंगे
    • 40 एकड़ में बनाया जाएगा विमानों की मरम्मत के लिए मेंटिनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहॉलिंग (एमआरओ) सेंटर
    • 29 सितंबर 2024 से पहले एक रनवे के साथ प्रारंभ हो जाएगी नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उड़ान
    • 178 विमान इस एयरपोर्ट पर एक साथ खड़े हो सकेंगे
    • एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा
    • 40 साल के लिए नोएडा एयरपोर्ट के संचालन की जिम्मेदारी ज्यूरिख एयरपोर्ट को दी गई है।

    दिल्ली-एनसीआर के शहरों से एयरपोर्ट की दूरी
    जगहएयरपोर्ट से दूरी
    IGI एयरपोर्ट72 किमी
    नोएडा40 किमी
    ग्रेटर नोएडा28 किमी
    आगरा130 किमी
    फरीदाबाद40 किमी
    गुड़गांव65 किमी
    गाजियाबाद40 किमी
    अलीगढ़45 किमी
    दादरी में बन रहा मल्टिमॉडल लाजिस्टिक हब40 किमी
    जेवर और आसपास के इलाकों में घर की बढ़ेगी डिमांड
    नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के शिलान्यास के साथ रियल एस्टेट कारोबार को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को पीएम मोदी के हाथों एयरपोर्ट के शिलान्यास की खबर के बाद से ही रियल एस्टेट सेक्टर में गतिविधियां तेज हो गई हैं। डेवलपर्स इस कदम को काफी उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। नोएडा एयरपोर्ट के तैयार होने पर बेशक ग्रेटर नोएडा के विकास को रफ्तार मिलेगी। साथ ही यहां इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट भी अभी से तेज हो गया है। नोएडा एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर डेवलपर्स काफी उत्साहित हैं और इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत कर रहे हैं। उम्मीद है कि नोएडा एयरपोर्ट खुलने से वहां के आसपास के जगहों का तेजी से विकास हो रहा है। ऐसा कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में जेवर और आसपास के इलाकों में ऑफिस और घर की डिमांड तेजी से बढ़ेगी। वहीं नोएडा एयरपोर्ट बनाने की घोषणा के बाद से ही वहां आसपास के क्षेत्रों में डेवलेपमेंट तेजी से देखा जा रहा है।


Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...