Skip to main content

राव इंद्रजीत, दक्षिण हरियाणा से निकल पूरे राज्‍य के लिए बनाई खास रणनीति

 

        फाइल फोटो

हरियाणा के वरिष्‍ठ भाजपा नेता और केंद्रीय राज्‍यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह अब अपनी सियासी ताकत पूरे राज्‍य में दिखाएंगे। उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का जवाब देने के लिए खास रणनीति तैयार की है। इसके तहत वह दक्षिण हरियाणा से निकलकर पूरे राज्‍य में सक्रिय होंगे। इससे हरियाणा की सियासत में गर्मी आने के साथ ही कई दिग्‍गज नेताओं की नींउ उड़ गई है।

दक्षिण हरियाणा से बाहर निकलकर २३ को झज्जर जिले में करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद अब राव इंद्रजीत सिंह अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। गुरुग्राम से पांच बार सांसद रह चुके राव इंद्रजीत राव तुला राम के वंशज हैं, जो 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में सेनानी थे। यूं तो राव गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र से बाहर अक्सर राजनीतिक कार्यक्रम करते रहे हैं, लेकिन भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद 23 सितंबर को झज्जर जिले के पटौदा खेड़ा में बड़ी रैली कर राव भाजपा हाईकमान को अपनी ताकत दिखाना चाह रहे हैं।

दो मंत्री, दो पूर्व मंत्री, आधा दर्जन विधायक और चार सांसद करेंगे राव का मंच साझा

हरियाणा सरकार के दो मंत्री, दो पूर्व मंत्री और आधा दर्जन मौजूदा विधायक राव इंद्रजीत की रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। राव इंद्रजीत सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)और योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। राव हरियाणा की तत्कालीन जटूसाना विधानसभा से विधायक रहे और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में काम किया है। भाजपा में राजस्थान, गुजरात और बिहार के चुनाव प्रभारी रह चुके केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान राव और यादव के राजनीतिक कद की तुलना की गई थी।

दक्षिण हरियाणा में राव इंद्रजीत की मजबूत पकड़ है, जबकि भूपेंद्र यादव का राजस्थान में मजबूत सिस्टम है। यादव मूल रूप से राजस्थान के अजमेर जिले से आते हैं। यादव ने साल 2013 के चुनाव में राजस्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और तब भाजपा को 164 सीटें मिली थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पिछली बार भाजपा को 40 सीटें मिली थीं, जिनमें करीब दो दर्जन सीटों पर अकेले राव इंद्रजीत का असर देखने को मिला। भाजपा ने जब भूपेंद्र यादव को राव इंद्रजीत के समानांतर खड़ा किया तो राव को भी लगने लगा कि अब पार्टी को अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर निकलकर भी ताकत दिखानी जरूरी है। पिछले दिनों राव ने कुएं का मेंढक नहीं होने का जो बयान दिया, वह इसी तरफ इशारा कर रहा कि उनका जनाधार दक्षिण हरियाणा से बाहर भी है। इसीलिए उन्होंने २३ सितंबर को झज्जर में पाटौदा खेड़ा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम रख दिया।

चार भाजपा सांसदों पर रहेगी हाईकमान की निगाह

केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत के इस आयोजन की तैयारियों में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डा. बनवारी लाल, राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव और आधा दर्जन विधायक जुटे हुए हैं। 23 सितंबर को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाते राव इंद्रजीत के कार्यक्रम का मंच साझा करेंगे, जबकि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम ठेकेदार, गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला, अटेली के विधायक सीताराम, कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव, सोहना के विधायक संजय तंवर और गुरुग्राम के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल भी राव इंद्रजीत के मंच पर दिखाई दे सकते हैं।

इंद्रजीत सिंह अपने मंच पर इन सभी विधायकों और दोनों मंत्रियों को बुलाकर पार्टी हाईकमान को यह संदेश देना चाहते हैं कि दक्षिण हरियाणा में उनका विकल्प कोई नहीं है। समारोह में रोहतक के सांसद डा. अरविंद शर्मा, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक और राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स समेत कई नेताओं की भागीदारी राव की राजनीति को नई धार देगी।



Comments

Post a Comment

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

तारीख पर तारीख से मिलेगी निजात... तीन नए कानूनों को लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा हरियाणा, पढ़ें क्या होगा खास?

  HighLights हरियाणा में 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को किया गया परिभाषित देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा  Three New Criminal laws in Haryana:  हरियाणा सरकार 28 फरवरी से तीनों नए आपराधिक कानून लागू करने जा रही है। इस बात का एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी कर दिया है। बीते शुक्रवार को सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा पहला राज्य बनेगा जो इन तीन नए आपराधिक कानूनों को अपने यहां लागू करेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि 31 मार्च के लक्ष्य के विपरीत हरियाणा (Three New Criminal Laws in Haryana) मे 28 फरवरी तक नए आपराधिक कानून लागू होंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि ये तीन नए कानून क्या हैं और इसमें क्या कुछ नया है। आइए, इस बार में डिटेल से जानते हैं। क्या हैं तीन नए आपरधिक कानून? तीन नए आपराधिक कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 शामिल हैं। ये तीन नए कानून 1 जुलाई, 2024 से भारतीय दंड संह...

रेवाड़ी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत का प्लॉस्टर गिरा:घटना के समय 6 महिलाएं मौजूद थीं, सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया

  घटना वाले कक्ष की छत के हालात रेवाड़ी में स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा कक्ष में छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर गिरने के समय 6 महिलाएं मौके पर मौजूद थी। जिन्हें घटना के बाद अस्पताल के दूसरे कक्ष में शिफ्ट किया गया। घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों में दहशत का माहौल बन गया था। रेवाड़ी अस्पताल स्थित जच्चा बच्चा कक्ष में वीरवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे छत से प्लॉस्टर गिर गया। प्लॉस्टर एक महिला के पास में गिरा, जिससे जच्चा-बच्चा कक्ष में चीख-पुकार मच गई। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को बताया। जिसके बाद मरीजों को वहां से फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। डिलीवरी मरीज थी ज्यादा रेवाड़ी अस्पताल के में डिलीवरी के लिए आई गर्भवती महिलाओं की संख्या ज्यादा हो गई थी। जिसके कारण ग्राउंड फ्लोर पर भी डिलीवरी के बाद महिलाओं को यहां रखा गया था। हादसा हुआ तो मौजूद महिलाओं के परिजन बिफर गए। जिन्होंने कहा कि यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने ऐसे कमरे में रखा है, जहां पर कभी भी हादसा हो सकता है।