Skip to main content

बात-बात पर बहस करते हैं इन 4 राशियों के लोग, खुद को मानते हैं सर्वोपरि

 


ज्योतिष के मुताबिक 4 तरह की राशियां काफी जिद्दी स्वभाव की मानी जाती हैं. इन्हें अपनी गलती जल्दी महसूस नहीं होती क्योंकि ये हर वक्त खुद को ही सही मानती हैं. जानिए कहीं आप भी तो इनमें से नहीं हैं.


गलती या भूल मानव के स्वभाव का हिस्सा होते हैं. संसार में कोई भी व्यक्ति इतना परफेक्ट नहीं होता कि उससे कभी कोई भूल न हो. यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो अपनी गलतियों और भूल को स्वीकार करके उन्हें सुधारने का प्रयास करना चाहिए. साथ ही ये कोशिश करनी चाहिए कि वो गलती कभी दोबारा न हो.

लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खुद को सवोपरि मानते हैं. उनको लगता है कि वे जो कुछ भी करते हैं या कहते हैं, वो बिल्कुल सही है. बात-बात पर बहस करना इनकी आदत होती है. यदि कोई इनका खंडन करे तो इन्हें पसंद नहीं आता और ये चिढ़ जाते हैं. ज्योतिष के अनुसार 4 राशियों में ये आदत अक्सर देखने को मिलती है. आप भी जानिए इनके बारे में.

वृषभ राशि

इस मामले में सबसे पहला नाम वृषभ राशि का आता है. वैसे तो इस राशि के लोग बहुत मेहनती और ईमानदार होते हैं. इन्हें जीवन में किसी न किसी का मार्गदर्शन चाहिए होता है. लेकिन अगर ये किसी काम में बेहतर प्रदर्शन करने लगें तो ये खुद को श्रेष्ठ मानने लगते हैं. ऐसे में अपनी बात को सर्वोपरि मानते हैं और चाहते हैं कि हर कोई इनकी कही बात को स्वीकार करे. बहस करना इनकी आदत होती है. ईगो के कारण ये किसी से माफी मांगने को भी तैयार नहीं होते. खुद को सही साबित करने के​ लिए ये कुछ भी कर सकते हैं.

सिंह राशि

इस राशि के लोग खुद को धर्मात्मा और सबका भला चाहने वाला मानते हैं. इन्हें लगता है कि ये कुछ गलत कभी कर ही नहीं सकते और अगर लोगों को कुछ गलत दिखाई दे रहा है, तो वे लोग गलत हैं. इस कारण ये चाहकर भी अपनी भूल का अहसास नहीं करते और गलती पर भी माफी मांगने को तैयार नहीं होते.

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों से माफी की उम्मीद करना ही मूर्खता है. ये लोग बहुत दिमागदार होते हैं. सारा खेल यही रचते हैं और आखिर में एकदम पाक साफ होकर क्लीनचिट ले लेते हैं. यदि स्थिति इनके विरुद्ध हो भी जाए, तो भी ये लोग किसी न किसी तरह खुद को सही साबित कर ही लेते हैं. सही साबित करने के लिए इन्हें घड़ियाली आंसू बहाना भी अच्छे से आता है.

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के अंदर ईगो प्रॉब्लम होती है, इसलिए ये गलती को आसानी से स्वीकार नहीं करते. यदि आपको इन्हें इनकी गलती का अहसास कराना है, तो मजाक मजाक में ही इनसे कह दीजिए. इशारों को ये समझ लेते हैं और भूल को स्वीकार करके सुधारने का प्रयास भी करते हैं. लेकिन अगर आप इनको सबके बीच गलत साबित करने की कोशिश करेंगे तो ये बहसबाजी करने लगेंगे, लेकिन न तो गलती स्वीकार करेंगे और न ही माफी मांगेगे. ये हर हाल में खुद को ही सही समझते हैं.



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...

नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के फिर दबाव में आएगी भाजपा...?

      राव समर्थक या संगठन का होगा चेहरा   रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन पद के चेहरे को लेकर भाजपा में लगातार मंथन का दौर जारी है। आम लोगों में चर्चा है कि क्या गत विधानसभा चुनाव की तरह नगर निकाय चुनाव में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह  को तरजीह मिलेगी या फिर पार्टी संगठन अपनी चला पाएगा। टिकट लेने की लाइन में एक तरफ तो वह चेहरे है जो वर्षों से पार्टी में रहकर संगठन को मजबूत कर रहे हैं। वहीं दूसरी और केंद्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह के खास समर्थक है जो राव के आशीर्वाद से टिकट प्राप्त करना चाहते हैं। । गत विधानसभा चुनाव की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी ने फ्री हैंड दिया था। जिस तरह से पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था उसका परिणाम भी सामने आया था। दक्षिणी हरियाणा की 11 विधानसभा सीटों में से  10 विधानसभा सीट जीत कर भाजपा की झोली में डाली थी। भाजपा जानती है कि केंद्रीय मंत्री  राव इंदरजीत सिंह का इस क्षेत्र में काफी प्रभाव है। पार्टी राव की नाराजगी मोल लेकर  अपने दम पर चुनाव में चेहरा उतारने का दम नहीं दिखा पा रही। चर्चा यह...