Skip to main content

अगले महीने से शुरू हो रहे विवाह के मुहूर्त, इन उपाय से जल्दी होगी शादी

 

इस मुहूर्त में चाहते हैं शादी तो करें ये उपाय

अगर आपके विवाह में किसी न किसी कारण से देरी हो रही है या फिर योग्य वर-वधु नहीं मिल रहे हैं तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों के करने से विवाह संबंधित सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी और घर में जल्द मंगल कार्य संपन्न होता है। अगले महीने यानी देवउठनी एकादशी के साथ चार महीनों से शादी पर लगा हुआ ब्रेक हट जाएगा। इस बार देवउठनी एकादशी 14 नवंबर दिन रविवार को है और इस दिन शहनाइयां बजनी शुरू हो जाएंगी। अगर आपके भी विवाह में कोई अड़चन आ रही है तो इन उपायों को एक बार आजमाकर देखेंगे तो आपकी भी शहनाइयां शुरू हो जाएंगी…

2/7विवाह की अड़चन होती है दूर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों को इस साल अपने घर पर बैंड बाजे बजवाने हैं तो वह गुरुवार के दिन वट वृक्ष, पीपल या केले के पेड़ जल चढ़ाएं और फिर थोड़ी हल्दी, गुड़ और चने अर्पित करें। इसके साथ ही यह सभी चीजें गौ माता को भी चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह में आ रही सभी अड़चन दूर होने लगती है और जल्द ही घर में मंगल कार्य शुरू होने का योग बनने लगता है।


3/7इस रुद्राक्ष को धारण करना होगा लाभदायी

विवाह संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने सबसे श्रेयस्कर माना गया है। इस रुद्राक्ष को भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का स्वरूप कहा गया है। इस रुद्राक्ष के धारण करने से व्यक्ति के अंदर बुद्धि एवं ज्ञान में भी इजाफा होता है और शादी में आ रही अड़चन भी दूर होती हैं। साथ ही यह रुद्राक्ष काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि पर नियंत्रण के लिए भी उत्तम माना जाता है।


4/7विवाह में देरी का कारण हो सकता है मंगल दोष

मंगल दोष के कारण भी शादी-विवाह में समस्याएं आती हैं। अगर आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है तो सबसे पहले विद्वानों द्वारा मंगल दोषों का तत्काल निवारण करें। बहुत से ज्योतिषीय मंगल दोष को दूर करने के लिए कुंभ विवाह और वट विवाह कराते हैं, जो मुख्य माने जाते हैं। धर्म सिंधु ग्रंथ में बताया गया है कि मंगल दोष को दूर करने के लिए अर्क विवाह लड़के के लिए और कुंभ विवाह लड़की के लिए करवाया जाता है।


5/7शीघ्र विवाह के लिए करें यह उपाय

अगर किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही है तो वह कन्या किसी दूसरी लड़की की शादी में जाए और वहां दुल्हन के साथ मेंहदी लगवाएं तो शीघ्र विवाह की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं। वहीं लड़कों के विवाह में बाधा आ रही है तो उन्हें भोजन में केसर का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से शीघ्र शादी की मनोकामना जल्द पूरी हो जाती है।


6/7विवाह के लिए 16 सोमवार का करें व्रत

योग्य वर की प्राप्ति के लिए कन्या 16 सोमवार का व्रत करें, यह व्रत सावन के पहले सोमवार से शुरू कर सकते हैं। ध्यान रखें कि शिवजी की पूजा में गंगाजल और भस्म अर्पण का विशेष महत्व बताया गया है। इनकी कृपा से विवाह में परेशानी नहीं आती। इसके अलावा अविवाहित जातक सोमवार को चने की दाल और कच्चे दूध का दान करें। ऐसा तब तक करें, जब तक विवाह न हो जाए।


7/7इस उपाय से शादी की समस्याएं होंगी दूर

शीघ्र विवाह के लिए अविवाहित जातक थोड़े से पानी में बड़ी इलायची को उबाल लें। फिर उसको स्नान करने वाले जल में मिला दें। इसके बाद उस जल से स्नान करें, ऐसा करने से शुक्र के दोषों का निवारण होता है। कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने से लव लाइफ और वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होता है। साथ ही घर में जल्द से जल्द मंगल कार्य शुरू हो जाए, इसके लिए लड़का या लड़की ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। इसके धारण करने से विवाह के शीघ्र योग बनते हैं। ध्यान रहे इसके पहनने से ज्योतिषों की राय जरूर ले लें।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...