Skip to main content

पंजाब कांग्रेस की कलह के बीच हरियाणा कांग्रेस में नए समीकरण की कोशिश, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बदली रणनीति

 


Haryana Congress: पंजाब कांग्रस में मचे घमासान से हरियाणा के कांग्रस के नेताओं पर असर हुआ है और वे आपसी विवाद को परे रख कर एकजुट होने की कोशिश में हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने विधायकों, पूर्व विधायकों और पार्टी उम्मीदवारों को लंच देने के साथ ही अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। हुड्डा कांग्रेस पार्टी के तमाम धड़ों को साथ लेकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार हैं। हुड्डा कांग्रेस हाईकमान और प्रदेश के लोगों में पार्टी के एकजुट होने का संदेश देना चाहते हैं। तीन दिन पहले विधायकों को दिया गया भोज हुड्डा की रणनीति का पहला कदम है।

 लंच के जरिये तैयार हो गई कांग्रेस के सभी धड़ों को साधकर चलने की रणनीति

भूपेंद्र सिंह हुड्डा को उनके आसपास के विधायक भी राजनीतिक रूप से बहुत गहरा आदमी मानते हैं। हुड्डा सबके मन की बात लेते हैं मगर अपने मन की बात किसी को नहीं देते। कुछ दिन पहले तक हुड्डा खेमे की ओर से प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा को बदलने की हवा चल रही थी, लेकिन प्रदेश कमेटी व जिलाध्यक्ष के पदों पर हुड्डा की पसंद के लोगों की एडजेस्टमेंट के भरोसे के साथ ही यह विपरीत हवा चलनी बंद हो गई। अब हुड्डा का टारगेट बदलाव से ज्यादा एकजुटता पर है।

कांग्रेस से जुड़े केंद्रीय राजनीतिक मसलों को हुड्डा और प्रदेश में दीपेंद्र संभालेंगे मोर्चा

पंजाब कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच हुड्डा नहीं चाहते कि हरियाणा में उनके विधायकों की वजह से कोई गलत संदेश जाए। इसलिए उन्होंने अपने लंच में विवेक बंसल को भी बुलाया और सैलजा को भी निमंत्रण दिया। कुलदीप बिश्नोई को छोड़कर सारे विधायक आए। लेकिन उनकी गैर मौजूदगी राजनीतिक चर्चा के लिए सोची-समझी रणनीति का हिस्सा रही। इस लंच से पहले कुलदीप को कई बार हुड्डा के साथ देखा गया है। हुड्डा और उनके रणनीतिकारों को यह लगने लगा है कि संगठनात्मक विषयों पर भले ही उनकी राय अलग हो, लेकिन विचारधारा के तौर पर सभी कांग्रेसी एक हैं।

चंडीगढ़ में विधायकों के लंच के दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा पूरे समय मौजूद रहे। अगले दिन मीडिया संवाद के दौरान भी दीपेंद्र की उपस्थिति पूरे समय देखी गई। इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि हुड्डा खेमे की ओर से धीरे-धीरे दीपेंद्र को भी रणनीतिक रूप से आगे किया जा रहा है। केंद्र की राजनीति हुड्डा संभालें और हरियाणा की राजनीति को दीपेंद्र मैनेज करें। कांग्रेस का कोई विधायक ही ऐसा होगा, जो दीपेंद्र के नरम स्वभाव का कायल नहीं है।

दीपेंद्र हुड्डा ने बातचीत के दौरान यह संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका में खड़ी नजर आएगी। इसके लिए हम सब कांग्रेसी एक हैं। दीपेंद्र की तरह की यही बात तीन दिन पहले कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल भी कह चुके हैं, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि गुटबाजी दूर करने की पहल कर चुका हुड्डा खेमा संगठन में अहम पदों को लेकर किसी तरह के समझौते के मूड में है। प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या 31 है। इनमें  24 से 26 विधायक हुड्डा के हैं। ऐसे में संगठन में मजबूत हिस्सेदारी की हुड्डा समर्थकों की मांग को गैरवाजिब भी नहीं ठहराया जा सकता

विचारधारा को लेकर कांग्रेसियों में कोई मनभेद नहीं '

'' हरियाणा सरकार ने विधानसभा में झूठ बोला कि आक्सीजन की कमी से कोई नहीं मरा। मेरे फोन की काल रिकार्ड से चेक कर सकते हैं कि उन दिनों कितने फोन आए कि आक्सीजन की कमी चल रही है। किसान संगठनों के आंदोलन को खत्म न कराने की सरकार ने जिद पकड़ी हुई है। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी कह रहे हैं कि किसानों की बात नहीं मानने वालों का भविष्य अच्छा नहीं हो सकता। घोटाले परत दर परत खुल रहे हैं। ऐसे समय में सभी कांग्रेसियों को एकजुट होकर सरकार से लड़ने की जरूरत है। मैं समझता हूं कि हुड्डा साहब ने लंच का आयोजन कर अच्छा संदेश दिया है। हम सब पर बड़ी जिम्मेदारी है। संगठनात्मक विषयों पर अलग-अलग मत हो सकते हैं, मगर विचारधारा को लेकर कोई मनभेद नहीं है।



Comments

Vyas Media Network

Vyas Media Network

Popular posts from this blog

पूर्व सीएम के PA ने रेवाड़ी CMO को बताया अनुभवहीन:CM सैनी से की शिकायत; बोले- स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल पर ध्यान नहीं दे रहीं

     सीएम नायब सैनी काे ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व CM के पीएम अभिमन्यू यादव हरियाणा के रेवाड़ी का सरकारी अस्पताल सुर्खियों में आ गया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के PA अभिमन्यु यादव ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया कि वो गृह जिले की सुविधाओं का ध्यान नहीं कर रही है। जिसके चलते यहां व्यवस्था बदहाल हो गई है। रेवाड़ी अस्पताल को लेकर अभिमन्यु यादव ने सीएम नायब सैनी को शिकायती पत्र में कहा कि रेवाड़ी का CMO अनुभवहीन है। सीएमओ को पॉलीक्लिनिक चलाने का ही अनुभव है। अनुभवहीन सीएमओ के कारण यहां की व्यवस्था बिगड़ रही है। जिससे पूरे अस्पताल के प्रबंधन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। अभिमन्यु यादव के पत्र के अहम प्वाइंट 1. रेडियोलॉजिस्ट की कमी: रेवाड़ी अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया है। जिससे यहां कोई नियमित रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। अल्ट्रासाउंड की तारीख 3 महीने बाद की दी जाती है। कभी-कभी केस की तारीख के कारण यह तारीख 3 महीने और आगे बढ़ जाती है। 2. त्वचा रोग विभाग पूर्णत निष्क्रिय: डर्मेटोलॉजी विभाग में कोई स्किन स्पेशलिस्ट नहीं कार्यरत है। जिससे मरीजों ...

रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है...? भरोसा किस पर किया जाए...? रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं 12 वाले सर्वेसर्वा बन गये, 19 लुप्त हो गये आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया

  रेवाड़ी शहर से जीते हुए निर्दलीय पार्षदों ने निसंदेह ही लोकतंत्र को शर्मशार कर दिया है।* *जनता के बीच वे सब जवाब देह हैं।* *भरोसा किस पर किया जाए?*  *रेवाड़ी के नागरिक अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं सवाल यह है भी है कि  लोकतंत्र क्या केवल भाषणों में सुनने और कागजों में ही पढ़ने तक ही सीमित है? क्या उसका कोई व्यवहारिक पहलू नहीं है? आज भी आप के लिए यह थोड़े ठण्डे मन से सोचने की दरकार है। विकास की दलील भी बिल्कुल बेतुकी तार्किक है। कम बजट में भी आप ईमानदारी से, बिना किसी भ्रष्टाचार के, जनता की असली समस्याओं को केन्द्रित कर, जनता की कमेटियां बना कर, जनता की निगरानी में कराते तो हरियाणा की नगर पालिका के इतिहास में एक बड़ी लकीर खींच सकते थे। आपका निजी फैसला न तो जनतंत्र की रक्षा कर पाया, न ही आपके - एक पार्षद होने के सम्मान की रक्षा कर पाया। *पूरे रेवाड़ी शहर की सरकार, इसका बजट, विकास कार्यों के निर्णय लेने का अधिकार सब कुछ तो आपकी मुट्ठी में आ गया था। ना जाने क्यूं आपने अपनी मुट्ठी इतनी सहज ढंग से उन्हीं की झोली में खोल दी जिनके खिलाफ आप चुन कर आए थे।* नगर परिषद का चेयर...

रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी, BJP के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए, जहां राव का इशारा होता है, वहां समीकरण बदल जाते हैं

    रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव: राव साहब की नाराज़गी भाजपा को पड़ सकती है भारी! रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा इस बार कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। पार्टी अच्छी तरह जानती है कि राव इंद्रजीत सिंह अगर नाराज़ हुए, तो पूरा खेल बिगड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में राव साहब अपनी रणनीति, संगठन क्षमता और पसंदीदा उम्मीदवार को जिताने की ताकत के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मानेसर निगम चुनाव रहा, जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन अपनी पसंद के प्रत्याशी सुंदरलाल को जीत नहीं दिला सकी। कारण साफ था—राव साहब ने अपनी समर्थक डॉ. इंद्रजीत यादव को निर्दलीय मैदान में उतार दिया और जीत भी दिलवा दी। वहीं, पिछले रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भी राव साहब का दबदबा साफ नजर आया। उन्होंने अपनी समर्थक पूनम यादव को टिकट दिलवाकर मैदान में उतारा। संगठन के कुछ नेताओं ने अंदरखाने विरोध और बगावत की, लेकिन भीतरघात के बावजूद राव समर्थक पूनम यादव अध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अब आगामी चुनाव में भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि राव साहब को साथ रखे या राजनीतिक नुकसान उठाए। क्य...